Connect with us

Entertainment

गेम चेंजर और फतेह की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जारी हुई

Published

on

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ और सोनू सूद की ‘फतेह’ अब रिलीज हो चुकी हैं। दोनों फिल्में शुक्रवार, 10 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर आईं। दर्शकों की नजरें इस बात पर थीं कि किस फिल्म को कमाई में बढ़त मिलेगी। पहले दिन की कमाई के आंकड़ों के अनुसार, ‘गेम चेंजर’ ने ‘फतेह’ की तुलना में अधिक कमाई की है। पहले दिन की कमाई में दोनों फिल्मों के बीच काफी अंतर देखने को मिला है।

‘गेम चेंजर’ ने पहले दिन 51.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि ‘फतेह’ ने अपेक्षाकृत कम कमाई की। ‘गेम चेंजर’ के हिंदी वर्जन ने 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। निर्माता ने जानकारी दी है कि इस फिल्म ने विश्व स्तर पर 186 करोड़ रुपये की कमाई की है।

‘गेम चेंजर’ एक अखिल भारतीय फिल्म है, जिसे हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन तेलुगु भाषा में किया, जिसमें 42 करोड़ रुपये की कमाई हुई और बाकी कलेक्शन अन्य भाषाओं से प्राप्त हुआ।

वहीं, सोनू सूद की ‘फतेह’ ने पहले दिन महज 2.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सोनू सूद ने ‘फतेह’ में अभिनय के साथ-साथ निर्देशन भी किया है, जो उनके निर्देशन में पहला प्रयास है। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। ‘फतेह’ का बजट 25 करोड़ रुपये है, और निर्माता अब इस बात की नजर रख रहे हैं कि वीकेंड में फिल्म कितनी कमाई करेगी।

राम चरण और कियारा आडवाणी की बहुप्रतीक्षित ‘गेम चेंजर’ एक एक्शन-ड्रामा है, जो एक ईमानदार आईएएस अधिकारी की कहानी पर आधारित है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। राम चरण इस फिल्म में दोहरी भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें उन्होंने पिता और बेटे दोनों का किरदार अदा किया है।

दूसरी ओर, ‘फतेह’ साइबर अपराध में फंसे लोगों की कहानी को प्रस्तुत करती है। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। इसके अतिरिक्त, फिल्म में विजय राज और नसीरुद्दीन शाह भी हैं, जिनमें से नसीरुद्दीन शाह ने खलनायक का किरदार निभाया है।

Entertainment

धर्मेंद्र की शोकसभा को लेकर हेमा मालिनी और सन्नी में हुआ था झगडा

Published

on

By

मुंबई। करंट क्राइम। बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र के निधन के बाद सन्नी देयोल और हेमा मालिनी के बीच शोकसभा को लेकर झगडा हो गया था। धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी देओल और बॉबी देओल ने अपने दिवंगत पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की याद में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। इस प्रेयर मीट में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभय देओल तमाम सेलीब्रिटीज पहुंची थी।
हालांकि दिवंगत सुपरस्टार की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल इसमें शामिल नहीं हुई थीं। सनी-बॉबी द्वारा आयोजित प्रार्थना सभा में हेमा और उनकी बेटियों की गैरमौजूदगी ने सवाल खड़े किए, खासकर इसलिए क्योंकि दिग्गज अभिनेत्री ने भी उसी दिन अपने घर पर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए एक अलग प्रार्थना सभा आयोजित की थी।
धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने अपने बेटों सनी और बॉबी के साथ प्रार्थना सभा का आयोजन किया था, जबकि उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने अपनी बेटियों ईशा और अहाना के साथ अपने बंगले पर प्रार्थना सभा आयोजित की थीं। दोनों सभाएं अलग-अलग जगहों पर हुई थीं। वहीं हेमा मालिनी ने दिल्ली में भी प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। जिसमें अमित शाह, जेपी नडडा समेत कई भाजपा व दूसरे दलों के सांसद व नेता पहुंचे थे।
हालांकि इस प्रेयर मीट में भी सनी और बॉबी देओल नहीं पहुंचे थे.

Continue Reading

Entertainment

फिल्म धुरंधर को मिडिल ईस्ट को 6 देशों ने किया बैन

Published

on

By

मुंबई। करंट क्राइम। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बाक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस बीच इस फिल्म को लेकर एक बुरी खबर आ रह है। फिल्म को मिडिल ईस्ट के देशों में बैन कर दिया गया। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई थी और शुरुआत से ही भारत और ग्लोबल मार्केट में अच्छा कलेक्शन कर रही है।
फिल्म के रिलीज के कुछ दिनों बाद ही गल्फ देशों ने ‘धुरंधर’ को अपने यहां रिलीज करने से मना कर दिया है। फिल्म बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में रिलीज नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि इन देशों में फिल्म को ‘एंटी पाकिस्तान’ के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले भी कई भारतीय फिल्में इसी तरह के कारणों से मिडिल ईस्ट में बैन हो चुकी हैं। ‘धुरंधर’ की टीम ने रिलीज की पूरी कोशिश की, लेकिन अंत में सभी देशों ने फिल्म पर रोक लगा दी।
बैन के बावजूद रणवीर सिंह की यह फिल्म दुनिया भर में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 44 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। कुल मिलाकर फिल्म की ग्लोबल कमाई 200 करोड़ रुपये से भी अधिक पहुंच चुकी है।
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ‘धुरंधर’ से पहले भी मिडिल ईस्ट में भारतीय फिल्मों को बैन किया गया है, जिसमें अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ और जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ जैसी कई बड़ी फिल्में यहां रिलीज होने से रोक दी गई थीं।

Continue Reading

Entertainment

तान्या मित्तल बोलीं, किसी का घर बर्बाद नहीं करूंगी

Published

on

By

मुंबई। करंट क्राइम। बीते रविवार को बिग बॉस 19 के फिनाले का ऐलान हुआ। गौरव खन्ना इस 19वें सीजन के विनर बने। इसी के साथ ये शो खत्म हो गया। बिग बॉस 19 में नीलम गिरी और तान्या मित्तल के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई थी। नीलम के एविक्शन पर भी तान्या फूट-फूटकर रोई थीं और कहा था कि वे उन्हें अपना दोस्त मानती हैं। लेकिन अब तान्या ने नीलम को अनफॉलो कर दिया। इसके साथ ही बड़े आरोप भी लगाए।
तान्या से पूछा गया कि आप मैरिड मैन को डेट कर रही हैं? इस पर तान्या ने कहा, ’नीलम का भी एक बहुत बड़ा राज है मेरे पास। मैं वो ना बताऊं तो बहुत अच्छा होगा। देखिए मेरी हालत कैसी हो गई है, मुझे शादीशुदा आदमियों से प्यार करना पड़ रहा है।
तान्या ने आगे कहा, ’आप लोग जिस आदमी को मेरा बॉयफ्रेंड क्लैम कर रहो हो, वो भी शादीशुदा दो बच्चों का बाप है। देश में बहुत बनिया है और सिंगल है। मैं शादीशुदा आदमी से प्यार कर, उसका घर बर्बाद नहीं करूंगी। इन सब चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, मेरे पास बहुत बड़ा मसाला है. जिस वक्त मुझे नीलम का बताना होगा, मैं बता दूंगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending