नोएडा
नोएडा में सड़क हादसे में दो लोगों की जान गई, बच्चे की पैर की हड्डी टूटी
नोएडा। नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। पीड़ित परिवारों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।
थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने जानकारी दी कि कृष्ण चंद्र शर्मा, जो बिहार के खगड़िया जिले के निवासी हैं, ने थाने में शिकायत दी है कि उनके साले ललन, जो सेक्टर-60 स्थित यूफ्लेक्स कंपनी में काम करते थे, बीती रात अपने एक दोस्त की मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे। कृष्ण चंद्र के अनुसार, सेक्टर-57 की लाल बत्ती के पास एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ललन की मौत हो गई।
थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि सनी कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पिता हिंडन विहार बरौला में रहते थे। सनी के अनुसार, उनके पिता गाजियाबाद से नोएडा लौट रहे थे जब एसजेएम कट के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी से रोड पार करते समय उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि अमित कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे अपनी कार से दिल्ली जा रहे थे। जब वे सेक्टर-93 के जेपी फ्लाईओवर के पास पहुंचे, तो एक अज्ञात कार चालक ने तेजी से उनकी कार में टक्कर मार दी, जिससे उनकी कार पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में अमित और उनके 11 वर्षीय बेटे अर्थव को गंभीर चोटें आई हैं।
थाना सेक्टर-39 में एक व्यक्ति ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बच्चा सड़क किनारे सो रहा था, तभी एक कार चालक ने तेजी से चलते हुए उसे टक्कर मार दी। इस घटना में बच्चे की पैर की हड्डी टूट गई है और उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है।
नोएडा
नोएडा पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में पुलिस हुई हाईटेक, दो दर्जन स्कॉर्पियो और इनोवा को दिखाई हरी झंडी
नोएडा। करंट क्राइम। जब से प्रदेश की चर्चित आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्धनगर पुलिस की कमान सौंपी गई है, तभी से नोएडा और ग्रेटर नोएडा पुलिस हाईटेक हो गई है। जिले में अपराधियों को अब हिम्मत नहीं हो रही है कि वे जिले में अपराध करके दिखाए। अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। घटनाओं को सुलझाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए करीब एक दर्जन स्कॉर्पियो और इनोवा गाडियां पुलिस को दी गई। नौएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि नए वाहनों को शामिल करने से पुलिस गश्त और मजबूत होगी। ये वाहन रात के समय नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गश्त में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ग्रामीण इलाकों में पुलिस की गश्त बढाई जा रही है।
नोएडा
इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में लटकते मिली छात्र की लाश, पुलिस जुटी जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया है। छात्र की लाश उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी मिली। छात्र की पहचान कृष्णकांत (25) के रूप में हुई है, जो झारखंड का निवासी है।
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा हैः “मैं हार मानता हूं”। अपना शरीर और अपना सारा सामान मेरे परिवार को सौंपता हूँ।
कृष्ण कांत के रूम मेट ऋतिक ने कहा कि कृष्णकांत ने दिन में पहले अपने पिता से बात की थी और कुछ ऐसा कहा था जिससे उन्हें चिंता हुई। घबराए पिता ने ऋतिक को फोन किया और उसे तुरंत अपने बेटे का हालचाल जानने के लिए कहा।
हृतिक उस समय हॉस्टल में मौजूद नहीं था, इसलिए उसने अपने एक परिचित को कमरे पर जाने को कहा। जब वह दोस्त कमरे तक पहुंचा तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है और बार-बार खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई और कृष्णकांत कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला।
पुलिस ने कहा कि मौत का कारण स्पष्ट रूप से तभी बताया जा सकेगा जब पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होगी।
नोएडा
प्रदूषण फैलाने वालों पर नोएडा अथॉरिटी ने शुरू की कार्रवाई, 15 लाख का लगाया जुर्माना
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा ऑथोरिटी ने प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदूषण को रोकने के लिए अथॉरिटी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अथॉरिटी ने हवा के प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए 14 स्पेशल टीमें बनाई हैं, जो पूरे नोएडा इलाके में ग्रैप स्टैंडर्ड को सख्ती से लागू कर रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाली कंस्ट्रक्शन साइट्स और यूनिट्स पर कार्रवाई करते हुए, अथॉरिटी ने अब तक कुल 14,95,000 रुपए का भारी जुर्माना लगाया है। अथॉरिटी ने अलग-अलग जगहों से 12,199 टन से ज़्यादा मलबा इकट्ठा किया और उसे सुरक्षित रूप से डिस्पोज़ किया। अथॉरिटी की टीमें यह भी पक्का कर रही हैं कि कंटैमिनेशन को रोकने के लिए कंस्ट्रक्शन मटीरियल को ग्रीन नेट, मेट्रो शीट और ग्रीन कार्पेट से ढका जाए। ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
अधिकारियों ने बताया कि अथॉरिटी कंस्ट्रक्शन साइट्स से होने वाले धूल के प्रदूषण को रोकने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। नोएडा में, अलग-अलग कंस्ट्रक्शन साइट्स पर 88 स्टैटिक एंटी-स्मॉग गन और 10 ट्रक-माउंटेड एंटी-स्मॉग गन चलाई जा रही हैं। इसके अलावा, कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन वेस्ट के साइंटिफिक डिस्पोज़ल के लिए सेक्टर 80 में 400 STP प्लांट सफलतापूर्वक चल रहा है।
-
दिल्ली11 hours agoगोलियों की आवाज से दहल उठा दिल्ली का जाफराबाद, रात दो बजे दो भाइयों की हत्या
-
उत्तर प्रदेश10 hours agoमथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे में 7 बसें और कार टकराई, 4 की मौत, कई घायल, सीएम ने दिए बचाव कार्य के निर्देश
-
Sports10 hours agoखेल पर फोकस के बजाय मॉल में घूमते रहे सूर्या और शुभमन, टीम में शाहबाज अहमद शामिल
-
देश9 hours agoआंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले
-
Sports9 hours agoअर्शदीप ने बॉलिंग कोच से मांगी माफी, दूसरे मैच में छह वाइड गेंदें फेकी थी
-
Sports3 hours agoक्रिकेट का नया सितारा अभिज्ञान कुंडु, 121 गेंदों पर लगाया दोहरा शतक
-
World10 hours agoतेज हवा से ब्राजील में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की मूर्ति ढह गई
-
दिल्ली5 hours agoमोदी को जार्डन के प्रिंस अपनी कार में खुद चलाकर ले गए म्यूजियम तक
