देश
आज मैं एक महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रहा हूँ – अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घोषणा की कि वह एक महत्वपूर्ण सूचना देने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह आज दिल्ली की झुग्गियों से प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, जहां वह एक बड़ी घोषणा करेंगे।
हालांकि, उन्होंने इस घोषणा का विषय नहीं बताया है। उन्होंने केवल संकेत दिया है कि यह एक महत्वपूर्ण जानकारी होगी। पिछले कुछ हफ्तों से, केजरीवाल लगातार नई योजनाओं की घोषणाएं कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, 22 दिसंबर को पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान राशि योजना’ के तहत 2,100 रुपये देने की बात की थी। उन्होंने कहा था, “हम जानते हैं कि हमारी माताएं और बहनें कितनी मेहनत करती हैं। वे अपने घरों का ध्यान रखती हैं और सुबह 4 बजे से रात 10-11 बजे तक काम करती हैं। बच्चे जो देश का भविष्य हैं, उन्हें अच्छे संस्कार देकर पालती हैं। इनमें से कई महिलाएं बाहर जाकर भी नौकरी करती हैं, इसलिए हमने 2,100 रुपये हर महीने उनके खातों में भेजने का फैसला किया।”
केजरीवाल ने संजीवनी योजना की भी घोषणा की, जिसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को मुफ्त चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यह सुविधा सरकारी और निजी दोनों प्रकार के अस्पतालों में उपलब्ध होगी। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी ने ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ का भी एलान किया, जिसमें दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18,000 रुपये की राशि देने का वचन दिया गया है।
गौरतलब है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा और नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को की जाएगी। चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख मतदाता हैं, जिनमें से पुरुष मतदाता की संख्या 83.49 लाख और महिला मतदाता की संख्या 71.74 लाख है। युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है। दिल्ली में 13,000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जबकि 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता की संख्या 830 है।
उत्तर प्रदेश
LIVE : UP CM Yogi Adityanath : बिहार के अतरी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा
ग़ाजियाबाद
LIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा
उत्तर प्रदेश
सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।
शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।
