देश
एचएमपीवी खतरनाक नहीं, जागरूकता से किया जा सकता है नियंत्रण – विशेषज्ञ
नई दिल्ली। भारत के कई राज्यों में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मामले सामने आए हैं, जिसके चलते सरकार ने भी आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इस वायरस को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। सरकार ने सभी राज्यों से इसे लेकर सावधानी और सतर्कता बरतने को कहा है। इस वायरस की गंभीरता को लेकर आईएएनएस ने सीके बिड़ला अस्पताल के निदेशक और पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. विकास मित्तल से बातचीत की। डॉ. मित्तल ने बताया, “यह वायरस नया नहीं है, और यह मुख्यतः हल्के श्वसन रोगों से जुड़ा हुआ है। हाल ही में कर्नाटक में एक तीन महीने के बच्चे में इस वायरस का मामला पाया गया, लेकिन उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
यह मामला यह दर्शाता है कि इस वायरस से होने वाली बीमारियों के लक्षण आमतौर पर हल्के होते हैं। हालांकि, एक साल से छोटे बच्चे, 60 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति, और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग, या जिनमें पहले से स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हैं, उन्हें विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ये लोग उच्च जोखिम के श्रेणी में आते हैं।” उन्होंने बताया, “इस वायरस के लक्षणों में खांसी, बुखार, नाक बंद होना और सांस लेने में कठिनाई शामिल हो सकते हैं। गंभीर मामलों में, मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने और ऑक्सीजन थेरेपी या वेंटिलेशन की आवश्यकता हो सकती है। हालांकि, आम जनता के लिए यह वायरस बहुत खतरनाक नहीं माना जाता। कोविड-19 वायरस की तुलना में यह अधिक गंभीर नहीं है, और इसके प्रति पहले के संपर्क से बनाई गई आंशिक इम्युनिटी इसके प्रभाव को कम कर सकती है।
इस वायरस के जल्दी पहचान और जागरूकता के जरिए नियंत्रण पाया जा सकता है।” उन्होंने आगे कहा, “वर्तमान डेटा इंगित करता है कि एचएमपीवी खतरनाक वायरस नहीं है। इसलिए, इससे डरने की आवश्यकता नहीं है। इससे बचाव के लिए मास्क पहनना और लक्षण दिखाने वाले व्यक्तियों से दूर रहना इसे फैलने से बचा सकता है।” वहीं, इस वायरस के संदर्भ में विभिन्न राज्यों ने अलर्ट जारी किया है। देश में अब तक कर्नाटक (2), गुजरात (1) और तमिलनाडु (2) में कुल मिलाकर एचएमपीवी के सात मामले सामने आए हैं, जिनमें सभी मामले 3 महीने से लेकर 13 साल की उम्र के बच्चों में पाए गए हैं।
देश
राहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
अयोध्या। करंट क्राइम। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राम मंदिर अयोध्या जा सकते हैं। जबसे यह खबर सामने आई है तब से राजनीति गलियारों से लेकर के साधु-संतों तक चर्चा का विषय बन गया है। इसकी घोषणा बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। वहीं अब राहुल गांधी के राम मंदिर आने की खबर के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदू नहीं है उनको राम मंदिर में नहीं घुसने दिया जाए। शंकराचार्य के इस बयान का समर्थन अयोध्या के साधू-संत भी कर रहे हैं।
शंकराचार्य ने कहा कि जो हिंदू धर्म को गाली दे. इसलिए राहुल गांधी किसी भी तरीके से फिट नहीं हैं कि वो मंदिर के भीतर जाएं।
देश
नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनना तय, पीएम मोदी, शाह, राजनाथ समेत कई बनेंगे प्रस्तावक
नई दिल्ली। करंट क्राइम। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का पूर्ण कालिक अध्यक्ष बनना तय है। 19 जनवरी को वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। जानकारी के अनुसार, इस पद के लिए सिर्फ नितिन नबीन ही नामांकन करेंगे। 20 को नतीजा आएगा। ऐसे में नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनाना तय है।
नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावक होंगे।
बीजेपी ने अपने नेताओं और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 19 और 20 को दिल्ली में बुलाया है। प्रधानमंत्री 17 और 18 को बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं। वे 19 को दिल्ली आ जाएंगे।
देश
यूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
अलीगढ़। करंट क्राइम। उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को लेकर एक विवादित बयान दिया है। रघुराज सिंह ने सलमान खान को देशद्रोही बताते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्रेम है और यदि ऐसा है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्होंने सलमान खान को फांसी देने तक कि मांग कर दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सलमान खान की फ़िल्में ना देखें।
मंत्री ने आरोप लगाया कि सलमान खान हिंदुस्तान के हिंदुओं को आकर्षित कर यहां से पैसा कमाते हैं और पाकिस्तान व बांग्लादेश के साथ-साथ मुसलमानों को समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान देश के पैसे को चुराकर पाकिस्तान भेजते हैं।
मंत्री रघुराज सिंह पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि जितना पढ़ा लिखा मुसलमान, उतना बड़ा आतंकी होगा। उनके इस बयान पर भी बवाल मचा था।
-
स्पोर्ट्स17 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स15 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश15 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment13 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
Entertainment15 hours agoतारा सुतारिया से ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच वीर ने किया पोस्ट, कहा-वक्त जरूर बदलता है
-
उत्तर प्रदेश15 hours agoबैंक ऑफ बडौदा में बैंक मित्र ने 24 लोगों से कर लिया 50 लाख का गबन
-
स्पोर्ट्स13 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश17 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
