ग़ाजियाबाद
गाज़ियाबाद में आरएसएस के शारीरिक प्रशिक्षण में भाग लेने वाले स्वयंसेवक
गाजियाबाद। नेहरूनगर स्थित स्टेडियम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की महाविद्यालयी विद्यार्थियों के लिए एकत्रीकरण और शारीरिक प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संघ के सैंकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। मेरठ प्रांत के प्रचारक अनिल ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि हमें अपने शरीर की सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
स्वामी विवेकानंद भारतीय युवाओं को शक्तिशाली और ऊर्जावान देखना चाहते थे। संघ की शाखा में खेलकूद करने से न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि यह हमें देशभक्ति और संस्कारों की भावना भी प्रदान करता है। इस कार्यक्रम में संघ के गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए पथ संचलन में भाग लिया।
इसके बाद, स्वयंसेवकों ने लाठी के साथ शारीरिक प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में संघ के महानगर कार्यवाहक अभिषेक सचदेवा, महानगर संघ चालक धुरेंद्र गोयल और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद की खोडा कॉलोनी में शुक्रवार को एक हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। राजीव विहार में एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रांसफार्मर के अंदर भरा उबलता हुआ तेल छिटककर वहां से गुजर रहे लोगों पर जा गिरा। गर्म तेल गिरने से कई लोगों के कपडों में आग लग गई। लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक आग की लपटों के बीच तेजी से भागता नजर आता है।
इस घटना में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेल गिरने के बाद एक लडका चीखते हुए सड़क पर दौड़ता रहा। लोगों ने उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को ट्रांसफार्मर से दूर हटाया। लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो। सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। हादसे में कमलेश चौधरी, अभिनव, अजीत, अनिल और कमल झुलसे हैं।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
-
World11 hours agoक्यों अचानक बदल गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर? क्यों ईरान को कहा- थैंक यू
-
ग़ाजियाबाद10 hours agoगाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
-
दिल्ली9 hours agoदिल्ली मेट्रो में महिला ने दूसरी महिला को मारी लात, प्रैंक है या सीरियस, जानिए पूरी घटना
-
ग्रेटर नोएडा6 hours agoग्रेटर नोएडा की इरोस संपूर्णम सोसाइटी में बिल्डर ने काट दी बिजली, पानी भी रोका, लोग परेशान
-
देश11 hours agoढह गया ठाकरे परिवार का आखिरी किला भी, बीएमसी के चुनाव में भाजपा-शिवसेना शिंदे को पूर्ण बहुमत
-
देश9 hours agoअखिलेश ने की नवीन पटनायक से मुलाकात, यूपी चुनाव से पहले क्यों माना जा रहा है अहम?
-
Entertainment9 hours agoपत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में ऐसा क्या कहा कि सभी हैरान रह गए
-
स्पोर्ट्स11 hours agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर और रवि विश्नोई टीम में शामिल
