देश
नासिक-मुंबई हाईवे पर फ्लाईओवर पर भीषण दुर्घटना में 6 लोगों की मौत, सीएम फडणवीस ने किया दुख व्यक्त
मुंबई। नासिक-मुंबई हाईवे पर एक टेम्पो और मिनी ट्रक के बीच हुई टक्कर में 6 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की स्थिति गंभीर है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है कि “मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नासिक-मुंबई राजमार्ग पर हुए इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं और उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की है। मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, और घायलों के इलाज का खर्च सरकार द्वारा उठाया जाएगा।” यह घटना रविवार शाम करीब सात बजे अयप्पा मंदिर के निकट हुई, जब 16 यात्रियों को लेकर जा रहा टेम्पो निफाड़ में एक धार्मिक आयोजन से लौट रहा था। टेम्पो नासिक के सिडको क्षेत्र की ओर यात्रा कर रहा था।
टेम्पो चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पीछे से लोहे की छड़ों से लदी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप कई यात्री मौके पर ही मौत के घाट उतर गए और कई अन्य घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। नासिक पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सहायता प्रदान की। यातायात शाखा के एसएचओ ने भी मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हालांकि, इस दुर्घटना के कारण द्वारका फ्लाईओवर पर तीन किलोमीटर तक जाम लग गया था, लेकिन दो घंटे बाद यातायात को बहाल कर दिया गया, जिससे यात्रियों को राहत मिली।
पुलिस के अनुसार यह घटना शाम सात बजे अयप्पा मंदिर के पास हुई, जब 16 यात्रियों को लेकर टेम्पो ट्रैवलर निफाड़ में धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद नासिक के सिडको क्षेत्र जा रहा था। इसी दौरान टेम्पो चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और लोहे की छड़ों से भरे ट्रक को पीछे से टक्कर दे दी। ट्रक में कोई लाइट या संकेतक नहीं थे, जिससे यह दिखता कि ट्रक में छड़ें बाहर निकली हुई थीं। इस घटना के चलते मुंबई-नासिक राजमार्ग पर यातायात करीब 45 मिनट तक बाधित रहा।
देश
आंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले
नई दिल्ली। करंट क्राइम। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। लालू यादव दिल्ली में अपनी आंखों की जांच कराएंगे। उनका मेडिकल चेकअप कराया जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से उन्हें आंख संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला किया।
लालू यादव को एयरपोर्ट से व्हीलचेयर में बाहर निकाला गया। उनके साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी थी। दिल्ली में विशेषज्ञों की टीम उनकी जांच करेगी और आवश्यक हो तो आगे का इलाज शुरू किया जाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लालू यादव का यह पहला दिल्ली दौरा है। इस दौरान पार्टी के लोगों को उनसे मिलने के लिए मना किया गया है। लालू प्रसाद यादव पहले भी किडनी ट्रांसप्लांट सहित कई गंभीर बीमारियों के चलते दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करवा चुके हैं।
देश
गोलगप्पा खाकर नाचने ली विदेश टूरिस्ट, कहा-सो टेस्टी
नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारत के पसंदीदा स्ट्रीट फूड में से एक माने जाने वाले गोलगप्पे ने अब विदेशियों का भी भाने लगा है। एक वायरल वीडियो में एक विदेशी पर्यटक को पहली बार इस कुरकुरे, चटपटे और मसालेदार स्नैक का स्वाद लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो किसी शादी का, जहां मेहमान तरह-तरह के भारतीय स्ट्रीट फूड का आनंद ले रहे हैं। उनमें एक विदेशी पर्यटक भी है, जिसने नीली साड़ी पहनी है और चमकीले झुमके और मांग टीका लगाया हुआ है, जो लोकप्रिय स्नैक को चखने के लिए उत्सुक है।
वह गोलगप्पों की प्लेट पकड़े हुए दिख रही है, मानो उसे पता ही न हो कि ये क्या हैं। वह पास में वीडियो बना रहे व्यक्ति से पूछती है, ’ये क्या हैं?’ वह बताता है कि इसे गोलगप्पा कहते हैं, लेकिन उसे पहले समझ नहीं आता और वह दोबारा पूछती है। आखिरकार, वह पहला निवाला लेती है, और उसकी प्रतिक्रिया अनमोल होती है। वह मानो खाने के नशे में चूर हो जाती है और कहती है, ’इसका स्वाद वाकई बहुत अच्छा है।’
देश
नितिन नबीन ने संभाला बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार
नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी मुख्यालय, नई दिल्ली, पहुंचे। बिहार सरकार में मंत्री रहे और अब संगठन में बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले नबीन का पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे, जहां नितिन नबीन औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक अनुभव और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।
बीते दिन ही कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर उनके नाम का ऐलान हुआ था, जिसके बाद आज, 15 दिसंबर को नितिन नबीन पटना से दिल्ली आए। उन्होंने जेपी नड्डा की जगह ली है और पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने तक वो ये जिम्मा संभालेंगे।
नितिन नबीन का दिल्ली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत सभी सात मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। दिल्ली आने से पहले पटना के हनुमान मंदिर में सुबह पूजा अर्चना की थी।
सांसद रविशंकर प्रसाद ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, “बहुत हर्ष का विषय है कि बहुत प्रमाणिक कार्यकर्ता जिनकी समर्पण और सौम्यता हम सभी जानते हैं, वे 5 बार के विधायक हैं, प्रदेश के मंत्री, कई प्रदेशों के प्रभारी रहे हैं। पार्टी ने ऐसा फैसला किया है कि देश के सारे कार्यकर्ता प्रसन्न हैं। एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी ऊंचाई पर भाजपा ही बैठा सकती है, बहुत-बहुत अभिनंदन है।“
-
दिल्ली16 hours agoगोलियों की आवाज से दहल उठा दिल्ली का जाफराबाद, रात दो बजे दो भाइयों की हत्या
-
उत्तर प्रदेश15 hours agoमथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे में 7 बसें और कार टकराई, 4 की मौत, कई घायल, सीएम ने दिए बचाव कार्य के निर्देश
-
Sports15 hours agoखेल पर फोकस के बजाय मॉल में घूमते रहे सूर्या और शुभमन, टीम में शाहबाज अहमद शामिल
-
देश14 hours agoआंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले
-
Sports14 hours agoअर्शदीप ने बॉलिंग कोच से मांगी माफी, दूसरे मैच में छह वाइड गेंदें फेकी थी
-
Sports8 hours agoक्रिकेट का नया सितारा अभिज्ञान कुंडु, 121 गेंदों पर लगाया दोहरा शतक
-
दिल्ली10 hours agoमोदी को जार्डन के प्रिंस अपनी कार में खुद चलाकर ले गए म्यूजियम तक
-
Uncategorized9 hours agoआज 16 दिसंबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? राशि अनुसार जानें मंगलवार का राशिफल
