देश
असम में HMPV वायरस का मामला सामने आने से मचा हड़कंप, 10 महीने का बच्चा संक्रमित
असम। देश में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामलों में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसी संदर्भ में असम के लखीमपुर जिले में एक 10 महीने के बच्चे में इस वायरस की पुष्टि हुई है। बच्चे का उपचार डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे की स्थिति स्थिर है और चिंता की कोई आवश्यकता नहीं है।
नए मामले के साथ असम में HMPV वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है, जिनमें सर्वाधिक 4 मामले गुजरात में सामने आए हैं। शुक्रवार को राजस्थान और गुजरात से एक-एक नया मामला रिपोर्ट किया गया था, जबकि गुरुवार को तीन नए मामले दर्ज किए गए थे।
चीन में मामलों में तेजी से वृद्धि को देखते हुए सिक्किम सरकार ने सतर्कता बरतते हुए एक एडवाइजरी जारी की है। चीन के साथ लगभग 200 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करने वाले सिक्किम ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के साथ बैठक की, ताकि संक्रमण पर नजर रखी जा सके।
इस बैठक में वायरस के संक्रमण के तरीके, लक्षण, और इससे निपटने की तैयारियों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य का स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखे हुए है और सतर्कता बढ़ाई गई है।
HMPV के बढ़ते मामलों के परिणामस्वरूप, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को श्वसन संबंधी बीमारियों पर निगरानी में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने राज्यों से इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI) की निगरानी करने की अपील की है।
सावधानी बरतने के लिए दिए गए सुझावों में शामिल हैं:
- साबुन से बार-बार हाथ धोना।
- बिना धुले हाथों से आंख, नाक, और मुंह को छूने से बचना।
- खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढकना।
- लक्षण दिखाने वाले व्यक्तियों से निकट संपर्क से परहेज करना।
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) एक श्वसन संक्रमण है, जो मुख्य रूप से बच्चों, बुजुर्गों, और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों को प्रभावित करता है। इसके लक्षण सामान्य सर्दी से मिलते-जुलते होते हैं, जैसे खांसी, गले में खराश, और बुखार।
HMPV वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। लोगों को भी जागरूक रहकर स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।
देश
राहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
अयोध्या। करंट क्राइम। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राम मंदिर अयोध्या जा सकते हैं। जबसे यह खबर सामने आई है तब से राजनीति गलियारों से लेकर के साधु-संतों तक चर्चा का विषय बन गया है। इसकी घोषणा बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। वहीं अब राहुल गांधी के राम मंदिर आने की खबर के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदू नहीं है उनको राम मंदिर में नहीं घुसने दिया जाए। शंकराचार्य के इस बयान का समर्थन अयोध्या के साधू-संत भी कर रहे हैं।
शंकराचार्य ने कहा कि जो हिंदू धर्म को गाली दे. इसलिए राहुल गांधी किसी भी तरीके से फिट नहीं हैं कि वो मंदिर के भीतर जाएं।
देश
नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनना तय, पीएम मोदी, शाह, राजनाथ समेत कई बनेंगे प्रस्तावक
नई दिल्ली। करंट क्राइम। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का पूर्ण कालिक अध्यक्ष बनना तय है। 19 जनवरी को वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। जानकारी के अनुसार, इस पद के लिए सिर्फ नितिन नबीन ही नामांकन करेंगे। 20 को नतीजा आएगा। ऐसे में नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनाना तय है।
नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावक होंगे।
बीजेपी ने अपने नेताओं और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 19 और 20 को दिल्ली में बुलाया है। प्रधानमंत्री 17 और 18 को बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं। वे 19 को दिल्ली आ जाएंगे।
देश
यूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
अलीगढ़। करंट क्राइम। उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को लेकर एक विवादित बयान दिया है। रघुराज सिंह ने सलमान खान को देशद्रोही बताते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्रेम है और यदि ऐसा है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्होंने सलमान खान को फांसी देने तक कि मांग कर दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सलमान खान की फ़िल्में ना देखें।
मंत्री ने आरोप लगाया कि सलमान खान हिंदुस्तान के हिंदुओं को आकर्षित कर यहां से पैसा कमाते हैं और पाकिस्तान व बांग्लादेश के साथ-साथ मुसलमानों को समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान देश के पैसे को चुराकर पाकिस्तान भेजते हैं।
मंत्री रघुराज सिंह पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि जितना पढ़ा लिखा मुसलमान, उतना बड़ा आतंकी होगा। उनके इस बयान पर भी बवाल मचा था।
-
उत्तर प्रदेश23 hours agoबैंक ऑफ बडौदा में बैंक मित्र ने 24 लोगों से कर लिया 50 लाख का गबन
-
स्पोर्ट्स23 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश23 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment21 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
Entertainment23 hours agoतारा सुतारिया से ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच वीर ने किया पोस्ट, कहा-वक्त जरूर बदलता है
-
स्पोर्ट्स21 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश21 hours agoराहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
-
उत्तर प्रदेश21 hours agoमायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शार्ट सर्किट, बीच में ही उठकर चली गई बसपा अध्यक्ष
