देश
केजरीवाल ने अब्दाली और औरंगजेब की तरह दोनों हाथों से लूट की – मनजिंदर सिंह सिरसा
नई दिल्ली। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा, “अब्दाली और औरंगजेब की तरह, केजरीवाल ने भी देश को दोनों हाथों से लूटने का काम किया है।” सिरसा ने यह भी बताया कि अब्दाली और औरंगजेब लालकिला में निवास करते थे, जबकि भ्रष्ट केजरीवाल 100 करोड़ के शीशमहल में रहते हैं। उनके घर का हर पर्दा 10-10 लाख रुपये का है।
दिल्ली में जल, बिजली और बसों के घोटाले किए गए हैं। आज दिल्ली की जनता को साफ पानी के बजाय सीवरेज का पानी मिल रहा है। 2013 में जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे, तब एक प्लॉट बेचकर वे गुरुग्राम में तीन प्लॉट खरीद सकते थे। लेकिन केजरीवाल ने दिल्ली की स्थिति ऐसी बना दी है कि अब एक प्लॉट बेचकर भी गुरुग्राम में प्लॉट नहीं खरीदा जा सकता। वहीं, भाजपा सरकार ने गुरुग्राम में तेजी से विकास किया है। सिरसा ने कहा कि चुनाव की घोषणा दो महत्वपूर्ण बातें तय करेगी: एक तो भाजपा की सरकार बनने का दिन, और दूसरी आम आदमी पार्टी की सरकार का दिल्ली से जाने का दिन।
सिरसा ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल ने साधारण आदमी का मुखौटा ओढ़ रखा है, लेकिन वे वास्तव में सबसे बेईमान मुख्यमंत्री हैं। वे हमेशा कहते थे कि उनके पास एक साधारण कार है और वे 5 रुपये के मफलर के साथ घूमते हैं। लेकिन वास्तव में शीशमहल की सुविधाओं के लिए केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को लूट लिया है। 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव आयोग आज दोपहर दो बजे चुनाव तारीखों की घोषणा करेगा।
चुनाव की घोषणा के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो जाएगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर हाल ही में भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें 29 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। नई दिल्ली से केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है।
देश
राहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
अयोध्या। करंट क्राइम। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राम मंदिर अयोध्या जा सकते हैं। जबसे यह खबर सामने आई है तब से राजनीति गलियारों से लेकर के साधु-संतों तक चर्चा का विषय बन गया है। इसकी घोषणा बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। वहीं अब राहुल गांधी के राम मंदिर आने की खबर के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदू नहीं है उनको राम मंदिर में नहीं घुसने दिया जाए। शंकराचार्य के इस बयान का समर्थन अयोध्या के साधू-संत भी कर रहे हैं।
शंकराचार्य ने कहा कि जो हिंदू धर्म को गाली दे. इसलिए राहुल गांधी किसी भी तरीके से फिट नहीं हैं कि वो मंदिर के भीतर जाएं।
देश
नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनना तय, पीएम मोदी, शाह, राजनाथ समेत कई बनेंगे प्रस्तावक
नई दिल्ली। करंट क्राइम। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का पूर्ण कालिक अध्यक्ष बनना तय है। 19 जनवरी को वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। जानकारी के अनुसार, इस पद के लिए सिर्फ नितिन नबीन ही नामांकन करेंगे। 20 को नतीजा आएगा। ऐसे में नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनाना तय है।
नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावक होंगे।
बीजेपी ने अपने नेताओं और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 19 और 20 को दिल्ली में बुलाया है। प्रधानमंत्री 17 और 18 को बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं। वे 19 को दिल्ली आ जाएंगे।
देश
यूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
अलीगढ़। करंट क्राइम। उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को लेकर एक विवादित बयान दिया है। रघुराज सिंह ने सलमान खान को देशद्रोही बताते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्रेम है और यदि ऐसा है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्होंने सलमान खान को फांसी देने तक कि मांग कर दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सलमान खान की फ़िल्में ना देखें।
मंत्री ने आरोप लगाया कि सलमान खान हिंदुस्तान के हिंदुओं को आकर्षित कर यहां से पैसा कमाते हैं और पाकिस्तान व बांग्लादेश के साथ-साथ मुसलमानों को समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान देश के पैसे को चुराकर पाकिस्तान भेजते हैं।
मंत्री रघुराज सिंह पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि जितना पढ़ा लिखा मुसलमान, उतना बड़ा आतंकी होगा। उनके इस बयान पर भी बवाल मचा था।
-
स्पोर्ट्स17 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स15 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश15 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment13 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
Entertainment15 hours agoतारा सुतारिया से ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच वीर ने किया पोस्ट, कहा-वक्त जरूर बदलता है
-
उत्तर प्रदेश15 hours agoबैंक ऑफ बडौदा में बैंक मित्र ने 24 लोगों से कर लिया 50 लाख का गबन
-
स्पोर्ट्स13 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश17 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
