Connect with us

नोएडा

नोएडा में जज के आवास में चोरी, जज कॉलोनी में घटना से बेनकाब हुई कानून व्यवस्था की खामी

Published

on

नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-105 स्थित जज कॉलोनी में निर्माणाधीन एक मकान से अज्ञात बदमाशों ने एयर कंडीशनर, बिजली की तारें और वहां काम कर रहे एक मजदूर का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस मकान में चोरी हुई है, वह एक अपर जनपद न्यायाधीश का है।

सहारनपुर में पुलिस इंस्पेक्टर बर्खास्त, डीआईजी अजय साहनी की कार्रवाई से मची हड़कंप
थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ममता गुप्ता, अपर जनपद न्यायाधीश, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर-105 में स्थित जज कॉलोनी में उनका एक मकान बन रहा है। उनके अनुसार, 30 और 31 दिसंबर की रात को अज्ञात चोर वहां आए और एयर कंडीशनर, बिजली की तारें चुरा ले गए। वहां रह रहे 8 मजदूरों में से एक मजदूर मनोज का मोबाइल फोन भी चोरी हुआ है।

एनसीआर में लोन दिलवाने और लैप्स पॉलिसी के नवीनीकरण के नाम पर ठगी, दो युवतियों समेत 8 गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जज कॉलोनी में हुई चोरी की इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

एक अन्य घटना में, थाना सेक्टर-39 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी व्यक्ति ने अपने तीन-चार साथियों के साथ उसकी कार को ओवरटेक कर रोका, उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों से उसकी पुरानी दुश्मनी है।

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रिंकल भड़ाना ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सलारपुर का निवासी है। पीड़ित के अनुसार उनसे और फुली भाटी के बीच पुरानी रंजिश चल रही है।

मेरठ में अंडे उधार नहीं देने पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, पिता, बेटा और बेटी घायल

फुली भाटी के परिवार ने पूर्व में कई बार पीड़ित और उसके परिवार के साथ आपराधिक घटनाएं की हैं, जिनका पूर्व में मुकदमा दर्ज है। पीड़ित के अनुसार, 1 जनवरी को करीब 12 बजे, वह अपनी पत्नी श्वेता के साथ अपनी बीएमडब्ल्यू गाड़ी में सेक्टर-46 से सलारपुर गांव जा रहा था, तभी सेक्टर-46 मार्केट के पास एक आई-20 कार आई और उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। कार में से कुशल भाटी, पुत्र फुली भाटी, अपने चार-पांच साथियों के साथ बाहर निकला और उन लोगों ने उसकी कार और गाड़ी के शीशे पर घूंसा मारना शुरू कर दिया।

कादिर राना के बेटे शाह मोहम्मद राना की जमानत कोर्ट ने खारिज की।

पीड़ित ने अपनी कार को लॉक किया और 112 पर पुलिस को सूचना दी। जब पीड़ित और उसकी पत्नी ने उनकी वीडियो बनाने का प्रयास किया, तो ये लोग मुंह ढक कर भाग गए और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। पीड़ित को आशंका है कि कुशल भाटी और उसके परिवार के लोग उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कुशल भाटी और उसके तीन-चार अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नोएडा

नोएडा पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में पुलिस हुई हाईटेक, दो दर्जन स्कॉर्पियो और इनोवा को दिखाई हरी झंडी

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। जब से प्रदेश की चर्चित आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्धनगर पुलिस की कमान सौंपी गई है, तभी से नोएडा और ग्रेटर नोएडा पुलिस हाईटेक हो गई है। जिले में अपराधियों को अब हिम्मत नहीं हो रही है कि वे जिले में अपराध करके दिखाए। अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। घटनाओं को सुलझाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए करीब एक दर्जन स्कॉर्पियो और इनोवा गाडियां पुलिस को दी गई। नौएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि नए वाहनों को शामिल करने से पुलिस गश्त और मजबूत होगी। ये वाहन रात के समय नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गश्त में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ग्रामीण इलाकों में पुलिस की गश्त बढाई जा रही है।

Continue Reading

नोएडा

इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में लटकते मिली छात्र की लाश, पुलिस जुटी जांच में

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया है। छात्र की लाश उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी मिली। छात्र की पहचान कृष्णकांत (25) के रूप में हुई है, जो झारखंड का निवासी है।
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा हैः “मैं हार मानता हूं”। अपना शरीर और अपना सारा सामान मेरे परिवार को सौंपता हूँ।
कृष्ण कांत के रूम मेट ऋतिक ने कहा कि कृष्णकांत ने दिन में पहले अपने पिता से बात की थी और कुछ ऐसा कहा था जिससे उन्हें चिंता हुई। घबराए पिता ने ऋतिक को फोन किया और उसे तुरंत अपने बेटे का हालचाल जानने के लिए कहा।

हृतिक उस समय हॉस्टल में मौजूद नहीं था, इसलिए उसने अपने एक परिचित को कमरे पर जाने को कहा। जब वह दोस्त कमरे तक पहुंचा तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है और बार-बार खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई और कृष्णकांत कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला।
पुलिस ने कहा कि मौत का कारण स्पष्ट रूप से तभी बताया जा सकेगा जब पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होगी।

Continue Reading

नोएडा

प्रदूषण फैलाने वालों पर नोएडा अथॉरिटी ने शुरू की कार्रवाई, 15 लाख का लगाया जुर्माना

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा ऑथोरिटी ने प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदूषण को रोकने के लिए अथॉरिटी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अथॉरिटी ने हवा के प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए 14 स्पेशल टीमें बनाई हैं, जो पूरे नोएडा इलाके में ग्रैप स्टैंडर्ड को सख्ती से लागू कर रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाली कंस्ट्रक्शन साइट्स और यूनिट्स पर कार्रवाई करते हुए, अथॉरिटी ने अब तक कुल 14,95,000 रुपए का भारी जुर्माना लगाया है। अथॉरिटी ने अलग-अलग जगहों से 12,199 टन से ज़्यादा मलबा इकट्ठा किया और उसे सुरक्षित रूप से डिस्पोज़ किया। अथॉरिटी की टीमें यह भी पक्का कर रही हैं कि कंटैमिनेशन को रोकने के लिए कंस्ट्रक्शन मटीरियल को ग्रीन नेट, मेट्रो शीट और ग्रीन कार्पेट से ढका जाए। ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
अधिकारियों ने बताया कि अथॉरिटी कंस्ट्रक्शन साइट्स से होने वाले धूल के प्रदूषण को रोकने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। नोएडा में, अलग-अलग कंस्ट्रक्शन साइट्स पर 88 स्टैटिक एंटी-स्मॉग गन और 10 ट्रक-माउंटेड एंटी-स्मॉग गन चलाई जा रही हैं। इसके अलावा, कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन वेस्ट के साइंटिफिक डिस्पोज़ल के लिए सेक्टर 80 में 400 STP प्लांट सफलतापूर्वक चल रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending