देश
विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 का हिस्सा बनूंगा – मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में “विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025” में भाग लेने वाले हैं। शनिवार को पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर इस कार्यक्रम से संबंधित एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, “12 जनवरी का दिन बेहद खास है, क्योंकि यह स्वामी विवेकानंद की जयंती है। इस मौके पर मैं अपने युवा मित्रों के संग पूरा दिन बिताऊंगा और विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 में शामिल रहूंगा।”
उन्होंने आगे कहा, “हम बातचीत और लंच के दौरान उन विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे, जो विकसित भारत के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे।” पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “आपको ‘विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025’ के लिए पहले से किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों के बारे में जानकर खुशी होगी। विकसित भारत चैलेंज में लाखों युवाओं ने भाग लिया, जिसमें क्विज़, निबंध प्रतियोगिता, और व्यक्तिगत संवाद शामिल हैं। मैं जिन युवा प्रतिभागियों से मिलूंगा, उन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में काफी उत्साह व्यक्त किया है। मैं देशभर के युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे कल के कार्यक्रम में भाग लें।”
स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस पर, प्रधानमंत्री मोदी भारत के विभिन्न हिस्सों से आए 3,000 सक्रिय युवा नेताओं से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान, वे उपस्थित जनों को संबोधित करने के साथ ही, दस विषयों पर प्रतिभागियों द्वारा लिखे गए सर्वश्रेष्ठ निबंधों का संकलन भी जारी करेंगे। इन विषयों में प्रौद्योगिकी, स्थिरता, महिला सशक्तिकरण, विनिर्माण और कृषि जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं। 11 जनवरी से आरंभ हो रहे “विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद” में युवा विभिन्न प्रतियोगिताओं, गतिविधियों और सांस्कृतिक एवं विषय आधारित प्रस्तुतियों में भाग लेंगे। इसमें मेंटर्स और विशेषज्ञों के नेतृत्व में विषयों पर चर्चा भी होगी। यह कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी साक्षी बनेगा, जो देश की आधुनिक प्रगति का प्रतीक हैं।
देश
लोकसभा में प्रधानमंत्री आज करेंगे वंदे मातरम् पर चर्चा की शुरुआत तो राज्य सभा में अमित शाह, हंगामे के आसार
नई दिल्ली। करंट क्राइम। राष्ट्रीय गीत ’वंदे मातरम’ की रचना को 150 वर्ष पूरे होने के मौके पर आज यानि सोमवार को संसद में विशेष बहस होगी। आज दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में इस बहस की शुरुआत करेंगे। लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी वंदे मातरम् पर चर्चा होगी, जिसकी शुरुआती गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। चर्चा के दौरान हंगामे के भी आसार हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री ने पहले ही कांग्रेस पर गीत के छंद हटाने का आरोप लगाया है।
लोकसभा की कार्यसूची में ’राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा’ को सोमवार के लिए सूचीबद्ध है और बहस के लिए 10 घंटे का समय आवंटित किया गया है। पीएम मोदी इस बहस की शुरुआत करेंगे, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दूसरे वक्ता होंगे। विपक्ष की ओर से कांग्रेस के लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई और प्रियंका गांधी समेत कई सांसद हिस्सा लेने की उम्मीद हैं।
लोकसभा के बाद राज्यसभा में ‘वंदे मातरम’ पर मंगलवार को चर्चा होगी, जहां गृह मंत्री अमित शाह चर्चा की शुरुआत करेंगे और स्वास्थ्य मंत्री तथा राज्यसभा में नेता जेपी नड्डा दूसरे वक्ता होंगे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में 2 दिसंबर को सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं की बैठक में इस विषय पर चर्चा की सहमति बनी थी। बैठक में तय हुआ कि ’वंदे मातरम’ और चुनाव सुधारों पर अगले हफ्ते बहस होगी, जिससे संसद के सुचारू संचालन की संभावना बढ़ गई है. हंगामे की बजाय सकारात्मक चर्चा की उम्मीद की जा रही है।
’वंदे मातरम्’ को 1870 के दशक में महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चटर्जी ने संस्कृतनिष्ठ बंगाली में लिखा था। ये गीत उनके प्रसिद्ध उपन्यास ’आनंदमठ’ का हिस्सा है, जिसका पहला प्रकाशन 1882 में हुआ था। इस गीत को जदुनाथ भट्टाचार्य ने संगीतबद्ध किया था।
देश
कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में सनातनी वातावरण, एक साथ 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ
कोलकाता। करंट क्राइम। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के अगले दिन 7 दिसंबर को कोलकाता में एक साथ 5 लाख लोगों ने गीता पाठ कर बंगाल के वातावरण में सनातनी हुंकार भर दी।
कोलकाता के परेड ग्राउंड में उमड़े हिंदुओं ने जहां सनातन की शक्ति का अहसास कराया तो कार्यक्रम में पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार ने एक बार फिर भगवा ए हिंद के संकल्प को दोहराया।
कोलकाता में गीता प्रचार समिति के सामूहिक गीता पाठ में देश भर से संत महात्मा जुटे तो बड़ी संख्या में हिंदुओं ने भी शक्ति का प्रदर्शन किया। गीता पाठ के इस प्रोग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया था लेकिन वो कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं।
वहीं बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल की पावन धरती कोलकाता में 5 लाख लोगों ने एक साथ गीता का पाठ किया। ास्था का उत्साह और सैलाब देखकर ऐसा लगा जैसे कोलकाता में महाकुंभ मेला लगा हो।हम पूरे पश्चिम बंगाल और कोलकाता के वासियों, भारत की जनता को साधुवाद दे रहे हैं।सनातन एकता ही इस देश और विश्व के लिए विश्व शांति का सबसे बड़ा साधन है। ारत में हम ’सनातनी’ चाहते हैं, ’तनातनी’ नहीं। ारत में हम ’गजवा-ए-हिंद’ नहीं, ’भगवा-ए-हिंद’ चाहते हैं।
देश
इंडिगो की 400 फ्लाइट्स कैंसिल, अस्थि विसर्जन को निकला परिवार फंसा
नई दिल्ली। करंट क्राइम। इंडिगो की फ्लाइट्स शुक्रवार को भी कैंसिल रहीं। देश के कई एयरपोर्ट्स पर पैसेंजर्स अभी भी फ्लाइट्स शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच बंगलुरु से एक खबर आ रही है जो यह सोचने पर मजबूर कर देगी कि आखिर एयरलाइंस की मनमानी कब तक चलेगी। दरअसल, एक परिवार को अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जाना था। इंडिगो की फ्लाइट आज सुबह 11ः45 बजे निर्धारित थी, लेकिन संदेश मिला कि उनकी टिकट कैंसिल कर दी गई है। अब दूसरे एयरलाइन वाले एक टिकट के 60 हजार मांग रहे है। इंडिगो स्टाफ ने उन्हें कहा कि अगले तीन दिनों तक कोई उड़ान उपलब्ध नहीं होगी, जिससे उनकी यात्रा पूरी तरह रुक गई। परिवार बेंगलुरु से दिल्ली और फिर दिल्ली से हरिद्वार तक जाने की योजना बनाकर आया था। ऐसे ही कई और पैसेन्जर्स आज एयरपोर्ट पहुंचे, जिन्हें एयरपोर्ट पहुंचने तक किसी भी प्रकार का मैसेज इंडिगो ने नहीं दिया।
इंडिगो फ्लाइट्स के बिना पूर्व सूचना के कैंसल हो जाने के चलते शुक्रवार को भी बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पैसेन्जर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाइट कैंसिल हो जाने की वजह से एक परिवार अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार नहीं जा पाया। इंडिगो की फ्लाइट आज सुबह 11ः45 बजे निर्धारित थी, लेकिन यात्रा के बीच में ही बेटी को संदेश मिला कि उनकी टिकट कैंसिल कर दी गई है। इस अचानक फैसले ने परिवार को हैरान कर दिया।
इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद परिवार एयरपोर्ट पर असमंजस में बैठा रहा। इंडिगो स्टाफ ने उन्हें कहा कि अगले तीन दिनों तक कोई उड़ान उपलब्ध नहीं होगी, जिससे उनकी यात्रा पूरी तरह रुक गई। परिवार बेंगलुरु से दिल्ली और फिर दिल्ली से हरिद्वार तक जाने की योजना बनाकर आया था, लेकिन फ्लाइट रद्द होने से उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इंडिगो एयरलाइन को पूरे भारत में बड़े पैमाने पर रद्दीकरण का सामना करना पड़ रहा है। अकेले शुक्रवार को 400 से ज्यादा इंडिगो की उड़ानें रद्द कर दी गईं।
