ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में सेमी फिनिश्ड भवनों के लिए गणतंत्र दिवस पर पंजीकरण प्रारंभ होगा
गाजियाबाद। मंडोला सेक्टर-5 में सेमी फिनिश्ड भवनों की योजना के अंतर्गत गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आवास विकास परिषद ने इस योजना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पंजीकरण से पहले विभाग इस योजना में शामिल होने वाले बैंकों की सूची को अंतिम रूप दे रहा है।
आवास विकास परिषद के संपत्ति प्रबंधक ने जानकारी दी कि यह पंजीकरण जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू होने वाला था, लेकिन बैंकों की सूची को फाइनल करने में समय लगने के कारण अब इसे 26 जनवरी को शुरू करने की संभावित तारीख तय की गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि हाल ही में जारी की गई प्लॉट योजना को लोगों ने काफी सराहा है, इसलिए अब विभाग एक मंजिला मकान बनाकर उसे बेचेगा।
इस योजना के तहत सेक्टर-5 में विभिन्न आकारों के प्लॉट पर एक मंजिला मकान बनाए जाएंगे। योजना की अनुमानित लागत 84 करोड़ 25 लाख रुपये के करीब रखी गई है। इस अंतर्गत चार अलग-अलग वर्गों में प्लॉट उपलब्ध होंगे, जिनका कवर्ड एरिया 35 से 95 मीटर तक होगा। इसके अलावा, अन्य क्षेत्र खुले आंगन और किचन गार्डन के लिए निर्धारित होंगे।
ग़ाजियाबाद
झांसी के आईजी के औचक निरीक्षण में पाई गई लापरवाही, कई सस्पेंड
झांसी। करंट क्राइम। झांसी जोन के आईजी आकाश कुलहरि ने लापरवाही पर कई थाना प्रभारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। उन्होंने एक थाना प्रभारी समेत चार को एक साथ सस्पेंड किया।
दरअसल, आईजी आकाश कुलहरि ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके पास एक फरियादी किसान अपनी पीडा लेकर पहुंचा। किसान की बात सुनकर आकाश कुलहरी ने एसएसपी ऑफिस से ही ककरबई थानेदार सुरजीत को फोन लगाकर जानकारी मांगी। जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने फटकार लगाई। उन्होंने मिशन शक्ति प्रभारी और दो महिला सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
सोशल मीडिया पर आईजी आकाश कुलहरी के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में वह एक थानेदार को फटकार लगा रहे हैं। किसान की शिकायत थी कि वह लंबे समय से थाने के चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसकी समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। किसान की बात सुनते ही आईजी साहब ने थानेदार सुरजीत को फोन लगाकर क्लास लगा दी। इस पर इंस्पेक्टर ने बताया कि वो उनके पास आया ही नहीं है। इस पर उन्होंने जब पूछा तो फरियादी ने बताया कि वह चार से पांच बार थाने गया है। इस पर उन्होंने दरोगा से कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि पीडित 100 किलोमीटर दूर एसएसपी ऑफिस कई बार आ गया और आपके पास नहीं पहुंचा। इस बात पर ही आपको सस्पेंड कर देना चाहिए। अब आप इस किसान के पास उसके घर जाएंगे और मुझे रिपोर्ट कर बताएंगे कि आखिर आपने क्या कार्रवाई की है।
उन्होंने मऊरानीपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी नजर सीधे मिशन शक्ति केंद्र पर गई। निरीक्षण के दौरान जब आईजी ने मिशन शक्ति प्रभारी और दो महिला सिपाहियों से मामलों के फॉलोअप और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के बारे में सवाल पूछे तो वे कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। लापरवाही पर आईजी भड़क उठे और उन्होंने तीनों को तत्काल सस्पेंड करने का आदेश दे दिया।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद की सोसाइटी में लिफ्ट गिरी, ऑफिस जा रहे युवक का पैर हुआ फ्रैक्चर
गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद की सोसायटियों में लिफ्ट गिरने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बुधवार सुबह फिर राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में लिफ्ट गिर गई। हम तुम रोड की संचार सोसायटी के सी-ब्लॉक में 12वीं मंजिल से उतर रही एक लिफ्ट सीधे ग्राउंड फ्लोर पर तेजी से आ गिरी। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुबह करीब 6ः00 बजे यह हादसा हुआ। लिफ्ट गिरते ही सोसायटी के निवासियों में हड़कंप मच गया। रेजिडेंट्स ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लिफ्ट में फंसे युवक को बाहर निकाला। युवक के पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसे तत्काल मधुबन बापूधाम पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आवाज इतनी जोरदार थी कि जैसे कोई बड़ा ढांचा ढह गया हो। निवासियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लिफ्ट में फंसे युवक को बाहर निकाला।
सोसायटी के लगभग 198 परिवारों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। निवासियों ने दुर्घटना के लिए सीधे तौर पर एओए की घोर लापरवाही और रखरखाव में की गई कोताही को जिम्मेदार ठहराया है। रेजिडेंस का आरोप है कि सोसायटी में लिफ्ट, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों को एओए द्वारा लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका कहना है कि एओए पदाधिकारी सोसायटी में नहीं रहते है, जिसके कारण निवासियों की सुरक्षा पूरी तरह से उपेक्षित है।
ग़ाजियाबाद
मां का क्रूर चेहरा आया सामने, गोली लेने के बाद भी हुई बच्ची तो छत पर पटककर ले ली जान
गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। दरअसल, सिहानी गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मकान की छत पर मृत हालत में नवजात बच्ची की लाश मिली थी। अब जांच में सामने आया कि मां ने ही बच्ची को पटककर मारा था। हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है।
घटना यहीं तक नहीं है। दरअसल, गर्भपात के लिए गोलियां लेने के बाद भी बच्चा ठहर गया। बच्चा होने पर मां ने उसे पटककर मार डाला। पुलिस ने आरोपी झरना से पूछताछ की तो परिजनों ने दावा किया था कि बच्ची मृत अवस्था में पैदा हुई और घबराकर उसे छत से खाली प्लॉट की ओर फेंक दिया गया, लेकिन वह पड़ोसी की छत पर जा गिरी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो पता चला की बच्ची जिंदा पैदा हुई थी और उसकी मौत चोट लगने से हुई है।
पुलिस ने इसके आधार पर झरना को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसका कहना था कि वह गरीब है और अभी बच्चा नहीं चाहती थी। उसने गर्भ में ही गर्भपात कराने के लिए दवाई ली थी, लेकिन बच्ची जिंदा पैदा हो गई। इसीलिए बच्ची को पड़ोसी की छत पर पटक दिया।
-
उत्तर प्रदेश14 hours agoदरोगा की गर्दन काटने की धमकी देने वाला मुअज्जिन को पुलिस ने भेजा जेल
-
Sports15 hours agoगंभीर के फैसलों पर उठ रहे सवाल, द्रविड के बनाए टीम को कर दिया बर्बाद
-
उत्तर प्रदेश14 hours agoमोदी के खास कुर्मी नेता पंकज चौधरी ही बनेंगे उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष
-
Uncategorized8 hours agoतिरूअनंतपुरम नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, पार्टी ने 100 में से 50 सीटें जीती
-
उत्तर प्रदेश9 hours agoसिर्फ पंकज चौधरी ने बीजेपी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के लिए किया नामांकन, कल होगी औपचारिक घोषणा
-
Sports16 hours agoभारत पहुंचे मेसी, एक झलक पाने को 3 बजे एयरपोर्ट पहुंचे फैंस, आज होगा फ्रेंडली मैच
-
World15 hours agoपुतिन और एर्दोगन की मीटिंग में शाहबाज शरीफ की जबर्दस्ती एंट्री, गजब की बेइज्जती
-
Sports9 hours agoअव्यवस्थाओं की भेंट चढ गया मेसी का कोलकाता दौरा, बोतलें फेंकी, पोस्टर फाड़े… कोलकाता में बेकाबू फैंस
