ग़ाजियाबाद
भाजपा मंडल अध्यक्षों के नामों की सूची जारी, एक महिला को भी मिली जिम्मेदारी
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रतीक्षा कर रहे मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है, जिसकी लंबे समय से उम्मीद की जा रही थी। इस सूची में तीन मंडल अध्यक्षों को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है। गाजियाबाद में कुल 20 मंडल हैं।
इन 20 मंडलों में से 19 के अध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई है, जबकि गोविंदपुरम मंडल के लिए अभी किसी का नाम नहीं घोषित किया गया है। घोषित मंडल अध्यक्षों में 5 ओबीसी, 11 सामान्य और 3 एससी वर्ग के लोग शामिल हैं, जिनमें एक महिला का नाम भी है। इंदिरापुरम मंडल की अध्यक्षता मंजुला गुप्ता को सौंपी गई है। जिला इकाई द्वारा 20 मंडल अध्यक्षों में से 19 के नाम की घोषणा की गई है।
मंडल अध्यक्षों में अनुसूचित जाति को भी प्रतिनिधित्व मिला है। जिला इकाई के मंडल अध्यक्षों में दो महिलाओं को भी जगह दी गई है। भाजपा मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने जानकारी दी कि भाजपा महानगर के मंडल अध्यक्षों की सूची 8 जनवरी को जारी की गई थी। इसमें पुराने मंडल अध्यक्षों में से तीन को पुनः शामिल किया गया है।
इनमें कवि नगर से राहुल तोमर, क्रॉसिंग से धर्मेंद्र कुमार और शहर मंडल से महिमा गुप्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 20 में से 19 मंडल अध्यक्षों का नाम घोषित किया गया है, जबकि गोविंदपुरम मंडल का नाम अभी रखा गया है, जो जल्द ही घोषित किया जाएगा। सभी नवगठित मंडल अध्यक्षों को भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं सदर विधायक संजीव शर्मा तथा भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने शुभकामनाएं दीं और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व सहित सभी जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ भाजपा नेताओं तथा चुनाव अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
ग़ाजियाबाद
LIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा
उत्तर प्रदेश
सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।
शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।
उत्तर प्रदेश
हिन्दू समाज में एकता को लेकर बाबा बागेश्वर की पदयात्रा फरीदाबाद पहुंची, केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने किया स्वागत
नई दिल्ली। करंट क्राइम। हिंदू समाज में एकता लाने, जातिवाद खत्म करने और देशभक्ति का संदेश फैलाने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार से 10 दिन की बड़ी पदयात्रा निकाली। शनिवार सुबह यह यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर गई। यह पदयात्रा कुल 145 किलोमीटर की होगी। और 16 नवंबर तक चलेगी। अगले 10 दिनों में बाबा बागेश्वर दिल्ली से लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के इलाकों से गुजरेंगे।
अपनी पदयात्रा के दौरान बाबा बागेश्वर ने लोगों को सात संकल्प दिलाएंगे। इनमें यमुना की शुद्धि, ब्रज धाम को पूर्व के स्वरूप में लाना, सामाजिक समरसता, भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना शामिल है।
शनिवार को यह यात्रा मांगर चुंगी से फरीदाबाद में प्रवेश कर गई। दशहरा ग्राउंड एनआईटी में रात्रि विश्राम करेगी। यहीं पर भक्तों के लिए रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था की गई है।
बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा आज (8 नवंबर) से हरियाणा पहुंच गई है। 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित श्री कात्यायनी मंदिर से शुरू हुई यात्रा ने जिरखोद मंदिर से होते हुए अरावली के मांगर कट से गुरुग्राम सड़क से फरीदाबाद में प्रवेश किया। यहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
इसके बाद पाली चौक के आगे बायो मेडिकल कॉलेज में दोपहर का भोजन किया जाएगा। दोपहर के बाद यात्रा शुरू होकर बड़खल-पाली मार्ग, मस्जिद चौक, ईएसआई चौक होते हुए एनआईटी के दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां यात्रा का रात्रि ठहराव किया जाएगा।
इस यात्रा को लेकर पुलिस ने गुरुग्राम रोड समेत कई रास्ते बंद कर दिए हैं।
-
ग़ाजियाबाद22 hours agoगाजियाबाद नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक 12 नवंबर को, उपाध्यक्ष का होगा चुनाव
-
उत्तर प्रदेश2 hours agoसिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
-
उत्तर प्रदेश23 hours agoअखिलेश से मुलाकात के बाद आजम बोले, मेरा उस घर से 50 सालों का रिश्ता है, इस रिश्ते को कमजोर होने के लिए वर्षों चाहिए और टूटने में सदियों चाहिए
-
राशिफल4 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, पढ़ें 8 नवंबर 2025 का राशिफल
-
उत्तर प्रदेश4 hours agoहिन्दू समाज में एकता को लेकर बाबा बागेश्वर की पदयात्रा फरीदाबाद पहुंची, केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने किया स्वागत
-
उत्तर प्रदेश6 hours agoवाराणसी रेलवे स्टेशन से प्रधानमंत्री मोदी ने दी देश को 4 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, कहा-अगली पीढी की नींव तैयार
-
ग़ाजियाबाद2 hours agoLIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा
-
उत्तर प्रदेश3 hours agoLIVE: सीतामढी, बिहार में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जुटी लाखों की भीड
