Connect with us

देश

अगर भाजपा को वोट दिया, तो एक साल में आपकी झुग्गियां तोड़ दी जाएंगी – अरविंद केजरीवाल

Published

on

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को शकूरपुर बस्ती के झुग्गियों का दौरा किया और एक प्रेस वार्ता आयोजित कर भाजपा पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि चुनावों के नजदीक आते ही भाजपा का झुग्गीवासियों के प्रति प्रेम अचानक बढ़ने लगा है। केजरीवाल ने चेतावनी दी कि यदि दिल्ली के झुग्गीवाले भाजपा को वोट देते हैं, तो वे अपने लिए आत्महत्या पर दस्तखत करेंगे, क्योंकि पार्टी उनके झुग्गियों को तोड़ देगी।

केजरीवाल ने भाजपा सरकार की पिछले दस सालों में की गई कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दौरान तीन लाख लोग बेघर हो चुके हैं। उन्होंने अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि वे उन सभी मामलों को कोर्ट से वापस लें, जिनमें झुग्गियों को उजाड़ा गया है। यदि भाजपा उन लोगों को उसी जमीन पर वापस नहीं लाती, तो वे आगे से चुनाव नहीं लड़ेंगे। केजरीवाल ने भाजपा को अमीरों की पार्टी करार देते हुए कहा कि पिछले वर्षों में इन लोगों ने कभी झुग्गीवासियों का ध्यान नहीं रखा।

उन्होंने आगे कहा कि अब चुनावों की आहट सुनकर भाजपा के नेता झुग्गियों में जाकर सो रहे हैं, जबकि वे झुग्गीवासियों को सिर्फ कीड़े-मकोड़े समझते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए, केजरीवाल ने कहा कि हाल ही में शाह ने झुग्गीवासियों की उपेक्षा करते हुए अपशब्द कहे थे। उन्होंने कहा, "गृह मंत्री के तौर पर अमित शाह को गरिमा बनाए रखनी चाहिए, लेकिन उनके द्वारा किए गए अपशब्द सभी के लिए शर्मनाक हैं।"

केजरीवाल ने भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जबकि भाजपा यह प्रचारित कर रही है कि जहां झुग्गी है, वहां मकान बनाए जाएंगे, लेकिन सच यह है कि यह केवल उनके दोस्तों और बिल्डरों के लिए ही संभव है। उन्होंने कहा कि सरकार के 11 साल में सिर्फ 4,700 मकान बनाए गए हैं, जबकि दिल्ली में 10 लाख झुग्गियां हैं, ऐसे में झुग्गीवालों को मकान देने में हजारों साल लग जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की योजना झुग्गियों को तोड़कर लोगों को बेघर करने की है। उन्हें आशंका थी कि चुनाव खत्म होते ही भाजपा फिर से झुग्गियों को तोड़ने की कोशिश करेगी, जैसा कि 2015 में किया गया था। तब मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने झुग्गियों को बचाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया था, लेकिन इस प्रक्रिया में एक छह साल की बच्ची की मौत हो गई, जो हृदयविदारक थी।

देश

आंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। लालू यादव दिल्ली में अपनी आंखों की जांच कराएंगे। उनका मेडिकल चेकअप कराया जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से उन्हें आंख संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला किया।
लालू यादव को एयरपोर्ट से व्हीलचेयर में बाहर निकाला गया। उनके साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी थी। दिल्ली में विशेषज्ञों की टीम उनकी जांच करेगी और आवश्यक हो तो आगे का इलाज शुरू किया जाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लालू यादव का यह पहला दिल्ली दौरा है। इस दौरान पार्टी के लोगों को उनसे मिलने के लिए मना किया गया है। लालू प्रसाद यादव पहले भी किडनी ट्रांसप्लांट सहित कई गंभीर बीमारियों के चलते दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करवा चुके हैं।

Continue Reading

देश

गोलगप्पा खाकर नाचने ली विदेश टूरिस्ट, कहा-सो टेस्टी

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारत के पसंदीदा स्ट्रीट फूड में से एक माने जाने वाले गोलगप्पे ने अब विदेशियों का भी भाने लगा है। एक वायरल वीडियो में एक विदेशी पर्यटक को पहली बार इस कुरकुरे, चटपटे और मसालेदार स्नैक का स्वाद लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो किसी शादी का, जहां मेहमान तरह-तरह के भारतीय स्ट्रीट फूड का आनंद ले रहे हैं। उनमें एक विदेशी पर्यटक भी है, जिसने नीली साड़ी पहनी है और चमकीले झुमके और मांग टीका लगाया हुआ है, जो लोकप्रिय स्नैक को चखने के लिए उत्सुक है।
वह गोलगप्पों की प्लेट पकड़े हुए दिख रही है, मानो उसे पता ही न हो कि ये क्या हैं। वह पास में वीडियो बना रहे व्यक्ति से पूछती है, ’ये क्या हैं?’ वह बताता है कि इसे गोलगप्पा कहते हैं, लेकिन उसे पहले समझ नहीं आता और वह दोबारा पूछती है। आखिरकार, वह पहला निवाला लेती है, और उसकी प्रतिक्रिया अनमोल होती है। वह मानो खाने के नशे में चूर हो जाती है और कहती है, ’इसका स्वाद वाकई बहुत अच्छा है।’

Continue Reading

देश

नितिन नबीन ने संभाला बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी मुख्यालय, नई दिल्ली, पहुंचे। बिहार सरकार में मंत्री रहे और अब संगठन में बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले नबीन का पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे, जहां नितिन नबीन औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक अनुभव और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।
बीते दिन ही कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर उनके नाम का ऐलान हुआ था, जिसके बाद आज, 15 दिसंबर को नितिन नबीन पटना से दिल्ली आए। उन्होंने जेपी नड्डा की जगह ली है और पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने तक वो ये जिम्मा संभालेंगे।
नितिन नबीन का दिल्ली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत सभी सात मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। दिल्ली आने से पहले पटना के हनुमान मंदिर में सुबह पूजा अर्चना की थी।
सांसद रविशंकर प्रसाद ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, “बहुत हर्ष का विषय है कि बहुत प्रमाणिक कार्यकर्ता जिनकी समर्पण और सौम्यता हम सभी जानते हैं, वे 5 बार के विधायक हैं, प्रदेश के मंत्री, कई प्रदेशों के प्रभारी रहे हैं। पार्टी ने ऐसा फैसला किया है कि देश के सारे कार्यकर्ता प्रसन्न हैं। एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी ऊंचाई पर भाजपा ही बैठा सकती है, बहुत-बहुत अभिनंदन है।“

Continue Reading
Advertisement

Trending