Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाज़ियाबाद में रेस्टोरेंट व्यवसायी की नवीं मंजिल से गिरकर हुई मौत

Published

on

गाजियाबाद- कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर 4 में स्थित नंदिनी मेट्रो स्वीट समिति की नवीं मंजिल से गिरकर एक व्यवसायी की जान चली गई। मृतक व्यवसायी एक रेस्टोरेंट के मालिक थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

गाजियाबाद पुलिस ने सड़कों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की, जिसमें 2 घंटे के भीतर 102 लोगों को पकड़ा गया।

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि 50 वर्षीय अजय गुप्ता अपने परिवार के साथ सोसाइटी में एक फ्लैट में रहते थे। सोमवार की शाम को उनकी नवीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के समय उनका बेटा ओम गुप्ता भी वहां मौजूद था।

मुज़फ्फरनगर में जीएसटी ने सक्षम ट्रेडर्स पर छापेमारी की, राणा स्टील के पास कुछ दस्तावेज मिले, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

अजय गुप्ता अचानक अपने फ्लैट की बालकनी से गिर गए। उनकी गिरी हुई आवाज सुनकर गार्ड ने शोर मचाया और उन्हें अस्पताल भेजा। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने बताया कि अजय गुप्ता पिछले 15 साल से अवसाद (डिप्रेशन) से ग्रस्त थे और उनका उपचार चल रहा था। हालांकि, मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार यह मामला आत्महत्या सा प्रतीत होता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद: भट्ठा मालिक के घर में डिलीवरी ब्वॉय ने की तोड़फोड़, मामला दर्ज

Published

on

गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक ईंट भट्ठा कारोबारी ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से चॉकलेट और चीज बर्गर का ऑर्डर किया, लेकिन जब डिलीवरी ब्वाॅय ने उनका फोन रिसीव नहीं किया, तो वह आक्रोशित होकर अपने पांच-छह साथियों के साथ कारोबारी आधार चौधरी के घर पहुंचे और उनकी कार, स्कूटी और बाइक में तोड़फोड़ की। इस घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने नंदग्राम थाने में दर्ज कराई है।

नंदग्राम थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी के निवासी आधार चौधरी ईंट भट्ठा के व्यवसायी हैं। उन्होंने सुबह के समय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जेप्टो से चॉकलेट और चीज बर्गर का ऑर्डर दिया। पीड़ित ने बताया कि सुबह लगभग नौ बजे डिलीवरी के लिए उन्हें फोन आया लेकिन वे दूसरे मोबाइल पर व्यस्त थे। जब उन्होंने कुछ देर बाद फोन रिसीव किया, तो कॉलर ने उनसे अभद्रता की। जब आधार ने इसका विरोध किया, तो डिलीवरी ब्वाॅय ने उन्हें सबक सिखाने की धमकी दी।

आधार चौधरी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे 3-4 बाइकों पर सवार 5-6 युवक उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए घर में खड़ी दो कारों, दो स्कूटी और एक बाइक में तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित ने आरोपियों से बचने के लिए घर में छिपने का प्रयास किया। इस दौरान शोर सुनकर उनके मुंशी प्रिंस उर्फ कालू मौके पर पहुंचे और उन्होंने विरोध किया। तब आरोपियों ने प्रिंस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और हवा में गोली चलाते हुए भाग गए।

सूचना मिलने पर नंदग्राम पुलिस ने घायल प्रिंस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पीड़ित ने नजदीकी गांव के निवासी डिलीवरी ब्वॉय और 5-6 अन्य अज्ञात के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और मामला दर्ज किया जा रहा है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

विधायक नंदकिशोर गुर्जर का साप्ताहिक बाजार व्यापारियों ने किया पुष्प वर्षा कर स्वागत

Published

on

विधायक लोनी बोले मैं व्यापारी और जनता का सारथी हूं

गाजियाबाद: बीते कई दिनों से लगातार लोनी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर साप्ताहिक बाजार, रेहडी, पटरी वालों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी रोजगार छीन जाने के विरोध में सड़कों पर उतर आए थे। उन्होंने सबसे पहले लोनी इलाके में विधायक का ठीहा लगाकर साप्ताहिक बाजार व्यापारियों के समर्थन में सब्जी बची। तो अगले ही दिन वह नवयुग मार्केट से लेकर जिला मुख्यालय तक नंगे पैर चलकर पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों को अन्न त्यागने की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को उनकी चेतावनी के बाद उन्होंने कई अधिकारियों से मुलाकात की और शनिवार को जब मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मनोज कुमार सिंह गाजियाबाद के कार्यक्रम में आए तो उन्होंने साप्ताहिक बाजार की स्थिति यथावत करने वाला आदेश दे दिया। उधर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जिस तरीके से इस पूरे आंदोलन और अभियान को अपने कंधों पर उठाया था।
इसका लाभ उनको मिला, शनिवार को वह नवयुग मार्केट पहुंचे ,तो यहां के व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिस रास्ते से नंदकिशोर गुजरे नंगे पैर गुजरे लोगों ने उनके कदमों के नीचे गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां बिछाई और उनका स्वागत किया गया। तो वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी नंद किशोर गुर्जर द्वारा लाखों लोगों की आवाज उठाने के मामले की तारीफ की है।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा यह दो लाख लोगों की जिंदगी से जुड़ा विषय था
लोनी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा है की साप्ताहिक बाजार बंद करने, उनके स्थान परिवर्तित करने का मामला कुछ लोगों का नहीं बल्कि दो लाख से अधिक लोगों और उनके परिवारों से जुड़ा था। उन्होंने कहा कि लोनी में जिस दिन उनके आवास पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे, उसमें महिलाएं और बुजुर्ग थे। उसी दिन उन्होंने कसम खाई थी कि वह इस आंदोलन के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने इस पूरे मामले में न सिर्फ मुख्यमंत्री योगी के कार्यालय को पत्र लिखा था बल्कि प्रदेश सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों पर सीधा हमला भी बोला था।
मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा पैठ बाजार व्यापारियों का नहीं होने दूंगा नुकसान
शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जहां साप्ताहिक बाजार यथावत स्थिति जारी रखने का निर्देश दिया है। तो वहीं इसी को लेकर गाजियाबाद के पुलिस- प्रशासन के अधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, सांसद अतुल गर्ग ,महापौर सुनीता दयाल की बैठक हुई थी। बैठक में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने नगर निगम को वेंडिंग जोन जल्द से जल्द तलाशने और साप्ताहिक बाजारों के लगने का स्थान तय करने की बात कही है। तो वहीं पुलिस के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से उन्होंने कहा है कि व्यापारियों और छोटे दुकानदारों को किसी भी प्रकार से नुकसान न पहुंचा जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार मनोज सिंह ने दिशा निर्देश दिए हैं, उसका पालन अब अधिकारियों को करना है, तो वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि गाजियाबाद के व्यापारियों और लोगों के साथ उनका हमेशा से साथ रहा है और वह साप्ताहिक व पैठ बाजार के व्यापारियों को नुकसान नहीं होने देंगे।

शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंत्री नरेंद्र कश्यप बैठक में भाग ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा है कि प्रत्येक इलाके में लगने वाले साप्ताहिक बाजार का स्थान तय हो ताकि अन्य किसी स्थान पर दुकानदार ना पहुंचे। इससे वहां की यातायात और अन्य व्यवस्था भी ठीक से संचालित होती रहेगी। बैठक में पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, मेयर सुनीता दयाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा व जीडीए वीसी अतुल वत्स भी मौजूद रहे।
अब नगर निगम को बनाना है वेंडिंग जोन का पूरा प्लान
नगर निगम के सूत्रों से जानकारी मिली है कि नगर निगम को अब इस पूरे मामले में वेंडिंग जोन का प्लान और स्थान तय करना है। इसके लिए 13 फरवरी तक का समय तय किया गया था। देखना होगा 13 फरवरी के बाद नगर निगम के अधिकारी और सिस्टम कहां पर बाजार लगवाने को लेकर रणनीति और संस्तुति करता है।
नंदकिशोर बोले साप्ताहिक बाजार व्यापारी मेरा परिवार
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा है की साप्ताहिक बाजार से जुड़े व्यापारी उनके परिवार का हिस्सा बन गए हैं। जिस तरीके से वह उनके साथ खड़े थे और उन्होंने पूरी आवाज बुलंद की थी, व्यापारियों ने भी उनका शनिवार को इस गर्मजोशी और अंदाज में स्वागत किया है। विधायक नंदकिशोर ने कहा कि व्यापारी उनका परिवार हैं और वह उनकी मदद के लिए हमेशा आगे आते रहेंगे।
साप्ताहिक बाजारों को नगर निगम करेगा व्यवस्थित : महापौर सुनीता दयाल
पैठ बाजार को लेकर शहर के सभी लोग चिंचित हैं और कहीं न कहीं नगर निगम से आस लगाकर भी बैठे हैं। ये भी सही है कि पैठ बाजारों से लोगों को आने जाने का रास्ता बन्द हो जाता है और स्थानीय लोग बीमारी के दौरान भी अपने घर से अस्पताल नही जा पाते। कई स्थानों पर लम्बा जाम भी लग जाता है। इस व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस कमिश्नर भी कार्य कर रहे हैं और अब नगर निगम भी नहीं चाहता कि सड़कों पर जाम बना रहे।महापौर ने कहा, पैठ बाजारों को व्यवस्थित करना है जिससे स्थानीय लोगों की बड़ी समस्या का समाधान होगा और बाजार के लोगों का रोजगार भी प्रभावित नही होगा। जल्द ही नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर इसका समाधान किया जाएगा लेकिन प्राथमिकता गाजियाबाद के शहरवासियों को दी जाएगी। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि पैठ बाजार को लेकर सभी चिंतित हैं लेकिन नगर निगम द्वारा जल्द ही पैठ बाजारों एवं साप्ताहिक बाजारों के लिए कार्य पूर्ण कर व्यवस्थित किया जाएगा। इस विषय में नगर आयुक्त सहित सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी और किसी का रोजगार भी प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद: साहिबाबाद में महिला का शव फंदे से लटका मिला, घरेलू विवाद की आशंका

Published

on

गाजियाबाद। साहिबाबाद के लिंक रोड थानाक्षेत्र में स्थित कड़कड़ मॉडल गांव में रहने वाली 30 वर्षीय सारा, जो अनूप सिंह की पत्नी थीं, का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। काम से लौटने पर अनूप ने इसे देखा और शव को उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की संभावना सामने आई है।

एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सारा मूल रूप से फर्रुखाबाद के राजेपुर थानाक्षेत्र के दहिलीया गांव की रहने वाली थीं। उन्होंने पांच साल पहले अनूप सिंह से प्रेम विवाह किया था। अनूप की यह दूसरी शादी थी, जबकि उसकी पहली पत्नी और बच्चे फर्रुखाबाद में रहते हैं।

एसीपी ने आगे बताया कि शनिवार को जब अनूप अपनी कंपनी से काम करके घर पहुंचे, तब उन्होंने सारा को फंदे पर लटका देखा। स्थानीय लोगों की सहायता से वे उसे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने यह भी बताया कि इस मामले में अभी तक किसी प्रकार का आरोप या प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending