देश
नीतीश ने बिहार के युवाओं की उम्मीदों को किया नष्ट – तेजस्वी यादव
पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार के युवाओं की उम्मीदों को निराशा में बदल दिया है।
यादव लगातार कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने बुधवार को मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री विज्ञापनों में सैंकड़ों करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं, जबकि बिहारियों के जीवन को बेहतर बनाने के बजाय उन्होंने इसे बर्बाद कर दिया है। बिहार की विकास यात्रा को उन्होंने दुर्गति की आग में झोंक दिया है।
विपक्ष के नेता ने यह भी कहा कि इस बेहोश सरकार और उसके मुखिया के कुशासन में एक ही बारिश में सैंकड़ों पुल और सड़कें टूट जाती हैं। पिछले दो दशकों में हर प्रकार की परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली का खेल चल रहा है। महंगाई ने हर घर को दबोच लिया है और छोटे-बड़े व्यवसाय संकट के कगार पर हैं। इनकी सरकार में गरीब, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन के मामले में बिहार सबसे आगे है।
देश
इंडिगो की 400 फ्लाइट्स कैंसिल, अस्थि विसर्जन को निकला परिवार फंसा
नई दिल्ली। करंट क्राइम। इंडिगो की फ्लाइट्स शुक्रवार को भी कैंसिल रहीं। देश के कई एयरपोर्ट्स पर पैसेंजर्स अभी भी फ्लाइट्स शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच बंगलुरु से एक खबर आ रही है जो यह सोचने पर मजबूर कर देगी कि आखिर एयरलाइंस की मनमानी कब तक चलेगी। दरअसल, एक परिवार को अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जाना था। इंडिगो की फ्लाइट आज सुबह 11ः45 बजे निर्धारित थी, लेकिन संदेश मिला कि उनकी टिकट कैंसिल कर दी गई है। अब दूसरे एयरलाइन वाले एक टिकट के 60 हजार मांग रहे है। इंडिगो स्टाफ ने उन्हें कहा कि अगले तीन दिनों तक कोई उड़ान उपलब्ध नहीं होगी, जिससे उनकी यात्रा पूरी तरह रुक गई। परिवार बेंगलुरु से दिल्ली और फिर दिल्ली से हरिद्वार तक जाने की योजना बनाकर आया था। ऐसे ही कई और पैसेन्जर्स आज एयरपोर्ट पहुंचे, जिन्हें एयरपोर्ट पहुंचने तक किसी भी प्रकार का मैसेज इंडिगो ने नहीं दिया।
इंडिगो फ्लाइट्स के बिना पूर्व सूचना के कैंसल हो जाने के चलते शुक्रवार को भी बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पैसेन्जर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाइट कैंसिल हो जाने की वजह से एक परिवार अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार नहीं जा पाया। इंडिगो की फ्लाइट आज सुबह 11ः45 बजे निर्धारित थी, लेकिन यात्रा के बीच में ही बेटी को संदेश मिला कि उनकी टिकट कैंसिल कर दी गई है। इस अचानक फैसले ने परिवार को हैरान कर दिया।
इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद परिवार एयरपोर्ट पर असमंजस में बैठा रहा। इंडिगो स्टाफ ने उन्हें कहा कि अगले तीन दिनों तक कोई उड़ान उपलब्ध नहीं होगी, जिससे उनकी यात्रा पूरी तरह रुक गई। परिवार बेंगलुरु से दिल्ली और फिर दिल्ली से हरिद्वार तक जाने की योजना बनाकर आया था, लेकिन फ्लाइट रद्द होने से उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इंडिगो एयरलाइन को पूरे भारत में बड़े पैमाने पर रद्दीकरण का सामना करना पड़ रहा है। अकेले शुक्रवार को 400 से ज्यादा इंडिगो की उड़ानें रद्द कर दी गईं।
देश
LIVE: PM Modi, Russian President Putin attend joint press meet at Hyderabad House, New Delhi
देश
नेशनल लेवल के खिलाडी को इतनी बडी सजा, दोनों पैर फ्रैक्चर, रीढ की हड्डी में चोट
रतलाम। करंट क्राइम।यह खबर आपको विचलित कर सकती है। नेशनल लेवल के खिलाडी की एक छोटी सी गलती की उसे बहुत बडी सजा दी गई है। गलती क्या है पहले वह जान ले। बच्चा अपना मोबाइल लेकर स्कूल आ गया। 13 साल का बच्चा नेशनल लेवल का स्केटर है। 6 मेडल जीत चुका है।
गलती से स्कूल में मोबाइल लाया और क्लास में वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया।
इसके बाद प्रिंसिपल ने इस बच्चे से 52 बार सॉरी बुलवाई। स्कूल से निकालने और कैरियर बर्बाद करने की धमकियां दी गई। बच्चे ने डर से तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। बच्चे के दोनों पैर टूट चुके है। रीढ़ की हड्डी में चोट है। अब स्केटिंग शायद ही भी से कर पाए।
घटना मध्य प्रदेश के रतलाम के बॉबी इंटरनेशनल स्कूल की है। प्रिंसिपल को बच्चों को समझने की जिम्मेदारी थी लेकिन उनके फैसले ने एक खिलाडी का कैरियर खत्म कर दिया।
बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे दूसरे दिन 29 नवंबर की सुबह अहमदाबाद ले गए थे, जहां उसका उपचार चल रहा है। अहमदाबाद में उसके दोनों पैरों की एड़ियों व रीढ़ का ऑपरेशन किया जा चुका है। उसकी ठोड़ी (जबड़े) का ऑपरेशन दो दिन बाद किया जाएगा। तीसरी मंजिल से नीचे कूदने से छात्र के दोनों पैर की एड़ियों, सीधे हाथ की बांह और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुए हैं।
