ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में किसान की मौत पर ग्रामीणों का बवाल, कोल्हू मालिक ने किया था धमकी
गाजियाबाद। आज सुबह एक किसान की मौत के बाद इलाके में हंगामा मच गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि किसान की मौत के लिए कोल्हू संचालक ज़िम्मेदार है और उनकी गिरफ़्तारी की मांग की। जानकारी के अनुसार, किसान ने कोल्हू संचालक को 10 लाख रुपये उधार दिए थे। जब किसान ने अपने पैसे वापस मांगे, तो कोल्हू संचालक ने उसे तमंचा दिखाकर धमकी दी।
यह घटना मुरादनगर के रावली गांव की है, जहां आज सुबह किसान सतपाल जाटव का शव खाट पर पाया गया। बताया जाता है कि सतपाल ने पिछले शाम कोल्हू संचालक से उधार दिए गए 10 लाख रुपये मांगने गए थे। आरोप है कि कोल्हू संचालक ने पैसे देने से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद सतपाल अपने घर वापस लौट आए, और आज सुबह उनका शव खाट पर मिला। इस घटना से उनके परिवार में शोक छा गया है।
ग्रामीणों ने किसान की मौत के लिए कोल्हू संचालक को दोषी ठहराते हुए हंगामा किया और उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया और किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।