देश
नागपुर में फ़िल्म ‘इमरजेंसी’ की screening हुई, कंगना रनौत ने दिया बयान
नई दिल्ली। बॉलीवुड की पंगा गर्ल, कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इमरजेंसी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 17 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कंगना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की कहानी 1975 में देश में लगे आपातकाल के घटनाक्रम को दर्शाती है।
हाल ही में नागपुर में ‘इमरजेंसी’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) और अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फिल्म देखने के बाद, नितिन गडकरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं आज नागपुर में कंगना रनौत जी और अनुपम खेर की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुआ। मैं फिल्म निर्माताओं और कलाकारों का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमारे देश के इतिहास के इस काले अध्याय को इतनी सत्यता और कुशलता के साथ प्रस्तुत किया। मैं सभी से निवेदन करता हूं कि इस फिल्म को अवश्य देखें, जो भारत के इतिहास के एक महत्वपूर्ण दौर को सामने लाती है।”
कंगना ने नितिन गडकरी और अनुपम खेर के साथ की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं, जिसमें उन्होंने लिखा, “गडकरी जी के साथ इमरजेंसी देखी, जो 17 जनवरी को रिलीज होगी।”
फिल्म ‘इमरजेंसी’ कंगना के फैंस के लिए बेहद खास है। इसमें न केवल वह मुख्य भूमिका निभा रही हैं, बल्कि निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। यह एक राजनीतिक ड्रामा है, जो देश के एक महत्वपूर्ण और विवादास्पद दौर को उजागर करती है।
फिल्म में अनुपम खेर भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिससे दर्शकों के लिए यह और भी रोचक बन जाएगा। कंगना और फिल्म निर्माताओं ने दर्शकों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म को अवश्य देखें।
‘इमरजेंसी’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि देश के इतिहास का वह अध्याय है जिसने राजनीति और सामाजिक परिवेश को गहराई से प्रभावित किया है। कंगना ने इसे पर्दे पर लाने के लिए अभिनय के साथ-साथ निर्देशन में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
देश
राहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
अयोध्या। करंट क्राइम। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राम मंदिर अयोध्या जा सकते हैं। जबसे यह खबर सामने आई है तब से राजनीति गलियारों से लेकर के साधु-संतों तक चर्चा का विषय बन गया है। इसकी घोषणा बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। वहीं अब राहुल गांधी के राम मंदिर आने की खबर के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदू नहीं है उनको राम मंदिर में नहीं घुसने दिया जाए। शंकराचार्य के इस बयान का समर्थन अयोध्या के साधू-संत भी कर रहे हैं।
शंकराचार्य ने कहा कि जो हिंदू धर्म को गाली दे. इसलिए राहुल गांधी किसी भी तरीके से फिट नहीं हैं कि वो मंदिर के भीतर जाएं।
देश
नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनना तय, पीएम मोदी, शाह, राजनाथ समेत कई बनेंगे प्रस्तावक
नई दिल्ली। करंट क्राइम। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का पूर्ण कालिक अध्यक्ष बनना तय है। 19 जनवरी को वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। जानकारी के अनुसार, इस पद के लिए सिर्फ नितिन नबीन ही नामांकन करेंगे। 20 को नतीजा आएगा। ऐसे में नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनाना तय है।
नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावक होंगे।
बीजेपी ने अपने नेताओं और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 19 और 20 को दिल्ली में बुलाया है। प्रधानमंत्री 17 और 18 को बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं। वे 19 को दिल्ली आ जाएंगे।
देश
यूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
अलीगढ़। करंट क्राइम। उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को लेकर एक विवादित बयान दिया है। रघुराज सिंह ने सलमान खान को देशद्रोही बताते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्रेम है और यदि ऐसा है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्होंने सलमान खान को फांसी देने तक कि मांग कर दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सलमान खान की फ़िल्में ना देखें।
मंत्री ने आरोप लगाया कि सलमान खान हिंदुस्तान के हिंदुओं को आकर्षित कर यहां से पैसा कमाते हैं और पाकिस्तान व बांग्लादेश के साथ-साथ मुसलमानों को समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान देश के पैसे को चुराकर पाकिस्तान भेजते हैं।
मंत्री रघुराज सिंह पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि जितना पढ़ा लिखा मुसलमान, उतना बड़ा आतंकी होगा। उनके इस बयान पर भी बवाल मचा था।
-
स्पोर्ट्स16 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स15 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश15 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment13 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
उत्तर प्रदेश15 hours agoबैंक ऑफ बडौदा में बैंक मित्र ने 24 लोगों से कर लिया 50 लाख का गबन
-
Entertainment15 hours agoतारा सुतारिया से ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच वीर ने किया पोस्ट, कहा-वक्त जरूर बदलता है
-
स्पोर्ट्स13 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश16 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
