Connect with us

देश

केंद्र सरकार ने तीन महीने में दूसरी बार सीएम आतिशी को उनके आवास से निकाला

Published

on

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इसमें मुख्यमंत्री आतिशी, मंत्री सौरभ भारद्वाज और राज्‍यसभा सदस्य संजय सिंह ने मीडिया से संवाद किया। इस मौके पर सीएम आतिशी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित की गईं। बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मुझे तीसरी बार मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकाला।”

सीएम आतिशी ने बताया कि बीजेपी सरकार ने उन्हें एक पत्र भेजकर सीएम आवास का आवंटन रद्द कर दिया। उन्होंने कहा, “बीजेपी को लगता है कि हमारे घर छीनने, हमें अपशब्द कहने या हमारे परिवार के साथ निम्न स्तर की बातें करने से वे दिल्ली के विकास को रोक देंगे। मैं दिल्ली वालों को कहना चाहती हूं कि घर छीनने से हमारा काम नहीं रुकेगा। अगर जरूरत पड़ी, तो मैं आपके घर में रहकर दोगुने उत्साह से काम करूंगी। वे हमारा घर ले सकते हैं, हमारा अपमान कर सकते हैं, लेकिन दिल्ली के प्रति हमारे जुनून को नहीं छीन सकते।”

सीएम आतिशी ने बीजेपी पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि इस बार वह ठान चुकी हैं कि दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपये प्रति महीने देने के साथ संजीवनी योजना के तहत इलाज की सुविधा भी दिलवाएंगी। उन्होंने कहा, “बीजेपी वाले समझ लें कि मैं अपने सिर पर कफन बांधकर निकली हूं। आप हमें जितना परेशान करेंगे, हम उतने ही ज्यादा जज्बे से काम करेंगे। घर छीनने से दिल्ली के लोगों का काम नहीं रुकेगा। मैं दिल्लीवालों से कहना चाहूंगी कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं आपके घर रहूंगी।”

भाजपा ने सीएम आतिशी के आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि यह खुद मुख्यमंत्री ही थीं जिन्होंने अपने बॉस को नाराज होने से बचाने के लिए शीश महल पर कब्जा नहीं किया। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि सीएम आतिशी झूठ बोल रही हैं। उन्होंने लिखा, “सीएम आतिशी को 11 अक्टूबर 2024 को शीश महल आवंटित किया गया था, लेकिन उन्होंने इस पर कब्जा नहीं किया, क्योंकि वे अरविंद केजरीवाल को नाराज नहीं करना चाहती थीं। इसलिए आवंटन वापस ले लिया गया और उन्हें दो और बंगले की पेशकश की गई है।”

वहीं, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के लोगों को उन उम्मीदवारों को वोट देना चाहिए, जिन्होंने उनके लिए काम किया है, न कि उन लोगों को जिन्होंने काम में बाधाएं उत्पन्न की हैं। उन्होंने कहा, “आपको वोट देना चाहिए उन लोगों को, जिन्होंने अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, मोहल्ला क्लीनिक और विश्व स्तरीय स्कूलों का निर्माण किया है।” उन्होंने यह भी कहा कि यदि भारत के चुनाव आयोग भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई करता है, तो वह मानेंगे कि चुनाव आयोग निष्पक्ष है। यदि कोई कार्रवाई नहीं की जाती, तो इसके निष्पक्षता पर सवाल उठेंगे। पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली में भाजपा की कार्यशैली ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें दिल्ली के लोगों की कोई परवाह नहीं है। भाजपा का एकमात्र एजेंडा है आम आदमी पार्टी के नेताओं को 24 घंटे, 7 दिन और 365 दिन निशाना बनाना और उनके खिलाफ कार्रवाई करना।

देश

आंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। लालू यादव दिल्ली में अपनी आंखों की जांच कराएंगे। उनका मेडिकल चेकअप कराया जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से उन्हें आंख संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला किया।
लालू यादव को एयरपोर्ट से व्हीलचेयर में बाहर निकाला गया। उनके साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी थी। दिल्ली में विशेषज्ञों की टीम उनकी जांच करेगी और आवश्यक हो तो आगे का इलाज शुरू किया जाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लालू यादव का यह पहला दिल्ली दौरा है। इस दौरान पार्टी के लोगों को उनसे मिलने के लिए मना किया गया है। लालू प्रसाद यादव पहले भी किडनी ट्रांसप्लांट सहित कई गंभीर बीमारियों के चलते दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करवा चुके हैं।

Continue Reading

देश

गोलगप्पा खाकर नाचने ली विदेश टूरिस्ट, कहा-सो टेस्टी

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारत के पसंदीदा स्ट्रीट फूड में से एक माने जाने वाले गोलगप्पे ने अब विदेशियों का भी भाने लगा है। एक वायरल वीडियो में एक विदेशी पर्यटक को पहली बार इस कुरकुरे, चटपटे और मसालेदार स्नैक का स्वाद लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो किसी शादी का, जहां मेहमान तरह-तरह के भारतीय स्ट्रीट फूड का आनंद ले रहे हैं। उनमें एक विदेशी पर्यटक भी है, जिसने नीली साड़ी पहनी है और चमकीले झुमके और मांग टीका लगाया हुआ है, जो लोकप्रिय स्नैक को चखने के लिए उत्सुक है।
वह गोलगप्पों की प्लेट पकड़े हुए दिख रही है, मानो उसे पता ही न हो कि ये क्या हैं। वह पास में वीडियो बना रहे व्यक्ति से पूछती है, ’ये क्या हैं?’ वह बताता है कि इसे गोलगप्पा कहते हैं, लेकिन उसे पहले समझ नहीं आता और वह दोबारा पूछती है। आखिरकार, वह पहला निवाला लेती है, और उसकी प्रतिक्रिया अनमोल होती है। वह मानो खाने के नशे में चूर हो जाती है और कहती है, ’इसका स्वाद वाकई बहुत अच्छा है।’

Continue Reading

देश

नितिन नबीन ने संभाला बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी मुख्यालय, नई दिल्ली, पहुंचे। बिहार सरकार में मंत्री रहे और अब संगठन में बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले नबीन का पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे, जहां नितिन नबीन औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक अनुभव और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।
बीते दिन ही कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर उनके नाम का ऐलान हुआ था, जिसके बाद आज, 15 दिसंबर को नितिन नबीन पटना से दिल्ली आए। उन्होंने जेपी नड्डा की जगह ली है और पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने तक वो ये जिम्मा संभालेंगे।
नितिन नबीन का दिल्ली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत सभी सात मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। दिल्ली आने से पहले पटना के हनुमान मंदिर में सुबह पूजा अर्चना की थी।
सांसद रविशंकर प्रसाद ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, “बहुत हर्ष का विषय है कि बहुत प्रमाणिक कार्यकर्ता जिनकी समर्पण और सौम्यता हम सभी जानते हैं, वे 5 बार के विधायक हैं, प्रदेश के मंत्री, कई प्रदेशों के प्रभारी रहे हैं। पार्टी ने ऐसा फैसला किया है कि देश के सारे कार्यकर्ता प्रसन्न हैं। एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी ऊंचाई पर भाजपा ही बैठा सकती है, बहुत-बहुत अभिनंदन है।“

Continue Reading
Advertisement

Trending