Connect with us

Entertainment

क्या फरहान अख्तर की दूसरी पत्नी शिबानी दांडेकर मां बनने वाली हैं?

Published

on

अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर के घर में जल्द ही एक नए सदस्य के आने की चर्चा है। सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि शिबानी 44 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हैं। फरहान ने 2022 में शिबानी से दूसरी शादी की थी, और उनकी पहली पत्नी से दो बेटियाँ हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, फरहान और शिबानी इस साल के अंत तक माता-पिता बनने की तैयारी कर रहे हैं। चूंकि शिबानी 44 साल की हैं, संभव है कि उन्होंने सरोगेसी या आईवीएफ का विकल्प अपनाया हो। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस जानकारी की पुष्टि नहीं की है, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि इसमें कितनी सच्चाई है। फिर भी, सोशल मीडिया पर शिबानी की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा जोरों पर है। पिछले हफ्ते, शिबानी और फरहान हिंदुजा अस्पताल गए थे, और इसके बाद से पैपराजी ने बताया कि यह कपल जल्द ही खुशखबरी देने वाला है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Entertainment

संजय कपूर की संपत्ति बंटवारे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर का जारी किया नोटिस

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति को लेकर अब लडाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को नोटिस जारी किया है। संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर करिश्मा और संजय कपूर के बीच 2016 में हुए तलाक के समझौते की प्रमाणित प्रतियां मांगी हैं। जस्टिस ए. एस. चंदूरकर की पीठ ने इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है।
इस पर अब संजय कपूर के परिवार की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई। मुंबई में संजय कपूर की बहन मंधिरा कपूर स्मिथ ने प्रिय कपूर के कदम पर सवाल उठाते हुए इसे मामले को भटकाने की कोशिश करार दिया है। मंधिरा ने कहा कि अगर उनके भाई संजय कपूर चाहते कि करिश्मा कपूर से जुड़ा तलाक समझौता प्रिया कपूर के साथ साझा किया जाए, तो वे अपने जीवनकाल में ही ऐसा कर चुके होते।
उन्होंने कहा कि अब यह देखना है कि इसे किस तरह से दबाने या ढकने की कोशिश की जाती है, लेकिन सच सामने आएगा और वह सामने आ ही रहा है।

Continue Reading

Entertainment

कारों के शौकिन संजय दत्त ने खरीदी टेस्ला साइबर ट्रक, मुंबई की सडक पर आए नजर

Published

on

By


मुंबई। करंट क्राइम। संजय दत्त लग्जरी कारों के शौकिन है। उनके पास कई लग्जरी गाडियां है। अब उन्होंने टेस्ला साइबर ट्रक खरीदी है, जो कि भारत में बिकती भी नहीं है। संजू बाबा के गैराज में रेंज रोवर और डिफेंडर से लेकर रोल्स रॉयस और मर्सिडीज मायबैक तक मौजूद हैं। अब उनके पास एलन मस्क की ईवी कंपनी की ही टेस्ला साइबरट्रक एसयूवी है।
हाल ही में संजय दत्त मुंबई की सड़कों पर टेस्ला साइबरट्रक के साथ देखे गए। फिलहाल क्लियर नहीं है कि संजय दत्त ने यह कार खरीदी भी है या सिर्फ टेस्ट ड्राइव ले रहे थे। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का नंबर भी किसी और देश का है। ये भी माना जा रहा है कि शायद दुबई से उन्होंने इंपोर्ट कराई है।

Continue Reading

Entertainment

रैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो

Published

on

By

मुंबई। करंट क्राइम। रैपर यो यो हनी सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे लाइव कॉन्सर्ट के दौरान गंदी बातें करते सुनाई दे रहे हैं। रैपर को इसके लिए काफी ट्रोल किया गया। अब हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे माफी मांगते दिख रहे हैं। उन्होंने वायरल वीडियो की पूरी कहानी अपने शब्दों में बयां की। हनी सिंह ने कहा, ’मैं शो पर सिर्फ एक गेस्ट था।
रैपर ने आगे कहा कि कई लोगों को वो बुरा लगा तो मैं आप सभी से माफी मांगता हूं। मेरा किसी को भी ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। इंसान गलती का एक पुतला है। कोशिश करूंगा कि ऐसा दोबारा ना हो।

Continue Reading
Advertisement

Trending