Connect with us

देश

पीयूष गोयल: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं

Published

on

मुंबई। देश स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मना रहा है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने स्वामी विवेकानंद के अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम स्वामी विवेकानंद की जयंती को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस दिन को मनाते समय हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में युवाओं को नए भारत के निर्माण में शामिल करने के प्रयासों का भी जश्न मनाते हैं। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने भारतीय युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने और उनका मार्गदर्शन करने का जो काम किया है, वह बेहद महत्वपूर्ण है। आज, दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देशभर से आए हुए विकसित भारत एम्बेसडर के साथ बैठक करेंगे और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा करेंगे। यह मेरे लिए खास है कि मुझे परसों महाराष्ट्र और गोवा से आए 125 बच्चों से मिलने का मौका मिला, जो आज इस विकसित भारत कार्यक्रम में शामिल होने जा रहें हैं।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन बच्चों के उत्साह, उनकी सोच, और देश के प्रति उनकी निष्ठा देखकर मुझे बहुत खुशी और प्रेरणा मिली। मुझे यह महसूस हुआ कि आज का युवा न केवल अपने विकास की राह पर बढ़ रहा है, बल्कि देश की सेवा और उसके प्रगति के लिए भी प्रतिबद्ध है। आज जब भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है, तब हमारे युवा अपने दायित्वों को निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मैंने देखा कि आज का युवा देश की सेवा के लिए एक नए उत्साह और उमंग के साथ आगे बढ़ने के लिए तत्पर है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि मैं मानता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है, जो अभूतपूर्व है। भारत की बढ़ती शक्ति और गौरव ने न केवल देशवासियों को प्रेरित किया है, बल्कि विदेशों में भी भारत के प्रति आकर्षण बढ़ाया है। निवेशक अब भारत में निवेश करने के लिए उत्सुक हैं, और अन्य देश भी भारत के साथ व्यापार बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व को अब वैश्विक स्तर पर एक नेता के रूप में पहचाना जा रहा है, और उनका कार्यक्षेत्र केवल भारत तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का मान और सम्मान बढ़ाया है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि जब तक हम अपनी युवा शक्ति को सही दिशा में नहीं लगाते, तब तक देश का विकास संभव नहीं है। लेकिन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम देख रहे हैं कि युवा आज राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं, और भविष्य में भारत को एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

राहुल गांधी ने की इंदौर में पीडितों के परिजनों से मुलाकात, मदद के चेक सौंपे, कहा-यह कौन सा अर्बन मॉडल है

Published

on

By

इंदौर। करंट क्राइम।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को इंदौर में दूषि पानी पीने से मरने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को राहत राशि प्रदान की और सरकार के अर्बन मॉडल पर सवाल उठाए।
भागीरथपुरा में पीड़ितों से मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार अबर्न मॉडल की बात करती है लेकिन पानी पीने से मौतें हो रही है। क्या सरकार का अबर्न मॉडल यही है।
ये हालत सिर्फ इंदौर में ही नहीं देश के कई शहरों में है। लोगों को साफ पानी मिले, कम प्रदूषण रहे, यह सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन उसे नहीं निभाया जा रहा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सबसे पहले गीता बाई के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद वे पैदल ही जीवनलाल के घर पहुंचे। वहां से वे सभी पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए संस्कार उद्यान में पहुंचे। रहवासियों ने राहुल गांधी को बताया कि अभी भी क्षेत्र में कई जगहों पर गंदा पानी आ रहा है। वे गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। जगह-जगह लोग राहुल गांधी को आवाज लगाकर उन्हें क्षेत्र की परेशानियां बताने की कोशिश करते रहे थे। संस्कार उद्यान में पीड़ित परिवारों ने बताया कि यहां पर लंबे समय से पीने का गंदा पानी आ रहा था। वे कई बार शिकायतें कर चुके थे लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने यह भी बताया कि अभी भी लगातार डायरिया के केस आ रहे हैं। एक दिन पहले ही साफ पानी घरों में आया है लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि अभी भी उन्हें पानी उबालकर ही पीना पड़ेगा। परिजन ने बताया कि इस मामले के असली दोषियों को बचाया जा रहा है। जो देह त्याग गए, उन्हें तभी शांति मिलेगी, जब मामले में दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।

Continue Reading

देश

आदिवासी नेता की हत्या के विरोध में झारखंड के कई इलाके बंद, यातायात व्यवस्था प्रभावित

Published

on

By

रांची। करंट क्राइम। आदिवासी नेता सह पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठनों के आज झारखंड बंद का मिला जुला असर दिख रहा है। खूंटी में इसका असर ज्यादा दिख रहा है। सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर उतरे हुए हैं। कई जगह सड़कों पर टायर जलाकर बंद की नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सोमा मुंडा के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले। रांची-जमशेदपुर एनएच 33 पर बुंडू में भी बंद का असर दिख रहा है। शहरों को जाने वाले रास्तों पर परिचालन प्रभावित हुआ है। रांची के ग्रामीण इलाके में बंद को लेकर सुबह से ही संगठन के लोग सड़कों पर उतर आए।
खूंटी जिला से गुजरने वाले मुख्य मार्गों पर आवागन प्रभावित हुआ है। कई जगह लंबी दूरी की गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। खूंटी शहर में बंद का असर दिख रहा है। शहर के सभी प्रतिष्ठान और दुकानें बंद हैं।
रांची के चिरौंदी, चान्हो, रातू, खलारी, तुपुदाना, कांके और पिठोरिया में सड़क जाम और आगजनी कर कई जगह बंद को सफल बनाने की कोशिश की गई। कई जगहों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया।
रांची के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर सड़क से हटाने का प्रयास जारी है।

Continue Reading

देश

देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published

on

By


मालदा। करंट क्राइम। देश को आज यानि शनिवार को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा स्टेशन पर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी। इससे पहले जो भी वंदे भारत ट्रेन चल रहीं थी वह केवल सिटिंग वाली थीं।
वंदे भारत स्लीपर की शुरुआत से लोगों को काफी फायदा होगा। इसके साथ ही समय की भी बचत होने वाली है। इस ट्रेन से हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर यात्रा का समय लगभग ढाई घंटे कम हो जाएगा। अभी हावड़ा से गुवाहाटी ट्रेन से जाने में करीब 18 घंटे लगते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई।
आधुनिक भारत की बढ़ती परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाई जा रही है। यह लंबी दूरी की यात्राओं को तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बनाएगी।
हावड़ा-गुवाहाटी (कामाख्या) मार्ग पर यात्रा के समय को लगभग 2.5 घंटे तक कम करके यह ट्रेन धार्मिक यात्रा और पर्यटन को भी काफी बढ़ावा देगी। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
जानकारी के अनुसार स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का सफर किफायती होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि किराया सोच-समझकर तय किया गया है। हावड़ा से कामाख्या तक थर्ड एसी का किराया 2,299 रुपये रखा गया है. सेकंड एसी श्रेणी में हावड़ा से कामाख्या का किराया 2,970 रुपये होगा। फर्स्ट एसी श्रेणी में यात्रियों को हावड़ा से कामाख्या तक के लिए 3,640 रुपये देने होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending