देश
भाजपा ने हमेशा पूर्वांचल के खिलाफ रुख अपनाया है – सौरभ भारद्वाज
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “भाजपा हमेशा से पूर्वांचल विरोधी रही है।” उन्होंने उल्लेख किया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदन में पूर्वांचली समुदाय को रोहिंग्या, बांग्लादेशी और घुसपैठिया के समान दिखाकर अपमानित किया था। उनका कहना था कि जहाँ-जहाँ भाजपा की सरकारें हैं, वहां पूर्वांचल के लोगों को मारकर भगाया जाता है।
कुछ महीने पहले भाजपा के सदस्यों ने मेरी विधानसभा में पूर्वांचली समुदाय को छठ महापर्व मनाने से रोका था। नकली मतदाता बनाने के आरोप में हमने शाहदरा में 10,000 लोगों की एक सूची दी थी, जिसमें बताया गया था कि किस प्रकार भाजपा ने अपने लेटर हेड पर इन लोगों के नाम कटवाए थे, जिनमें अधिकांश पूर्वांचली थे। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा अरविंद केजरीवाल पर की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वह ऐसे निम्न स्तर की बातों का उत्तर नहीं देना चाहते।
उन्होंने कहा कि लोगों को बोलने से पहले सोचना चाहिए और सुधार की आवश्यकता है। वीरेंद्र सचदेवा के बयान पर उन्होंने कहा कि पिछले 27 वर्षों में भाजपा अरविंद केजरीवाल के सामने अपना मुख्यमंत्री का चेहरा पेश करने में असमर्थ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को सिर्फ गाली-गलौज के आधार पर वोट नहीं मिल सकता है। यह भाजपा के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके पास कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है और दिल्ली को चलाने की कोई नीति नहीं है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी और परिणाम 8 फरवरी को घोषित किया जाएगा।
ग़ाजियाबाद
LIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा
उत्तर प्रदेश
सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।
शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।
उत्तर प्रदेश
LIVE: सीतामढी, बिहार में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जुटी लाखों की भीड
-
ग़ाजियाबाद22 hours agoगाजियाबाद नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक 12 नवंबर को, उपाध्यक्ष का होगा चुनाव
-
उत्तर प्रदेश2 hours agoसिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
-
उत्तर प्रदेश22 hours agoअखिलेश से मुलाकात के बाद आजम बोले, मेरा उस घर से 50 सालों का रिश्ता है, इस रिश्ते को कमजोर होने के लिए वर्षों चाहिए और टूटने में सदियों चाहिए
-
राशिफल3 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, पढ़ें 8 नवंबर 2025 का राशिफल
-
उत्तर प्रदेश4 hours agoहिन्दू समाज में एकता को लेकर बाबा बागेश्वर की पदयात्रा फरीदाबाद पहुंची, केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने किया स्वागत
-
उत्तर प्रदेश5 hours agoवाराणसी रेलवे स्टेशन से प्रधानमंत्री मोदी ने दी देश को 4 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, कहा-अगली पीढी की नींव तैयार
-
उत्तर प्रदेश3 hours agoLIVE: सीतामढी, बिहार में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जुटी लाखों की भीड
-
ग़ाजियाबाद1 hour agoLIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा
