देश
दिल्ली एनसीआर में छाया घना कोहरा, कई उड़ानों और ट्रेनों पर पड़ा असर
नई दिल्ली। शीतलहर के बीच शुक्रवार को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में घने कोहरे के कारण लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे की चादर बिछ जाने से सड़कों पर वाहनों की गति धीमी हो गई है और कई स्थानों पर दृश्यता बिल्कुल शून्य हो गई है। कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के साथ, दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर स्थिति में पहुंच चुकी है, जिसके चलते ग्रेप 3 के तहत पाबंदियाँ फिर से लागू की गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनों और उड़ानों पर भी कोहरे का असर पड़ा है, जिससे लगभग 26 ट्रेनें विलंबित हो गई हैं।
शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की आशंका है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से दो दिनों के लिए घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, शनिवार रात बारिश की संभावना भी जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में सुबह साढ़े सात बजे दृश्यता 600 मीटर रही, जबकि पालम एयरपोर्ट पर यह आठ बजे 800 मीटर दर्ज की गई।
उड़ानों पर पड़ रहा असर
आज सुबह दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता बहुत कम हो गई। इसके परिणामस्वरूप 150 से अधिक उड़ानें और करीब 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। विमानन वेबसाइट फ्लाइटरडार 24 के मुताबिक, उड़ानों में औसतन 41 मिनट की देरी हो रही है। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने एक अपडेट में कहा है कि घने कोहरे के कारण उड़ानों का प्रस्थान "प्रभावित" हुआ है।
रविवार को बारिश की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को घना कोहरा छाया रहेगा, और रविवार को बारिश होने से तापमान में गिरावट की संभावना है।
प्रदूषण का स्तर बढ़ा
ठंड और कोहरे के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 के पार पहुंच गया, जिसके कारण सी एक्यूएम ने ग्रेप 3 की पाबंदियाँ लागू की। शुक्रवार को AQI 400 के पार चला गया है और माना जा रहा है कि आयोग ग्रेप 4 की पाबंदियाँ भी लागू कर सकता है।
देश
बहादुर जवानों की वजह से बच गई थी 200 सांसदों की जान, जानिए 2001 की संसद पर हमले की कहानी
नई दिल्ली। करंट क्राइम। 13 दिसंबर 2001 का दिन था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे उपराष्ट्रपति के सिक्योरिटी गार्ड उनके बाहर आने का इंतजार कर रहे थे, तभी एक सफेद एंबेसडर में सवार 5 आतंकी गेट नंबर-12 से संसद के अंदर घुसे। उस समय सिक्योरिटी गार्ड निहत्थे हुआ करते थे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, सिक्योरिटी गार्ड उस एंबेसडर के पीछे भागने लगे। उसी समय आतंकियों की कार उपराष्ट्रपति की कार से टकराई और हर तरफ हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए।
घबराए आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान पांचों आंतकी एके-47 और हैंडग्रेनेड से लैस थे, उनकी पीठ और कंधे पर बैग थे। पहली बार आतंक लोकतंत्र की दहलीज पार कर चुका था। देखते ही देखते लोकतंत्र का पूरा मंदिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। आतंकियों के पहले हमले का निशाना वो चार सुरक्षाकर्मी बने जो एंबेसडर कार को रोकने का प्रयास कर रहे थे। इसी फायरिंग के बीच धमाके की आवाज आती है।
अब तक तस्वीर साफ हो गई थी कि संसद भवन में आतंकी हमला हो चुका है। इसके तुरंत बाद संसद भवन के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए। अंदर मौजूद तमाम सांसद और मंत्रियों को महफूज जगह पर ले जाया गया। वहीं बाहर सुरक्षाकर्मी मोर्चा संभाले हुए थे।
पांचों में से एक आंतकी ने गेट नंबर 1 से सदन के अंदर दाखिल होने की कोशिश की। लेकिन सुरक्षाबलों की गोली से वो ढेर हो गया। फिर बाकी चार आतंकियों ने गेटर नंबर 4 की तरफ बढ़ने की कोशिश की, वो वापस मुड़कर गेट नंबर 9 पर पहुंचे। लेकिन मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और पूरा ऑपरेशन गेट नंबर 9 के पास सिमट गया। यहीं मुठभेड़ में एक-एक कर तीन आतंकी ढेर हो गए। आखिरी बचा आतंकी गेट नंबर एक की ओर भागा, लेकिन गोली लगने से उसका खेल भी वहीं खत्म हो गया। संसद परिसर में ये खूनी खेल सुबह लगभग 11.30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला।
इस हमले में आतंकियों से लोहा लेते हुए संसद भवन के गार्ड, दिल्ली पुलिस के जवान समेत कुल 9 लोग शहीद हुए थे। फिर संसद पर आतंकी हमले की जांच दिल्ली पुलिस ने की और इस साजिश का पर्दफाश करने में कामयाब रही। जांच में पता चला कि आतंकियों को पाकिस्तान से गाइडेंस मिली थी। हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु, एसएआर गिलानी, अफशान गुरु और शौकत हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एसएआर गिलानी और अफशान गुरु को बरी कर दिया। शौकत हुसैन की सजा कम कर दी गई। वहीं अफजल गुरु को फांसी की सजा हुई।
देश
संसद हमले की आज बरसीं, प्रधानमंत्री मोदी, नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत सांसदों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। करंट क्राइम। संसद पर आतंकी हमले की आज बरसी है। संसद परिसर में आज आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी समेत सभी वरिष्ठ सांसदों ने शहीद जवानों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
आज ही के दिन, 13 दिसंबर 2001 को संसद पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें कुल 9 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। पांच आतंकियों ने 45 मिनट के अंदर लोकतंत्र के मंदिर को गोलियों से छलनी कर देश को दहला दिया था।
आज से ठीक 24 साल पहले लगभग अभी की तरह ही संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा था। महिला आरक्षण बिल पर हंगामे के बाद सुबह 11 बजकर 2 मिनट पर सदन को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और विपक्ष की नेता सोनिया गांधी संसद से जा चुके थे। लेकिन हमले के वक्त 200 से ज्यादा सांसद और मंत्री संसद के भीतर ही मौजूद थे।
इसी दौरान पाकिस्तान समर्थित पांच आतंकियों ने 45 मिनट में लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर को गोलियों से छलनी करके पूरे देश को दहला दिया था।
देश
LIVE: HM Amit Shah at the ‘Sagara Pran Talamalala’ cultural program in Sri Vijayapuram
-
उत्तर प्रदेश14 hours agoदरोगा की गर्दन काटने की धमकी देने वाला मुअज्जिन को पुलिस ने भेजा जेल
-
उत्तर प्रदेश13 hours agoमोदी के खास कुर्मी नेता पंकज चौधरी ही बनेंगे उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष
-
Sports15 hours agoगंभीर के फैसलों पर उठ रहे सवाल, द्रविड के बनाए टीम को कर दिया बर्बाद
-
Uncategorized7 hours agoतिरूअनंतपुरम नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, पार्टी ने 100 में से 50 सीटें जीती
-
उत्तर प्रदेश8 hours agoसिर्फ पंकज चौधरी ने बीजेपी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के लिए किया नामांकन, कल होगी औपचारिक घोषणा
-
Sports15 hours agoभारत पहुंचे मेसी, एक झलक पाने को 3 बजे एयरपोर्ट पहुंचे फैंस, आज होगा फ्रेंडली मैच
-
World14 hours agoपुतिन और एर्दोगन की मीटिंग में शाहबाज शरीफ की जबर्दस्ती एंट्री, गजब की बेइज्जती
-
Sports8 hours agoअव्यवस्थाओं की भेंट चढ गया मेसी का कोलकाता दौरा, बोतलें फेंकी, पोस्टर फाड़े… कोलकाता में बेकाबू फैंस
