देश
कमलनाथ: मध्य प्रदेश में कांग्रेस एकजुट, कोई विवाद नहीं
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान की चर्चा के बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है और कोई विवाद नहीं है। हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई थी, जिसके बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कुछ मुद्दों पर अपनी नाराजगी जताई है।
कमलनाथ ने नाराजगी की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस की मजबूत स्थिति के लिए और प्रदेश की व्यवस्था को सही दिशा में लाने के लिए सभी कांग्रेस जन एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि हाल में आयोजित राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक को लेकर मीडिया में जो नाराजगी के कयास लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।
बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद जब से जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष का पद सौंपा गया है, तब से वरिष्ठ नेताओं और नए नेतृत्व के बीच दूरी उत्पन्न होने के आरोप लगते रहे हैं। कार्यकारिणी के गठन और अन्य नियुक्तियों में वरिष्ठ नेताओं की राय न लिए जाने की चर्चाएं भी सामान्य रही हैं।
हाल ही में हुई राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में कुछ विषयों पर विमर्श हुआ था, जिसके बाद ऐसी बातें सामने आईं कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, वरिष्ठ नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की राय को महत्व नहीं देते। यह भी कहा गया कि कमलनाथ को कार्यक्रमों की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से मिलती है, जिस पर दिग्विजय सिंह ने भी सहमति व्यक्त की। हालांकि, यह घटना सार्वजनिक रूप से नहीं आई, लेकिन बैठक में कही गई बातों का उल्लेख हुआ, जिसके कारण कमलनाथ को अपना हृदयस्पर्शी बयान देना पड़ा।
उत्तर प्रदेश
LIVE : UP CM Yogi Adityanath : बिहार के अतरी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा
ग़ाजियाबाद
LIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा
उत्तर प्रदेश
सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।
शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।
