देश
“दिल्ली में ‘आप’ पार्टी की हार अब दीवार पर लिखी इबारत की तरह स्पष्ट होने लगी – सुधांशु त्रिवेदी”
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर सीएम आवास में घुसने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप पार्टी दिल्ली विधानसभा का चुनाव हारने की स्थिति में है और शीशमहल उनके भ्रष्टाचार की साक्षात मिसाल है। भाजपा प्रवक्ता ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम आम आदमी पार्टी से स्पष्ट सवाल पूछना चाहते हैं, ‘आप वहाँ क्यों जाना चाहते थे? क्या आप सामान को इधर उधर करने का इरादा रखते थे?’
इस क्षेत्र में जांच का दायरा बढ़ चुका है। क्या आप वहां कुछ ऐसा उत्पन्न करना चाहते थे या किसी चीज़ को छिपाना चाहते थे? उन्होंने कहा कि पूर्व में ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं, जब पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवासों से कुछ उठाया या निकाला गया है। त्रिवेदी ने सवाल किया, ‘क्या आप कुछ उठाने या उखाड़ने की कोशिश में थे?’ उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी को अब यह साफ दिखने लगा है कि उनकी हार की कहानी दीवार पर लिखी नजर आती है।
आपकी गतिविधियों में बौखलाहट, छटपटाहट और घबराहट साफ प्रतीत हो रही है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि शीशमहल आप के भ्रष्टाचार का प्रतीक है और अब दिल्ली की जनता उनकी असलियत को समझ चुकी है। जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के लिए कहा, “अब जो चेहरे पर स्पष्ट है, उसे छिपाएं कैसे? घर सजाने का ख्याल बाद में किया जाएगा, असली हकीकत तो अब छिपाना मुश्किल है।”
भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि वे इस भ्रष्टाचार के स्मारक को उजागर करेंगे और किसी भी तरह के छल को सफल नहीं होने देंगे। दिल्ली की जनता के साथ हुए भ्रष्टाचार को सामने लाया जाएगा। हमें पूरा विश्वास है कि दिल्ली की जनता ने आप के चेहरे पर लगा मुखौटा हटाकर वास्तविकता देख ली है और विधानसभा चुनाव में वे अरविंद केजरीवाल को उचित जवाब देंगी। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज कुछ कार्यकर्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री आवास के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहाँ पहुँचने से पहले ही रोक दिया। इसके बाद, आप के नेता वहीं धरने पर बैठ गए और काफी देर बाद प्रधानमंत्री आवास की ओर रवाना हुए। —
देश
झारखंड में प्रवासी मजदूर की मौत के बाद मुर्शिदाबाद में बवाल, ट्रेनें रोकी, फेंके पत्थर
कोलकाता। करंट क्राइम। पश्चिम बंगाल के बाहर एक प्रवासी मजदूर की मौत से गुस्साए लोगों ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में शुक्रवार सुबह से ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। एनएच-12 पर प्रदर्शन किया और सड़क पर टायर जलाए गए। वहीं हजारों लोगों ने लालगोला-सियालदह रेलवे लाइन पर ट्रेनों को रोक दिया।
स्थानीय लोगों ने झारखंड के मृतक मजदूर के शव के साथ एनएच-12 को जाम कर दिया। परिवार का आरोप है कि झारखंड में बेलडांगा के एक हॉकर को पीटा गया और फांसी पर लटका दिया गया।
मृतक की पहचान अलाई शेख (30) के रूप में हुई है, जो बेलडांगा के सुजापुर कुमारपुर गांव पंचायत का रहने वाला था। गुरुवार को झारखंड में उसके घर से उसकी लटकती हुई बॉडी मिली थी।
परिवार का आरोप है कि अलाई को इसलिए मारा गया क्योंकि वह बंगाल का एक मजदूर था। घटना से आक्रोशित हजारों लोगों ने बेलडांगा में नेशनल हाईवे 12 पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया।
इस वजह से नेशनल हाईवे करीब दो घंटे तक बंद रहा, जिससे भारी ट्रैफिक जाम हो गया। साथ ही स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन ब्लॉक करके भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों पर पत्थर फेंके।
देश
दूसरे वर्ग की शिकायत पर बंदायूं में पुलिस ने रोकी प्रभात फेरी, भारी बवाल, लाठीचार्ज
बदायूं। करंट क्राइम। जनपद में थाना इस्लाम नगर क्षेत्र के गांव ब्यौर कासिमाबाद में शुक्रवार सुबह प्रभात फेरी को लेकर बवाल मच गया। माघ के महीने में भोर के समय निकाली जाती रही इस प्रभात फेरी को, शुक्रवार को पुलिस ने गैर समुदाय की शिकायत के बाद विवादित रास्ता बताते हुए रोक दिया। जबकि, यह प्रभात फेरी बीते करीब पांच दशकों से इसी रास्ते से होकर निकाली जाती रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण इस दौरान आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और पुलिस ने लाठीचार्ज कर ग्रामीणों को खदेड़ना शुरू कर दिया। लाठीचार्ज में कई ग्रामीण घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
एक दिन पहले दूसरे समुदाय की तरफ से प्रभात फेरी निकालने को लेकर पुलिस से शिकायत की गई थी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे इस्लाम नगर थाने की पुलिस गांव ब्यौर कासिमाबाद पहुंच गई। इस दौरान ग्रामीण प्रभात फेरी निकालने पर अड़ गए। लोगों को आक्रोशित देख आसपास के कई थानों की पुलिस और पीएसी बटालियन को मौके पर बुला लिया गया।
करीब आठ बजे पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस के लाठीचार्ज से महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। उधर, सूचना के बाद एसपी ग्रामीण हृदयेश कठेरिया भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों की मांग है कि प्रभात फेरी रोकने और बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों और अफसरों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
देश
आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं स्टार्टअप्सः PM मोदी
नई दिल्ली। करंट क्राइम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय स्टार्टअप डे पर कहा कि यह दिन लोगों, विशेषकर युवाओं के साहस, नवाचार की भावना और एन्ट्रेप्रिन्योरशिप के उत्साह का महोत्सव मनाने का दिन है। स्टार्टअप्स परिर्वतन के ऐसे इंजन हैं जो हमारी अर्थव्यवस्था और समाज के भविष्य को आकार दे रहे हैं।
पीएम ने कहा कि वे हमारी पृथ्वी के समक्ष उपस्थित चुनौतियों का समाधान करने और साथ ही लोगों के लिए अवसर पैदा करने का असाधारण कार्य कर रहे हैं। मुझे उन सभी लोगों पर गर्व है जिन्होंने बड़े सपने देखने का साहस किया, पारंपरिक मानदंडों को चुनौती दी, जोखिम उठाए और अपने स्टार्टअप्स के माध्यम से परिवर्तनकारी प्रभाव उत्पन्न किया।
राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि नए रिफॉर्म पहल ने स्टार्टअप्स के लिए अंतरिक्ष और रक्षा जैसे क्षेत्रों में भी कदम रखने का अनुकूल वातावरण तैयार किया है, जो पहले अकल्पनीय थे। स्टार्टअप्स आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत के एक श्लोक का उद्धहरण देते हुए भारत के युवा उद्यमियों के दृढ़ संकल्प और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयास स्टार्टअप जगत में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी ऊर्जा और उत्साह ही विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में सबसे बड़ी शक्ति सिद्ध होंगे।
-
उत्तर प्रदेश9 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
राशिफल8 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
उत्तर प्रदेश8 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
देश8 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
Entertainment9 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
Entertainment9 hours agoरैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
-
देश9 hours agoBMC के रूझानों में BJP और महाविकास आघारी के बीच नजदीकी मुकाबला, अन्य शहरों में BJP आगे
-
देश3 hours agoदूसरे वर्ग की शिकायत पर बंदायूं में पुलिस ने रोकी प्रभात फेरी, भारी बवाल, लाठीचार्ज
