देश
अर्थव्यवस्था के निराशाजनक आंकड़े नए केंद्रीय बजट के लिए चिंता का विषय- कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए केंद्र सरकार द्वारा जीडीपी विकास में गिरावट के अनुमान को निराशाजनक बताया है। पार्टी का कहना है कि अर्थव्यवस्था से संबंधित निरंतर सामने आ रहे निराशाजनक आंकड़े आगामी केंद्रीय बजट के लिए चिंताजनक स्थिति उत्पन्न करते हैं।
कांग्रेस महासचिव (संचार) और सांसद जयराम रमेश ने बुधवार को एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2025 में केवल 6.4 प्रतिशत जीडीपी विकास का अनुमान है। यह चार वर्षों में सबसे निचला स्तर है और वित्त वर्ष 2024 के 8.2 प्रतिशत विकास के मुकाबले महत्वपूर्ण गिरावट है। यह भारतीय रिजर्व बैंक के हालिया 6.6 प्रतिशत विकास के अनुमान से भी कम है, जो पहले के 7.2 प्रतिशत अनुमान से घटा हुआ है। कुछ ही हफ़्तों में भारतीय अर्थव्यवस्था ने गंभीर गिरावट का सामना किया है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, जो कि एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, उस दर पर वृद्धि नहीं कर रहा है, जिस पर उसे करना चाहिए। सरकार अब देश में गिरती विकास दर के वास्तविकता और इसके विभिन्न पहलुओं से मुंह नहीं मोड़ सकती।
जयराम रमेश ने कहा कि पिछले दशक में देश की उपभोग संबंधी स्थिति उलटा मोड़ ले चुकी है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। इस साल की दूसरी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार निजी अंतिम उपभोक्ता खर्च (पीएफसीई) की वृद्धि पिछली तिमाही के 7.4 प्रतिशत से घटकर 6 प्रतिशत रह गई है। कारों की बिक्री भी चार वर्ष के निचले स्तर पर आ गई है।
उन्होंने यह भी कहा कि सकल स्थिर पूंजी निर्माण (पब्लिक और प्राइवेट) में सरकार का अनुमान है कि इस वर्ष यह घटकर 6.4 प्रतिशत हो जाएगा, जो पिछले वर्ष 9 प्रतिशत था। यह आंकड़ा भी भारत में निजी क्षेत्र द्वारा निवेश में गिरावट की स्थिति को उजागर करता है। जैसा कि सरकार के अपने आर्थिक सर्वेक्षण (2024) में कहा गया है, “मशीनरी, उपकरण और बौद्धिक संपदा उत्पादों में निजी क्षेत्र का सकल निश्चित पूंजी निर्माण (जीएफसीएफ) वित्त वर्ष 2023 तक चार वर्षों में कुल 35 प्रतिशत ही बढ़ा है, जो संतोषजनक नहीं है।” वित्त वर्ष 2023 और वित्त वर्ष 2024 के बीच निजी क्षेत्र द्वारा नए प्रोजेक्ट की घोषणाओं में 21 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 के केंद्रीय बजट में 11.11 लाख करोड़ रुपये के आवंटन के साथ पूंजीगत व्यय निवेश में वृद्धि के लिए बड़े वादे किए गए थे। लेकिन नवंबर तक केवल 5.13 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 12 प्रतिशत कम है। अधिकांश अनुमानों से यह स्पष्ट है कि सरकार वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले लक्ष्य को पूरा करने में विफल रहेगी।
जयराम रमेश ने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि 2020-2021 और 2022-2023 के बीच परिवारों की शुद्ध वित्तीय बचत में 9 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। इस दौरान घरेलू वित्तीय देनदारियां अब सकल घरेलू उत्पाद का 6.4 प्रतिशत हैं, जो दशकों में सबसे अधिक है। यह वित्त वर्ष 2025-26 के आगामी केंद्रीय बजट के लिए एक निराशाजनक पृष्ठभूमि है। गरीबों के लिए आय सहायता, मनरेगा के लिए अधिक मजदूरी और बढ़ी हुई एमएसपी की आवश्यकता है। इसके साथ ही जटिल जीएसटी व्यवस्था का सरलन और मध्यम वर्ग के लिए आयकर राहत की भी मांग है।
देश
आंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले
नई दिल्ली। करंट क्राइम। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। लालू यादव दिल्ली में अपनी आंखों की जांच कराएंगे। उनका मेडिकल चेकअप कराया जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से उन्हें आंख संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला किया।
लालू यादव को एयरपोर्ट से व्हीलचेयर में बाहर निकाला गया। उनके साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी थी। दिल्ली में विशेषज्ञों की टीम उनकी जांच करेगी और आवश्यक हो तो आगे का इलाज शुरू किया जाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लालू यादव का यह पहला दिल्ली दौरा है। इस दौरान पार्टी के लोगों को उनसे मिलने के लिए मना किया गया है। लालू प्रसाद यादव पहले भी किडनी ट्रांसप्लांट सहित कई गंभीर बीमारियों के चलते दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करवा चुके हैं।
देश
गोलगप्पा खाकर नाचने ली विदेश टूरिस्ट, कहा-सो टेस्टी
नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारत के पसंदीदा स्ट्रीट फूड में से एक माने जाने वाले गोलगप्पे ने अब विदेशियों का भी भाने लगा है। एक वायरल वीडियो में एक विदेशी पर्यटक को पहली बार इस कुरकुरे, चटपटे और मसालेदार स्नैक का स्वाद लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो किसी शादी का, जहां मेहमान तरह-तरह के भारतीय स्ट्रीट फूड का आनंद ले रहे हैं। उनमें एक विदेशी पर्यटक भी है, जिसने नीली साड़ी पहनी है और चमकीले झुमके और मांग टीका लगाया हुआ है, जो लोकप्रिय स्नैक को चखने के लिए उत्सुक है।
वह गोलगप्पों की प्लेट पकड़े हुए दिख रही है, मानो उसे पता ही न हो कि ये क्या हैं। वह पास में वीडियो बना रहे व्यक्ति से पूछती है, ’ये क्या हैं?’ वह बताता है कि इसे गोलगप्पा कहते हैं, लेकिन उसे पहले समझ नहीं आता और वह दोबारा पूछती है। आखिरकार, वह पहला निवाला लेती है, और उसकी प्रतिक्रिया अनमोल होती है। वह मानो खाने के नशे में चूर हो जाती है और कहती है, ’इसका स्वाद वाकई बहुत अच्छा है।’
देश
नितिन नबीन ने संभाला बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार
नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी मुख्यालय, नई दिल्ली, पहुंचे। बिहार सरकार में मंत्री रहे और अब संगठन में बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले नबीन का पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे, जहां नितिन नबीन औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक अनुभव और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।
बीते दिन ही कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर उनके नाम का ऐलान हुआ था, जिसके बाद आज, 15 दिसंबर को नितिन नबीन पटना से दिल्ली आए। उन्होंने जेपी नड्डा की जगह ली है और पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने तक वो ये जिम्मा संभालेंगे।
नितिन नबीन का दिल्ली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत सभी सात मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। दिल्ली आने से पहले पटना के हनुमान मंदिर में सुबह पूजा अर्चना की थी।
सांसद रविशंकर प्रसाद ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, “बहुत हर्ष का विषय है कि बहुत प्रमाणिक कार्यकर्ता जिनकी समर्पण और सौम्यता हम सभी जानते हैं, वे 5 बार के विधायक हैं, प्रदेश के मंत्री, कई प्रदेशों के प्रभारी रहे हैं। पार्टी ने ऐसा फैसला किया है कि देश के सारे कार्यकर्ता प्रसन्न हैं। एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी ऊंचाई पर भाजपा ही बैठा सकती है, बहुत-बहुत अभिनंदन है।“
-
दिल्ली10 hours agoगोलियों की आवाज से दहल उठा दिल्ली का जाफराबाद, रात दो बजे दो भाइयों की हत्या
-
उत्तर प्रदेश10 hours agoमथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे में 7 बसें और कार टकराई, 4 की मौत, कई घायल, सीएम ने दिए बचाव कार्य के निर्देश
-
देश9 hours agoआंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले
-
Sports10 hours agoखेल पर फोकस के बजाय मॉल में घूमते रहे सूर्या और शुभमन, टीम में शाहबाज अहमद शामिल
-
Sports8 hours agoअर्शदीप ने बॉलिंग कोच से मांगी माफी, दूसरे मैच में छह वाइड गेंदें फेकी थी
-
World9 hours agoतेज हवा से ब्राजील में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की मूर्ति ढह गई
-
Sports3 hours agoक्रिकेट का नया सितारा अभिज्ञान कुंडु, 121 गेंदों पर लगाया दोहरा शतक
-
दिल्ली5 hours agoमोदी को जार्डन के प्रिंस अपनी कार में खुद चलाकर ले गए म्यूजियम तक
