नोएडा
नोएडा के केमिकल प्लांट में भीषण आग, 25 गायें सुरक्षित बचाई गईं
नोएडा। थाना बादलपुर क्षेत्र के श्रीबांके बिहारी एरोमैटिक के केमिकल प्लांट में आज सुबह एक भयंकर आग लग गई, जिसे 7 घंटे की मेहनत के बाद बुझा लिया गया। इस ऑपरेशन में फायर विभाग के 32 फायर टेंडर, एनटीपीसी और अन्य 32 गाड़ियों ने आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आग लगने के दौरान प्लांट के अंदर फंसी 25 गायों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
जनपद गौतमबुद्ध नगर के मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि श्रीबांके बिहारी एरोमैटिक के केमिकल प्लांट में आग लगने की सूचना मिलने के बाद, एनसीआर के नोएडा के साथ-साथ दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर और अन्य जनपदों की दमकल गाड़ियाँ मौके पर बुलाई गईं, जिन्होंने मिलकर आग पर काबू पाया।
उन्होंने यह भी बताया कि आग बुझाने में दिल्ली से आए रोबोट ने भी काफी सहायता की। इस दौरान एक जेसीबी की मदद से दीवार को तोड़कर 25 गायों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
नोएडा
हेलमेट पहले अपराधी ने ग्रेनो की सोसाइटी में घुसकर बुजुर्ग महिला से चेन झपटने का प्रयास किया
ग्रेटर नोएडा। करंट क्राइम। ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ गए है कि वे अब सोसाइटी के अंदर घुसकर चेन खींचने से भी नहीं डर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में ला रेजिडेंसी सोसायटी में सामने आई है। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट में सवार होकर अपने फ्लैट जा रही थी। इसी दौरान हेलमेट पहने एक युवक भी लिफ्ट में घुस गया और महिला की सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले से घबराई बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला।
घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
ला रेजिडेंसी सोसायटी में बुजुर्ग भारती जानी ने बताया कि गुरुवार की शाम पार्क से टहलने के बाद अपने घर आ रही थी। जैसे ही वह टावर की लिफ्ट में सवार हुई। इसी बीच पीछे से आए हेलमेट पहने हुए एक बदमाश ने उनके गले से चेन झपटने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर बदमाश डर की वजह से वहां से भाग निकला।
आसपास के लोग इकट्ठा होने पर बदमाश मौका पाकर सोसाइटी से बाहर निकल गया। इस घटना से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है।
सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही के चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। कुछ लोगों ने सुरक्षा कर्मियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई है।
नोएडा
इंडियन ऑयल के डायरेक्टर ने 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में कहा, जिंदगी से परेशान हूं
नोएडा। करंट क्राइम। यहां इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक ने 17वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। मृतक की पहचान अनिल गर्ग के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में सेक्टर-104 की एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी में रह रहे थे।
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में अनिल गर्ग ने लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से परेशान थे, लेकिन अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
नोएडा
नोएडा में मेट्रो के विस्तार की प्लानिंग, बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक का प्रस्ताव भेजा
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा में मेट्रो का विस्तार करने की प्लानिंग की गई है। विस्तार के तहत बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो को बढाया जाएगा। पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड के बाद अब इस प्रस्ताव को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भेजा गया है. वहां इसका प्रजेंटेशन किया जाएगा। वहां से अप्रूवल मिलते ही निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से शहरी आवागमन बेहतर होगा और तेजी से विकसित हो रहे इलाकों को सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। इस मार्ग के तैयार हो जाने के बाद रोज लगभग 1 लाख से 1.25 लाख यात्रियों के इस रूट से सफर करने का अनुमान है।
इस परियोजना पर अनुमानित 2254.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक बनने वाला यह मेट्रो कॉरिडोर कुल 11.56 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें कुल 8 स्टेशन प्रस्तावित हैं,जिनमें बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर-44, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93, पंचशील बालक इंटर कॉलेज और सेक्टर-142 शामिल हैं।
नोएडा के सेक्टर-142 में कई आईटी पार्क और कॉर्पोरेट ऑफिस हैं। मेट्रो विस्तार से यहां काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को डायरेक्ट और सुविधाजनक यात्रा का फायदा होगा।
-
World17 hours agoक्यों अचानक बदल गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर? क्यों ईरान को कहा- थैंक यू
-
ग़ाजियाबाद15 hours agoगाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
-
देश17 hours agoढह गया ठाकरे परिवार का आखिरी किला भी, बीएमसी के चुनाव में भाजपा-शिवसेना शिंदे को पूर्ण बहुमत
-
Entertainment15 hours agoपत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में ऐसा क्या कहा कि सभी हैरान रह गए
-
दिल्ली15 hours agoदिल्ली मेट्रो में महिला ने दूसरी महिला को मारी लात, प्रैंक है या सीरियस, जानिए पूरी घटना
-
ग्रेटर नोएडा12 hours agoग्रेटर नोएडा की इरोस संपूर्णम सोसाइटी में बिल्डर ने काट दी बिजली, पानी भी रोका, लोग परेशान
-
देश15 hours agoअखिलेश ने की नवीन पटनायक से मुलाकात, यूपी चुनाव से पहले क्यों माना जा रहा है अहम?
-
देश12 hours agoआदिवासी नेता की हत्या के विरोध में झारखंड के कई इलाके बंद, यातायात व्यवस्था प्रभावित
