Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में डीसीपी कार्यालय के निकट हुई लूट का 10 दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा

Published

on

गाजियाबाद। साहिबाबाद पुलिस डीसीपी कार्यालय के निकट हुई लूट की घटना का खुलासा करने में विफल है। 30 दिसंबर को हुई इस वारदात के 10 दिन बाद भी, जबकि पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज मौजूद है, आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस अब भी पहचान न होने का दावा कर रही है। इस मामले में पुलिस को केवल यह पता चल पाया है कि आरोपी इंदिरापुरम की दिशा में भागे, लेकिन इसके आगे कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।

30 दिसंबर 2024 को, डीसीपी कार्यालय के निकट मोहननगर स्थित राजीव कॉलोनी के निवासी होमगार्ड हवलदार सुरजीत गिरी के बेटे से दो बदमाशों ने चाकू की नोक पर 34 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद, वे एक कार में बैठ कर फरार हो गए। आरोपियों ने युवक को मोहननगर स्थित बैंक से चाकू के खौफ में लेकर डीसीपी कार्यालय तक पहुंचाया। इस पूरी घटना के दौरान पुलिस के पास घटना के दिन की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध थी।

पुलिस को इंदिरापुरम तक आरोपियों की कार का फुटेज तो मिला है, लेकिन इसके आगे की जानकारी अभी भी अधूरी है। डीसीपी ट्रांस हिंडन, निमिष पाटील ने बताया कि इस मामले में दो टीमें काम कर रही हैं। आरोपियों के चेहरे फुटेज में स्पष्ट नहीं दिख रहे हैं। गाड़ी को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

इन तस्वीरों को देखकर तो आप नहीं कह सकते कि उत्तर प्रदेश में बदमाशों में योगी सरक…

Published

on


\u0907\u0928 \u0924\u0938\u094d\u0935\u0940\u0930\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0926\u0947\u0916\u0915\u0930 \u0924\u094b \u0906\u092a \u0928\u0939\u0940\u0902 \u0915\u0939 \u0938\u0915\u0924\u0947 \u0915\u093f \u0909\u0924\u094d\u0924\u0930 \u092a\u094d\u0930\u0926\u0947\u0936 \u092e\u0947\u0902 \u092c\u0926\u092e\u093e\u0936\u094b\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u092f\u094b\u0917\u0940 \u0938\u0930\u0915\u093e\u0930 \u0915\u093e \u0915\u094b\u0908 \u0916\u094c\u092b\u093c \u092c\u091a\u093e \u0939\u0948…..\n\u092a\u094d\u0930\u092f\u093e\u0917\u0930\u093e\u091c \u0915\u0940 \u092c\u0924\u093e\u0908 \u091c\u093e \u0930\u0939\u0940 \u0907\u0928 \u0935\u093e\u092f\u0930\u0932 \u0935\u0940\u0921\u093f\u092f\u094b\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u0907\u0924\u0928\u0940 \u092c\u0930\u094d\u092c\u0930\u0924\u093e \u0914\u0930 \u0926\u0941\u0938\u093e\u0939\u0938 \u0915\u094b\u0908 \u091c\u092c \u0915\u0930\u0924\u093e \u0939\u0948 \u0924\u094b \u0909\u0938\u092e\u0947\u0902 \u092a\u0941\u0932\u093f\u0938 \u092f\u093e \u0915\u093e\u0928\u0942\u0928 \u0915\u093e \u0915\u094b\u0908 \u092d\u092f \u0939\u094b\u0924\u093e \u0939\u094b\u0917\u093e l \u0936\u093e\u092f\u0926 \u0928\u0939\u0940\u0902 \u0924\u092d\u0940 \u0924\u094b \u0926\u0947\u0916\u093f\u092f\u0947 \u0928\u093f\u0937\u093e\u0926 \u0938\u092e\u093e\u091c \u0915\u0947 \u0932\u094b\u0917\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0915\u093f\u0924\u0928\u0940 \u092c\u0947\u0930\u0939\u092e\u0940 \u0938\u0947 \u0915\u0941\u091a\u0932\u093e \u0917\u092f\u093e \u0939\u0948 l \u0907\u0928 \u0932\u094b\u0917\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0917\u093e\u0921\u093c\u093f\u092f\u094b\u0902 \u0938\u0947 \u0915\u0941\u091a\u0932\u093e \u0917\u092f\u093e \u0939\u0948 \u0907\u0928\u0915\u0940 \u0939\u0921\u094d\u0921\u093f\u092f\u093e\u0902 \u091f\u0942\u091f \u0915\u0930 \u091a\u0942\u0930 \u091a\u0942\u0930 \u0939\u094b \u0917\u0908 \u0939\u0948 l \u0907\u0928\u0915\u0947 \u090a\u092a\u0930 \u0939\u092e\u0932\u0947 \u0915\u0940 \u0935\u091c\u093c\u0939 \u091c\u092e\u0940\u0928\u0940 \u0935\u093f\u0935\u093e\u0926 \u092c\u0924\u093e\u092f\u093e \u091c\u093e \u0930\u0939\u093e \u0939\u0948 l \u0915\u094d\u092f\u093e \u0907\u0938 \u0938\u0928\u0938\u0928\u0940\u0916\u0947\u091c \u0935\u093e\u0930\u0926\u093e\u0924 \u0915\u094b \u0905\u0902\u091c\u093e\u092e \u0926\u0947\u0928\u0947 \u0935\u093e\u0932\u094b\u0902 \u0915\u094b \u092a\u0941\u0932\u093f\u0938 \u0910\u0938\u093e \u0938\u092c\u0915 \u0938\u093f\u0916\u093e \u092a\u093e\u092f\u0947\u0917\u0940 \u0915\u0940 \u0909\u0928\u092e\u0947\u0902 \u0914\u0930 \u0909\u0928\u0915\u0940 \u0939\u093e\u0932\u0924 \u0915\u094b \u0926\u0947\u0916\u0915\u0930 \u0915\u094b\u0908 \u092d\u0940 \u0910\u0938\u093e \u0926\u0941\u0938\u093e\u0939\u0938 \u0928 \u0915\u0930\u0947\u0902…….”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoxNjgxODAxODY1Nzk5MDg2

इन तस्वीरों को देखकर तो आप नहीं कह सकते कि उत्तर प्रदेश में बदमाशों में योगी सरकार का कोई खौफ़ बचा है…..
प्रयागराज की बताई जा रही इन वायरल वीडियों में इतनी बर्बरता और दुसाहस कोई जब करता है तो उसमें पुलिस या कानून का कोई भय होता होगा l शायद नहीं तभी तो देखिये निषाद समाज के लोगों को कितनी बेरहमी से कुचला गया है l इन लोगों को गाड़ियों से कुचला गया है इनकी हड्डियां टूट कर चूर चूर हो गई है l इनके ऊपर हमले की वज़ह जमीनी विवाद बताया जा रहा है l क्या इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वालों को पुलिस ऐसा सबक सिखा पायेगी की उनमें और उनकी हालत को देखकर कोई भी ऐसा दुसाहस न करें…….

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में किसान दिवस पर डीएम दीपक मीणा ने किसानों की समस्याएं सुनीं, समयबद्ध समाधान का दिया आदेश

Published

on

गाजियाबाद। विकास भवन के दुर्गावती देवी सभागार में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम के दौरान, जिलाधिकारी दीपक मीणा ने किसानों की समस्याओं और शिकायतों को सुना। इस अवसर पर उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ निस्तारित किया जाए।

कार्यक्रम की शुरुआत में उप कृषि निदेशक राम जतन मिश्र ने पिछले किसान दिवस की शिकायतों की अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की। समाधान मिलने पर कुछ किसानों ने संतोष व्यक्त किया, वहीं बाकी मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि किसान दिवस की सभी शिकायतों का रिकार्ड रखने के लिए एक विशेष रजिस्टर तैयार किया जाए। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाए कि कृषि और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी हर किसान दिवस में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि हर किसान दिवस के पहले 30 मिनट में दो विभागों द्वारा अपनी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी, अगली बार सिंचाई और पशुपालन विभाग यह जानकारी देंगे।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया गया कि किसान दिवस से पहले संबंधित किसानों को सिंचाई का रोस्टर उपलब्ध कराया जाए। विद्युत विभाग ने बताया कि अब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुबह 8:45 से शाम 6:45 तक निर्बाध रूप से होगी। तहसीलदारों को खतौनी से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए किसान दिवस में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, प्रभारी उप कृषि निदेशक विकास कुमार, जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार सहित सभी विभागीय अधिकारी और भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों समेत लगभग 80 किसान उपस्थित थे। बैठक का समापन जिलाधिकारी के इस निर्देश के साथ हुआ कि किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समाधान गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ किया जाए।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट को लेकर हुई द्विपक्षीय वार्ता, नगर आयुक्त ने दी जानकारी

Published

on

नवीनतम तकनीकी के आधार पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का होगा संचालन : नगर आयुक्त

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में ढबारसी ग्राम वासियों तथा निगम अधिकारियों के बीच ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें नगर आयुक्त द्वारा ग्राम वासियों के पक्ष को सुना गया तथा उपस्थित जनों को नवीनतम तकनीकी के आधार पर अन्य स्थानों पर चल रहे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट के बारे में भी जानकारी दी गई।
आधुनिक युग के चलते आधुनिक उपकरणों के माध्यम से सरलतापूर्वक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य सफल हो रहा है ग्राम वासियों को जागरूक किया गया, बैठक में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, ए डी एम रणविजय सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश भी उपस्थित रहे।
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि ढबारसी मे बन रहे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट को लेकर ग्राम वासियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी जिसको जानकारी देते हुए आधुनिक तकनीकी से चल रहे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट के बारे में विस्तार से बताया गया’ उपस्थित ग्राम वासियों ने आसपास के अन्य ग्रामीण वासियों को हुई चर्चा के बारे में जानकारी देने का निर्णय लिया।
इसके उपरांत संयुक्त बैठक आयोजित करने के लिए निगम अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर नगर आयुक्त द्वारा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश को दो दिन के भीतर पुन: सभी संबंधित ग्राम वासियों से बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए, बैठक में ढबारसी ग्राम वासियों के साथ-साथ किसान यूनियन की भी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

निगम ने कई स्थानों पर कूड़े के पहाड़ हटाकर किया है प्लांटेशन का कार्य
प्रतिदिन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की कार्यवाही आधुनिक उपकरणों के माध्यम से की जाएगी, किसी प्रकार की असुविधा आसपास क्षेत्रवासियों को नहीं होगी, प्रोसेसिंग प्लांट पूर्ण रूप से कवर्ड है प्रतिदिन आने वाले ठोस अपशिष्ट का तद दिवस में ही निस्तारण किया जाएगा, जिसके क्रम में आसपास क्षेत्र की रोड मरम्मत का कार्य, व अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विभाग द्वारा मुहैया कराई जाएगी, ग्राम वासियों को नगर आयुक्त द्वारा बताया गया, गाजियाबाद नगर निगम द्वारा पाइप लाइन पर भी किए जा रहे हैं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट के बारे में उदाहरण देते हुए जानकारी दी गई’ इसके अलावा गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर में कई स्थानों पर कूड़े के पहाड़ों को हटाकर प्लांटेशन का कार्य किया है जिससे शहर की सुंदरता भी बढ़ाई गई है ग्रीनरी को भी बढ़ावा मिला है इसी क्रम में गाजियाबाद नगर निगम अन्य क्षेत्रों में भी कार्य करेगा उपस्थित जनों को अवगत कराया गया।

Continue Reading
Advertisement

Trending