Connect with us

देश

अमित शाह ने ‘भारतपोल’ पोर्टल का उद्घाटन किया, कहा- ‘यह देश की अंतरराष्ट्रीय जांच में एक नई शुरुआत’

Published

on

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा विकसित ‘भारतपोल’ पोर्टल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सीबीआई के अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस पदक भी प्रदान किए। पोर्टल के लांच पर अमित शाह ने कहा, “आज ‘भारतपोल’ के शुभारंभ के लिए हम यहां एकत्रित हुए हैं। यह हमारे देश की अंतरराष्ट्रीय जांच को एक नए युग में प्रवेश कराने की शुरुआत है।”

अमित शाह ने आगे कहा कि ‘भारतपोल’ की संरचना के माध्यम से भारत की सभी एजेंसियां और राज्यों की पुलिस आसानी से इंटरपोल के साथ जुड़कर जांच को तेज कर सकेंगी। उन्होंने उल्लेख किया कि हम अमृत काल में जी रहे हैं। आज़ादी के 75 साल और 2047 में आज़ादी के 100 साल के सफर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत काल के रूप में संदर्भित किया है, और देश की 140 करोड़ की आबादी ने भी इस काल को अमृत काल के रूप में स्वीकार कर लिया है।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि देश की 140 करोड़ जनता ने संकल्प लिया है कि 2047 में जब भारत अपने स्वतंत्रता के 100 साल पूरे करेगा, तब भारत हर क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर पहले स्थान पर होगा और सभी क्षेत्रों में विश्व का नेतृत्व करेगा। इसे साकार करने के लिए कई पड़ाव सामने हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हम ने यह ठान लिया है कि 2027 तक भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। 2047 तक भारत के पूर्ण विकसित राष्ट्र बनने के लिए हमारे पास 25 साल हैं, जो भारत के लिए स्वर्णिम अवसर होगा।

गौरतलब है कि ‘भारतपोल’ पोर्टल का उद्देश्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर और वित्तीय अपराधों में अंतरराष्ट्रीय पुलिस की सहायता प्रदान करना है। यह पोर्टल वास्तविक समय में सूचनाओं के आदान-प्रदान में सहायता करेगा और इंटरपोल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय सहायता के सभी अनुरोधों को सुव्यवस्थित करेगा, जिसमें रेड नोटिस और अन्य रंग-कोडित इंटरपोल नोटिस जारी करना शामिल होगा। यह साइबर अपराध, वित्तीय अपराध, ऑनलाइन कट्टरता, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी जैसे अंतरराष्ट्रीय अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए काफी प्रभावी सिद्ध हो सकता है।

देश

आंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। लालू यादव दिल्ली में अपनी आंखों की जांच कराएंगे। उनका मेडिकल चेकअप कराया जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से उन्हें आंख संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला किया।
लालू यादव को एयरपोर्ट से व्हीलचेयर में बाहर निकाला गया। उनके साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी थी। दिल्ली में विशेषज्ञों की टीम उनकी जांच करेगी और आवश्यक हो तो आगे का इलाज शुरू किया जाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लालू यादव का यह पहला दिल्ली दौरा है। इस दौरान पार्टी के लोगों को उनसे मिलने के लिए मना किया गया है। लालू प्रसाद यादव पहले भी किडनी ट्रांसप्लांट सहित कई गंभीर बीमारियों के चलते दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करवा चुके हैं।

Continue Reading

देश

गोलगप्पा खाकर नाचने ली विदेश टूरिस्ट, कहा-सो टेस्टी

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारत के पसंदीदा स्ट्रीट फूड में से एक माने जाने वाले गोलगप्पे ने अब विदेशियों का भी भाने लगा है। एक वायरल वीडियो में एक विदेशी पर्यटक को पहली बार इस कुरकुरे, चटपटे और मसालेदार स्नैक का स्वाद लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो किसी शादी का, जहां मेहमान तरह-तरह के भारतीय स्ट्रीट फूड का आनंद ले रहे हैं। उनमें एक विदेशी पर्यटक भी है, जिसने नीली साड़ी पहनी है और चमकीले झुमके और मांग टीका लगाया हुआ है, जो लोकप्रिय स्नैक को चखने के लिए उत्सुक है।
वह गोलगप्पों की प्लेट पकड़े हुए दिख रही है, मानो उसे पता ही न हो कि ये क्या हैं। वह पास में वीडियो बना रहे व्यक्ति से पूछती है, ’ये क्या हैं?’ वह बताता है कि इसे गोलगप्पा कहते हैं, लेकिन उसे पहले समझ नहीं आता और वह दोबारा पूछती है। आखिरकार, वह पहला निवाला लेती है, और उसकी प्रतिक्रिया अनमोल होती है। वह मानो खाने के नशे में चूर हो जाती है और कहती है, ’इसका स्वाद वाकई बहुत अच्छा है।’

Continue Reading

देश

नितिन नबीन ने संभाला बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी मुख्यालय, नई दिल्ली, पहुंचे। बिहार सरकार में मंत्री रहे और अब संगठन में बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले नबीन का पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे, जहां नितिन नबीन औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक अनुभव और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।
बीते दिन ही कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर उनके नाम का ऐलान हुआ था, जिसके बाद आज, 15 दिसंबर को नितिन नबीन पटना से दिल्ली आए। उन्होंने जेपी नड्डा की जगह ली है और पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने तक वो ये जिम्मा संभालेंगे।
नितिन नबीन का दिल्ली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत सभी सात मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। दिल्ली आने से पहले पटना के हनुमान मंदिर में सुबह पूजा अर्चना की थी।
सांसद रविशंकर प्रसाद ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, “बहुत हर्ष का विषय है कि बहुत प्रमाणिक कार्यकर्ता जिनकी समर्पण और सौम्यता हम सभी जानते हैं, वे 5 बार के विधायक हैं, प्रदेश के मंत्री, कई प्रदेशों के प्रभारी रहे हैं। पार्टी ने ऐसा फैसला किया है कि देश के सारे कार्यकर्ता प्रसन्न हैं। एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी ऊंचाई पर भाजपा ही बैठा सकती है, बहुत-बहुत अभिनंदन है।“

Continue Reading
Advertisement

Trending