Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद: खौलते पानी की बाल्टी में गिरने से दो साल के बच्चे ने अस्पताल में किया दम तोड़ दिया

Published

on

गाजियाबाद: लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की अमित विहार कॉलोनी में एक घर में खौलते पानी की बाल्टी में गिरने से दो साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। 13 दिनों के इलाज के बाद, बच्चे ने रात के समय दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत ने परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है।

अमित विहार कॉलोनी में अरविंद पाल अपने परिवार के साथ रहते हैं, जिसमें उनकी पत्नी अन्नू और दो बेटे, लविश (5) तथा विराज (2) शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, 25 दिसंबर को अरविंद अपने काम पर चले गए, और उन्होंने नहाने के लिए बाल्टी में गर्म पानी भर दिया। खेलते-खेलते विराज उस खौलते पानी की बाल्टी के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया।

तुरंत उसकी मां वहां पहुंचीं और विराज को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह गर्म पानी से झुलस चुका था। विराज को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल भेजा गया। हालत में सुधार न होने के कारण उसे एम्स अस्पताल में रेफर किया गया। हालांकि, रात करीब 12 बजे उपचार के दौरान विराज ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में गहरा शोक छा गया है।

Uncategorized

गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस

Published

on

By


गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।

Continue Reading
Advertisement

Trending