Entertainment
दिल्ली फाइल्स: पल्लवी जोशी हफ्ते में 40-70 घंटे रिहर्सल में बिताती हैं
मुंबई। निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की आगामी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ के बारे में नई जानकारियाँ सामने आई हैं। निर्माता पल्लवी जोशी इस फिल्म को जीवंत बनाने के लिए अभिनेताओं के साथ सेट पर 40 से 70 घंटे की रिहर्सल में बिताती हैं। अपने बेहतरीन अभिनय और दृष्टिकोण के कारण उद्योग में एक अलग पहचान बना चुकी पल्लवी जोशी, ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ के बाद अब ‘द दिल्ली फाइल्स’ के साथ एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में वह निर्माता और अभिनेत्री दोनों के रूप में काम कर रही हैं। एक सूत्र के अनुसार, “पल्लवी जोशी प्रोडक्शन के हर पहलू में गहरी रुचि ले रही हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि सब कुछ सुचारू रूप से चले। वह लगातार कलाकारों के साथ काम कर रही हैं और सेट पर भी मौजूद रहती हैं।”
सूत्र ने बताया, “पल्लवी जोशी अपने अभिनेताओं के साथ रिहर्सल में सप्ताह में 40 से 70 घंटे का समय दे रही हैं। वह हर छोटे-बड़े विवरण में शामिल होती हैं और सुनिश्चित करती हैं कि प्रोडक्शन सुचारू और कुशलता से चले।” सूत्र ने आगे कहा, “पल्लवी जोशी की इस प्रोजेक्ट के प्रति प्रतिबद्धता वास्तव में अद्भुत है। उनका व्यावहारिक दृष्टिकोण हर सीन को एक अभिनेता और निर्माता दोनों के रूप में बेहतरीन बनाना है।”
निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी पोस्ट लगातार साझा कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पर्दे के पीछे की झलक (बिहाइंड द सीन्स) साझा की, जिसमें बताया गया कि फिल्म का हर सीन हिंदू नरसंहार की सच्चाई को उजागर करेगा। विवेक ने इंस्टाग्राम पर ‘द दिल्ली फाइल्स’ की बिहाइंड द सीन्स वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “हर फ्रेम, हर कहानी, हर विवरण – हिंदू नरसंहार की अनकही सच्चाई को आपके सामने लाने के लिए हमारी टीम के जुनून और समर्पण से तैयार किया गया।”
उन्होंने आगे लिखा, “’द दिल्ली फाइल्स’ एक फिल्म से कहीं अधिक है, यह चुपचाप पीड़ित लोगों को आवाज देने का एक मिशन है।” फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ के बंगाल चैप्टर का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री कर रहे हैं, और इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है, और इसे 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
Entertainment
चिखना चिल्लाना नहीं, शांत बने रहना आया काम, गौरव खन्ना ने किया बिग बॉस-19 को अपने नाम
मुबंई। करंट क्राइम। बिग बॉस-19 को नया विनर मिल गया। गौरव खन्ना बन गए बिग बॉस के विनर। गौरव को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये नकद और एक शानदार कार मिली। घर में महीनों तक हंगामा, झगड़े और चीखना-चिल्लाना चलता रहा, लेकिन गौरव ने हमेशा शांति और गरिमा का रास्ता चुना। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी। शुरू से आखिर तक गौरव ने कभी किसी से ज्यादा बड़ी लड़ाई नहीं की, न ही नाटक किया। वे चुपचाप देखते, समझते और सही समय पर सही बात कहते थे।
फिनाले में भारी पानी के कटोरे कंधों पर रखकर लकड़ी का तख्ती संभालनी थी. जहां बाकी लोग घबरा कर हार मान गए, वहीं गौरव ने धैर्य नहीं खोया और आखिर तक डटे रहे। एक और यादगार पल तब आया जब सलमान खान ने पूरे वीकेंड का वार पर गौरव को टीवी का सुपरस्टार कहा। कुछ कंटेस्टेंट्स ने उनकी टीवी करियर पर तंज कसे थे, लेकिन सलमान ने सबके सामने गौरव के 20 साल के संघर्ष और शालीनता की तारीफ की।
प्रणीत मोरे और मृदुल तिवारी जैसे दोस्तों के साथ उनका रिश्ता बिल्कुल सीधा था। वे कैमरे के लिए नहीं, दिल से साथ निभाते थे। यहां तक कि बच्चे न करने के निजी फैसले पर भी उन्होंने खुलकर और भावुक होकर बात की, जिससे लाखों लोग उनसे जुड़े।
गौरव खन्ना ने साबित कर दिया कि चीखने-चिल्लाने की नहीं, सुकून और आत्मसम्मान की जरूरत है। यही वजह है कि ‘बिग बॉस 19’ का विनर कोई और नहीं, गौरव खन्ना बना।
Entertainment
बिहार चुनाव हारने के बाद से कहां गायब हो गए खेसारी लाल यादव?
पटना। करंट क्राइम। बिहार चुनाव के बाद से ही भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव गायब हो गए है। पता चला है कि चुनाव हारने के बाद ही बीमार चल रहे है। खेसारी ने इंस्टाग्राम पेज पर लाइव आकर कहा कि चुनाव के बाद मेरी तबीयत खराब हो गए है। सर्दी, खांसी और बुखार से परेशान हो गया हूं। भोजपुरी सुपरस्टार ने कहा कि मैं चुनाव के बाद आपको लोगों से बहुत कुछ कहना चाहता था, लेकिन तबीयत की वजह से लाइव आकर कुछ बोल नहीं पाया।
खेसारी लाल यादव ने अपने वीडियो में कहा कि मुझे छपरा वालों से कोई शिकायत नहीं है, मुझे करीब 80 हजार वोट मिले, एक विधानसभा में इतना वोट मिलना बहुत बड़ी बात है। अगर यह लोकसभा क्षेत्र होता तो करीब चार लाख वोट होते, क्योंकि एक लोकसभा क्षेत्र में चार विधानसभा सीट होती है।
सुपरस्टार खेसारी लाल यादव लाइव आकर भोजपुरी के कई सुपरस्टार पर निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, रवि किशन, मनोज तिवारी पर कटाक्ष किया। खेसारी ने कहा कि मैं सनातनी हूं कि नहीं ये आप डिसाइड करोगे। आपको रामायण की चार चौपाई याद नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि आपको बात करनी है तो आप शिक्षा पर बात करिए, रोजगार पर बात करिए, बुजुर्गों के पेंशन पर कीजिए। खेसारी लाल यादव ने कहा कि आप सक्षम है तो आपने बच्चों को अच्छी एजुकेशन देते हैं, लेकिन जो लोग सक्षम नहीं है, उनके बच्चों का क्या?
Entertainment
अबू धाबी की जेल में बंद है सेलिना जेटली के भाई, 15 महीने से नहीं है कोई संपर्क
मुंबई। करंट क्राइम। फिल्म अभिनेत्री सेलिना जेटली की परेशानी खत्म होने के बजाय बढती जा रही है। अभी पति के साथ विवाद सुलझा भी नहीं था कि एक और परेशानी आ गई। पिछले एक साल से सेलिना का भाई अबु धाबी के जेल में बंद है। वह उससे संपर्क नहीं कर पा रही है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को अबू धाबी की जेल में बंद उनके भाई से संपर्क करने का निर्देश दिया है। इस पर सेलिना जेटली ने दिल्ली हाई कोर्ट का आभार जताया है।
सेलिना ने कहा कि हिरासत में लिए जाने के बाद से वह अभी तक अपने भाई से बात नहीं कर पाई हैं। रिटायर्ट मेजर विक्रांत जेटली 6 सितंबर 2024 से यूएई में अपहरण और हिरासत में रखा गया है।
साथ ही अपनी पोस्ट में उन्होंने भारत सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में भी बताया। उन्होंने लिखा, विदेश मंत्रालय ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है और मेरे भाई से संपर्क करने के लिए मेरे साथ कॉर्डिनेट करने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। अदालत में अगली तारीख 23 दिसंबर है।
-
उत्तर प्रदेश10 hours agoखुल गया इस्पेक्टर की मौत का राज, लेडी कांस्टेबिल पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
-
नोएडा12 hours agoइंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में लटकते मिली छात्र की लाश, पुलिस जुटी जांच में
-
Sports10 hours agoविराट हुए लंदन रवाना, विजय हजारे ट्रॉफी खेलने आएंगे भारत
-
राशिफल9 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जाने क्या है आज के राशिफल में
-
देश12 hours agoकोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में सनातनी वातावरण, एक साथ 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ
-
Entertainment11 hours agoचिखना चिल्लाना नहीं, शांत बने रहना आया काम, गौरव खन्ना ने किया बिग बॉस-19 को अपने नाम
-
देश8 hours agoवंदे मातरम पर जारी बहस के दौरान अखिलेश ने सरकार और बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ये राष्ट्रवादी नहीं, राष्ट्रविवादी है
-
Sports8 hours agoटूट गई स्मृति और पलाश की होने वाली शादी, दोनों ने सोशल मीडिया पर किया कंफर्म
