देश
आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी का भव्य रोड शो: 2 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स की घोषणा, सीएम नायडू और पवन कल्याण भी रहे शामिल
विशाखापत्तनम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक भव्य रोड शो का आयोजन किया, जिसमें मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर, पीएम मोदी ने डिजिटल माध्यम से 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
रोड शो के दौरान, सड़क के किनारे खड़े लोगों ने प्रधानमंत्री के काफिले का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और हाथ हिलाकर उन्हें नमन किया। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनसेना पार्टी के झंडों से सज्जित मार्ग पर, यह रोड शो संपत विनायक मंदिर से प्रारंभ होकर आंध्र विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में समाप्त हुआ, जहाँ एक जनसभा का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री ने विशाखापत्तनम के निकट पुदीमदका में एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की ग्रीन हाइड्रोजन हब परियोजना की आधारशिला रखी, जो राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत स्थापित होने वाला पहला ग्रीन हाइड्रोजन हब है। इस परियोजना में करीब 1,85,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और यह भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन सुविधाओं में से एक होगी।
इसके अलावा, पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश में 19,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न रेलवे और सड़क परियोजनाओं को देश के नाम समर्पित किया। इनमें विशाखापत्तनम में दक्षिण तट रेलवे के मुख्यालय की आधारशिला रखना भी शामिल है। प्रधानमंत्री ने अनकापल्ली जिले के नक्कापल्ली में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला भी रखी, जो क्षेत्र में हजारों नौकरियों का सृजन करेगी और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी।
आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में चेन्नई-बेंगलुरु औद्योगिक गलियारे के तहत कृष्णपटनम औद्योगिक क्षेत्र (केआरआईएस सिटी) की भी आधारशिला रखी गई, जिससे लगभग 10,500 करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण विनिर्माण निवेश की उम्मीद है। इससे करीब 1 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी और क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी।
देश
कैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
अहमदाबाद। करंट क्राइम। दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए है। 10 मंजिला ऊंची पानी की टंकी के बिल्कुल ऊपर एक जेसीबी खड़ी है और उसी ऊंचाई पर बुलडोजर एक्शन चल रहा है।
इस वायरल वीडियो के पीछे की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। मामला गुजरात के अहमदाबाद का है, जहां कालुपुर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट के तहत एक पुरानी पानी की टंकी को तोड़ा जा रहा था। यह टंकी करीब 10 मंजिला ऊंची थी और इसकी उम्र लगभग 75 साल बताई जा रही है। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने इस चुनौतीपूर्ण काम के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसने लोगों को चौंका दिया।
पहले एक भारी क्रेन की मदद से करीब 8 टन वजनी जेसीबी को टंकी के ऊपर पहुंचाया गया। इसके बाद दो अनुभवी ऑपरेटर ऊपर भेजे गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके को सील किया गया और टंकी को उपर से तोडा गया।
देश
BMC के रूझानों में BJP और महाविकास आघारी के बीच नजदीकी मुकाबला, अन्य शहरों में BJP आगे
मुंबई। करंट क्राइम। वृहत्मुंबई महानगर पालिका यानि बीएमसी के चुनाव के रूझान आने लगे है। बीएमसी के शुरुआती रूझानों में भाजपा-शिवसेना और महाविकास आघारी के बीच मुकाबला देखा जा रहा है। हालांकि भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने मामूली बढत बनाई हुई है। वहीं पुणे और नागपुर में भाजपा को बढत मिलती दिख रही है।
महाराष्ट्र में कुल 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 10 बजे से शुरू हो गई।
भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) महायुति के तहत ज्यादातर निगमों में साथ हैं, लेकिन पुणे में अलग-अलग चुनावी मैदान में हैं। वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की मनसे ने मराठी मानुष के मुद्दे पर हाथ मिलाया है। दोनों ठाकरे चचेरे भाई करीब दो दशक बाद एक साथ आए हैं। आज के नतीजे से दोनों भाइयों के आगे की राजनीतिक साझेदारी का भी अंदाजा लग जाएगा। अजीत पवार और शरद पवार ने वोटों के बंटवारे से बचने के लिए समझौता किया है। पुणे में शिवसेना (शिंदे) ने भाजपा के साथ सीट-शेयरिंग फॉर्मूला न बनने पर अकेले चुनाव लड़ा। नागपुर में 16 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं, जिनमें बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं तीन सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। बीएमसी के शुरुआती रुझानों में बीजेपी 25 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं शिवसेना (यूबीटी)-एनसीपी-शरद 20 सीटों पर आगे चल रही है। ठाणे के रुझानों में बीजेपी 6 सीटों पर आगे है। वहीं नागपुर में भी 5 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इन पांचों सीटों पर ही बीजेपी आगे है।
देश
राहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
अयोध्या। करंट क्राइम। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राम मंदिर अयोध्या जा सकते हैं। जबसे यह खबर सामने आई है तब से राजनीति गलियारों से लेकर के साधु-संतों तक चर्चा का विषय बन गया है। इसकी घोषणा बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। वहीं अब राहुल गांधी के राम मंदिर आने की खबर के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदू नहीं है उनको राम मंदिर में नहीं घुसने दिया जाए। शंकराचार्य के इस बयान का समर्थन अयोध्या के साधू-संत भी कर रहे हैं।
शंकराचार्य ने कहा कि जो हिंदू धर्म को गाली दे. इसलिए राहुल गांधी किसी भी तरीके से फिट नहीं हैं कि वो मंदिर के भीतर जाएं।
-
Entertainment23 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
स्पोर्ट्स23 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश23 hours agoराहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
-
उत्तर प्रदेश23 hours agoमायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शार्ट सर्किट, बीच में ही उठकर चली गई बसपा अध्यक्ष
-
उत्तर प्रदेश23 hours agoमथुरा में गणेश पहलवान की हत्या का खुलासा, पडोसी ने दो लाख में की थी डील
-
Entertainment2 hours agoरैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
-
Sports2 hours agoअंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के युवा गेंदबाज की आंधी में उड गई अमेरिका की क्रिकेट टीम
-
देश60 minutes agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
