Connect with us

देश

मुसीबत के समय में ‘साथी’ बनकर उभर रही बिहार पुलिस: त्वरित सेवाओं से जनता को मिल रहा विश्वास

Published

on

पटना। राज्य में कानून-व्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार पुलिस मुख्यालय से लगातार राज्य की विधि व्यवस्था की जानकारी लेते रहते हैं, और पुलिस की टीम भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। समय-समय पर पटना के थानों का दौरा कर डीजीपी स्टेशन डायरी की निगरानी भी कर रहे हैं, जिससे लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। बिहार पुलिस की डायल 112 टीम ने तेजी से अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

डायल 112 कम समय में लोगों को सहायता उपलब्ध करा रही है। हाल की घटनाओं पर गौर करें, तो सूचना मिलने के 5 से 10 मिनट के भीतर ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों की सहायता कर रही है। कुछ महीने पहले जारी आंकड़ों के अनुसार, कॉल हैंडलिंग में बिहार पुलिस की डायल 112 दूसरी स्थिति में थी, जबकि प्रतिक्रिया समय में राज्य का स्थान सातवां था। उस समय, प्रतिक्रिया समय औसतन 20 मिनट था, जो लगातार बेहतर हो रहा है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, पिछले दो वर्षों में डायल 112 ने 20 लाख से अधिक लोगों को सेवा प्रदान की है, और इस वर्ष का लक्ष्य 18 से 20 लाख जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचना है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अब प्रदेश की महिलाएं कहीं भी, कभी भी बिहार पुलिस की मदद से सुरक्षित यात्रा कर सकती हैं। वे सीधे 112 पर कॉल कर 24X7 निःशुल्क ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ का लाभ ले सकती हैं। यह सेवा 15 सितंबर से पूरे राज्य में लागू की गई है।

बिहार पुलिस की इस ‘इंस्टेंट पहल’ से लोगों में खुशी का माहौल है। हाल ही में बगहा पुलिस जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम 5 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गया जिले में, बोधगया थाना क्षेत्र में एक गुमी हुई बच्ची को 11 मिनट में सुरक्षित बरामद किया गया। पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में भी डायल 112 ने सड़क दुर्घटना की सूचना पर 10 मिनट के भीतर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। बक्सर जिले में 15 मिनट में एक गुमशुदा बच्चे को सुरक्षित लौटाया गया, जिससे उसके परिवार की मुस्कान लौट आई। भोजपुर जिले की टीम ने भी एक सड़क दुर्घटना की सूचना पर 10 मिनट में पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया।

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। पिछले महीने वैशाली जिले में दो मालवाहक वाहनों की टक्कर की सूचना के बाद, डायल 112 की टीम ने 5 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। पूर्वी चम्पारण के आदापुर थानांतर्गत भी घायलों को 5 मिनट के भीतर ही इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसी तरह शेखपुरा जिले में ई-रिक्शा चोरी की सूचना पर डायल 112 ने तेजी से कार्रवाई की और ई-रिक्शा को बरामद किया।

बिहार पुलिस की तत्परता से लोगों की मुस्कान वापस लौटाई जा रही है। अब सिर्फ शहरों में ही नहीं, बल्कि राज्य के सभी जिलों में पुलिस की टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। बच्चों की गुमशुदगी के मामलों में भी त्वरित कार्रवाई की जा रही है। पिछले महीने जहानाबाद के कल्पा थाना में एक लड़का गुम हो गया था, जिसे अनुसंधान के बाद सुरक्षित बरामद किया गया। पटना के शास्त्रीनगर थानांतर्गत भी एक गुमशुदा बच्चे को 30 मिनट में सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

सोशल मीडिया पर भी बिहार पुलिस 24*7 ‘ऑनलाइन पेट्रोलिंग’ कर रही है। बिहार पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर से राज्यभर में घटनाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी घटना की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को भेजी जा रही है। सितंबर माह में, सिलीगुड़ी में बिहार के छात्रों को धमकाने वाले कट्टरपंथियों के विवाद पर तुरंत कार्रवाई की गई। इसके अलावा, संदिग्ध अकाउंट्स पर भी निगरानी रखी जा रही है और 400 से अधिक संदिग्ध अकाउंट्स को बंद किया गया है। बिहार पुलिस की सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता से यह स्पष्ट है कि अब लोग पुलिस पर विश्वास कर रहे हैं, और इसलिए, बिहार पुलिस राज्य में सोशल मीडिया पर नंबर एक बन गई है।

हाल की कुछ घटनाओं पर डायल 112 की त्वरित कार्रवाई:
– https://x.com/bihar_police/status/1876286277836066985
– https://x.com/bihar_police/status/1876257762096943302
– https://x.com/bihar_police/status/1876161643287396415
– https://x.com/bihar_police/status/1875934449344638981

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

राहुल गांधी ने की इंदौर में पीडितों के परिजनों से मुलाकात, मदद के चेक सौंपे, कहा-यह कौन सा अर्बन मॉडल है

Published

on

By

इंदौर। करंट क्राइम।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को इंदौर में दूषि पानी पीने से मरने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को राहत राशि प्रदान की और सरकार के अर्बन मॉडल पर सवाल उठाए।
भागीरथपुरा में पीड़ितों से मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार अबर्न मॉडल की बात करती है लेकिन पानी पीने से मौतें हो रही है। क्या सरकार का अबर्न मॉडल यही है।
ये हालत सिर्फ इंदौर में ही नहीं देश के कई शहरों में है। लोगों को साफ पानी मिले, कम प्रदूषण रहे, यह सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन उसे नहीं निभाया जा रहा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सबसे पहले गीता बाई के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद वे पैदल ही जीवनलाल के घर पहुंचे। वहां से वे सभी पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए संस्कार उद्यान में पहुंचे। रहवासियों ने राहुल गांधी को बताया कि अभी भी क्षेत्र में कई जगहों पर गंदा पानी आ रहा है। वे गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। जगह-जगह लोग राहुल गांधी को आवाज लगाकर उन्हें क्षेत्र की परेशानियां बताने की कोशिश करते रहे थे। संस्कार उद्यान में पीड़ित परिवारों ने बताया कि यहां पर लंबे समय से पीने का गंदा पानी आ रहा था। वे कई बार शिकायतें कर चुके थे लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने यह भी बताया कि अभी भी लगातार डायरिया के केस आ रहे हैं। एक दिन पहले ही साफ पानी घरों में आया है लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि अभी भी उन्हें पानी उबालकर ही पीना पड़ेगा। परिजन ने बताया कि इस मामले के असली दोषियों को बचाया जा रहा है। जो देह त्याग गए, उन्हें तभी शांति मिलेगी, जब मामले में दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।

Continue Reading

देश

आदिवासी नेता की हत्या के विरोध में झारखंड के कई इलाके बंद, यातायात व्यवस्था प्रभावित

Published

on

By

रांची। करंट क्राइम। आदिवासी नेता सह पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठनों के आज झारखंड बंद का मिला जुला असर दिख रहा है। खूंटी में इसका असर ज्यादा दिख रहा है। सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर उतरे हुए हैं। कई जगह सड़कों पर टायर जलाकर बंद की नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सोमा मुंडा के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले। रांची-जमशेदपुर एनएच 33 पर बुंडू में भी बंद का असर दिख रहा है। शहरों को जाने वाले रास्तों पर परिचालन प्रभावित हुआ है। रांची के ग्रामीण इलाके में बंद को लेकर सुबह से ही संगठन के लोग सड़कों पर उतर आए।
खूंटी जिला से गुजरने वाले मुख्य मार्गों पर आवागन प्रभावित हुआ है। कई जगह लंबी दूरी की गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। खूंटी शहर में बंद का असर दिख रहा है। शहर के सभी प्रतिष्ठान और दुकानें बंद हैं।
रांची के चिरौंदी, चान्हो, रातू, खलारी, तुपुदाना, कांके और पिठोरिया में सड़क जाम और आगजनी कर कई जगह बंद को सफल बनाने की कोशिश की गई। कई जगहों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया।
रांची के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर सड़क से हटाने का प्रयास जारी है।

Continue Reading

देश

देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published

on

By


मालदा। करंट क्राइम। देश को आज यानि शनिवार को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा स्टेशन पर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी। इससे पहले जो भी वंदे भारत ट्रेन चल रहीं थी वह केवल सिटिंग वाली थीं।
वंदे भारत स्लीपर की शुरुआत से लोगों को काफी फायदा होगा। इसके साथ ही समय की भी बचत होने वाली है। इस ट्रेन से हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर यात्रा का समय लगभग ढाई घंटे कम हो जाएगा। अभी हावड़ा से गुवाहाटी ट्रेन से जाने में करीब 18 घंटे लगते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई।
आधुनिक भारत की बढ़ती परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाई जा रही है। यह लंबी दूरी की यात्राओं को तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बनाएगी।
हावड़ा-गुवाहाटी (कामाख्या) मार्ग पर यात्रा के समय को लगभग 2.5 घंटे तक कम करके यह ट्रेन धार्मिक यात्रा और पर्यटन को भी काफी बढ़ावा देगी। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
जानकारी के अनुसार स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का सफर किफायती होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि किराया सोच-समझकर तय किया गया है। हावड़ा से कामाख्या तक थर्ड एसी का किराया 2,299 रुपये रखा गया है. सेकंड एसी श्रेणी में हावड़ा से कामाख्या का किराया 2,970 रुपये होगा। फर्स्ट एसी श्रेणी में यात्रियों को हावड़ा से कामाख्या तक के लिए 3,640 रुपये देने होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending