Entertainment
सारा अली खान ने श्रीशैलम मल्लिकार्जुन मंदिर में पूजा अर्चना की
फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अपने फैंस के साथ अपनी फिल्मों के पोस्ट और छुट्टियों के सुखद पलों को साझा करती रहती हैं। सारा ने नए साल की शुरुआत भगवान शंकर के दर्शन के साथ की, जिनकी यात्रा उन्होंने ‘श्रीशैलम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग’ मंदिर में की। उन्होंने अपने अनुभव की तस्वीरें साझा की हैं, जो प्रशंसकों ने काफी पसंद की हैं।
इंस्टाग्राम पर सारा ने नए साल 2025 के पहले सोमवार को श्रीशैलम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की यात्रा की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करने और वहां से अपडेट साझा करने के उनके इस कदम को प्रशंसकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है।
हाल ही में सारा अली खान की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर लॉन्च होते ही, वह भगवान महादेव के दर्शन के लिए आंध्र प्रदेश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्रीशैलम मल्लिकार्जुन मंदिर गईं। शेयर की गई तस्वीर में वह पारंपरिक सफेद ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, “सारा के साल का पहला सोमवार, जय भोलेनाथ।”
प्रशंसकों ने उनकी पोस्ट पर खूब प्यार बरसाया। एक प्रशंसक ने लिखा, “सारा के लिए बहुत सम्मान,” जबकि दूसरे ने कहा, “महादेव के आशीर्वाद से आप समृद्ध हों।” कई प्रशंसकों ने उनकी आने वाली फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दीं, जिसमें एक प्रशंसक ने लिखा, “स्काई फ़ोर्स के लिए शुभकामनाएँ।”
सारा अली खान ने इससे पहले भी कई ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए हैं, जैसे कि ‘केदारनाथ’ और ‘उज्जैन’। उन्होंने इन यात्राओं की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
काम के मोर्चे पर, सारा अली खान को हाल ही में ‘ऐ वतन, मेरे वतन’ में देखा गया था। उनकी आगामी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ अब रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें उनके सह-कलाकार वीर पहाड़िया, अक्षय कुमार और निम्रत कौर शामिल हैं। यह फिल्म 24 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। इसके अलावा, वह आदित्य रॉय कपूर के साथ ‘मेट्रो इन डिनो’ में भी नजर आएंगी।
Entertainment
पत्नी सुनीता के आरोपों पर गोविंदा ने मुहं खोला, कहा-बदनाम करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है
मुंबई। करंट क्राइम। बॉलीवुड हीरो गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है। सुनीता ने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। उन्होंने ये भी कहा कि गोविंदा ने बेटे यश का करियर बनाने में मदद नहीं की है। ना ही उन्हें बेटी की शादी की चिंता है। गोविंदा ने पत्नी सुनीता के सभी आरोप पर अपना पक्ष रखा है।
गोविंदा ने कहा कि मैंने कितनी बार शादी की है? 40 साल हो गए। क्या मैंने 2-3 शादियां कर ली हैं? जो लोग इतनी बार शादी करते हैं, उनकी बीवियां कुछ नहीं कहतीं और वो घूमते-फिरते मजे करते हैं। फिल्म लाइन में ये बातें सोसाइटी में नहीं उछाली जातीं। इस इंडस्ट्री में मैंने शायद ही किसी को बेदाग देखा हो, लेकिन जब घिर जाते हो, तो सोचते हो कि कैसे निकलें।
गोविंदा ने कहा कि उनकी पत्नी और भांजे कृष्णा अभिषेक को उनके खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है। कृष्णा अभिषेक के टीवी प्रोग्राम देख लो, वहां राइटर्स उनसे ऐसी बातें बुलवाते हैं, जो मुझे अपमानित करें। मैंने उन्हें कहा कि तुझे इस्तेमाल करके मुझे बेइज्जत किया जा रहा है, सावधान रहना। जब मैंने कृष्णा को चेतावनी दी, तो सुनिता नाराज हो जाती हैं। पता नहीं ये लोग कब एक-दूसरे से नाराज होते हैं और कब ठीक. मैं तो सीधा-सादा इंसान हूं।
Entertainment
टी-सीरीज के भूषण कुमार के साथ अफेयर को लेकर क्या बोली एक्ट्रेस नोरा फतेही
मुंबई। करंट क्राइम। एक्ट्रेस नोरा फतेही का नाम टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के साथ एक बार फिर से जोड़ा गया। जिस पर अब एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। दावा किया गया कि दोनों के बीच बीते दो साल से अफेयर चल रहा है।
नोरा फतेही ने भूषण कुमार के साथ कथित अफेयर की अफवाह पर रिएक्ट किया था। उन्होंने हंसने वाले इमोजी के साथ उन्होंने लिखा था, ’वाओ।’ इसके बाद अटकलें लगाई गईं कि उनका अफेयर चल रहा है। जबकि भूषण कुमार की शादी दिव्या खोसला से हो रखी है और उनके दो बच्चे भी हैं।
इस पर लोगो ने हैरान जताई और पूछा कि उन्होंने अब क्यों कमेंट किया? एक ने लिखा, ’इन्होंने अब क्यों जवाब दिया? इससे तो और ज्यादा व्यूज आएंगे। वो खुद ही मुसीबत मोल ले रही हैं।’ एक ने लिखा, ’लोग सुनी-सुनाई बातों पर यकीन कर लेते हैं।
Entertainment
क्या भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह का हो गया है निधन, सोशल मीडिया पर लोग दे रहे हैं श्रद्धांजलि
मुंबई। करंट क्राइम। भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस अंजना सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हुई जिसने पूरी इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है।
इंटरनेट पर यह दावा किया रहा है कि अंजना सिंह अब हमारे बीच नहीं रहीं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई और फैंस भावुक होकर अपने रिएक्शन देने लगे। हालांकि, बाद में इस खबर की सच्चाई कुछ और ही निकली। अंजना सिंह के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से इस पर रिएक्शन दिया गया और इस पूरी अफवाह को खारिज किया।
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अंजना सिंह को लेकर एक फोटो आग की तरह फैली। अंजना की मुस्कुराती हुई तस्वीर पर आरआईपी लिखा हुआ है। इतना ही नहीं, शरारती तत्वों ने फोटो पर फूलों की माला भी लगा दी।
इस फोटो के साथ दिए गए कैप्शन में दावा किया गया कि, ’भोजपुरी सिनेमा की एक जानी-मानी अभिनेत्री की सड़क हादसे में मौत हो गई है।’ जैसे ही यह तस्वीर वायरल हुई, अंजना सिंह के फैंस में हड़कंप मच गया और लोग सच्चाई जानने के लिए बेचैन हो गए।
अंजना सिंह भोजपुरी जगत का एक बड़ा नाम हैं और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
-
राशिफल23 hours agoकैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखिए राशिफल
-
स्पोर्ट्स24 hours agoअंतिम वन डे मैच में विराट कोहली ने तोडे कई रिकॉडर्स, सचिन से भी निकले आगे
-
उत्तर प्रदेश19 hours agoमणिकर्णिका घाट पर फर्जी वीडियो वायरल करने पर सांसद संजय सिंह और पप्पू यादव पर FIR
-
उत्तर प्रदेश22 hours agoखाली घर में पढी जा रही थी नमाज, शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों को लिया हिरासत में
-
उत्तर प्रदेश24 hours agoपति ने पत्नी की हत्या कर लाश को टुकडों-टुकडों मे जलाया, बदबू छिपाने के लिए किया ये काम
-
देश24 hours agoबीजेपी अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन आज करेंगे नामांकन, निविरोध चुने जाएंगे, कल होगा औपचारिक ऐलान
-
उत्तर प्रदेश22 hours agoयूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बनाई पाटी की सेना, नाम रखा RSS, डंडे देकर दिलाई ट्रेनिंग
-
उत्तर प्रदेश24 hours agoCM योगी बोले, UP बना परिणामों का प्रतीक, प्रदेश में निवेश का गोल्डन टाइम है, दिया 5 ईकाइयों को जमीन आवंटन का पत्र
