Entertainment
नागा वामसी का दिलचस्प बयान: “उर्वशी रौतेला के बारे में कुछ कहा तो पत्नी तलाक दे देगी”
ग्लोबल स्टार उर्वशी रौतेला और नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डाकू महाराज’ 12 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।
फिल्म के गाने पहले से ही दर्शकों में काफी लोकप्रिय हो चुके हैं, और फैंस उर्वशी रौतेला एवं नंदमुरी बालकृष्ण की शानदार केमिस्ट्री को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। उर्वशी रौतेला, जो 100 मिलियन से अधिक सोशल मीडिया फॉलोअर्स के साथ भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री हैं, फोर्ब्स रिच लिस्ट में भी स्थान पा चुकी हैं।
फिल्म ‘डाकू महाराज’ के निर्माता नागा वामसी ने नंदमुरी बालकृष्ण द्वारा उर्वशी रौतेला के बारे में उनकी राय पूछे जाने पर मजेदार टिप्पणी करते हुए कहा, “अगर मैं उर्वशी रौतेला के बारे में कुछ कहता हूं, तो मेरी पत्नी मुझे तलाक दे देगी।”
फिल्म ‘डाकू महाराज’ में उर्वशी रौतेला और बालकृष्ण की जोड़ी काफी रोमांचक लग रही है।
काम के मोर्चे पर, उर्वशी रौतेला फिलहाल ‘एनबीके 109’ यानि ‘डाकू महाराज’, ‘इंडियन 2’, ‘कसूर’ एवं कई अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। इसके अलावा, वह अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम 3’, सनी देओल और संजय दत्त के साथ ‘बाप’, और रणदीप हुड्डा के साथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी।
उर्वशी रौतेला की आगामी परियोजनाएं
उर्वशी रौतेला एक अंतर्राष्ट्रीय संगीत वीडियो में भी दिखेंगी और परवीन बाबी की बायोपिक में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उनके पास जेसन डेरुलो के साथ एक और संगीत वीडियो समेत कई अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। हम उर्वशी रौतेला के भविष्य के सभी प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजते हैं।
Entertainment
तीसरी शादी पर क्या बोले पावर स्टार पवन सिंह, इंस्टा से कौन सी अभिनेत्री ने हटा दी अपनी तस्वीरें
नई दिल्ली। करंट क्राइम। क्या भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह जल्द तीसरी शादी करने वाले है। 5 जनवरी को पवन सिंह ने धूमधाम से अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। पार्टी में वो को-एक्ट्रेस महिमा सिंह संग काफी नजदीक दिखे। उन्होंने महिमा सिंह का हाथ पकड़कर केट काटा। सारे मोमेंट कैमरे में कैप्चर हुए और सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. कहा जाने लगा कि पवन सिंह ने महिमा से शादी कर ली है।
पावर स्टार ने तीसरी शादी पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि 5 जनवरी से पहले तो कार्ड भी छप गया था। हमारे करोड़ों चाहने वाले हैं। इसमें हमारे इक्का-दुक्का ऐसे भी चाहने वाले हैं, जो कार्ड भी छाप दिए थे। शादी का स्थान भी तय कर दिए थे कि मुंबई में शादी हो रहा है।
पवन सिंह ने इतना कह कर साफ कर दिया है कि उनकी तीसरी शादी को लेकर उड़ी खबरों में बिल्कुल सच्चाई नहीं है।
पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में लाइमलाइट लूटने वाली महिमा सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस हैं। वो पवन सिंह के साथ फिल्म और म्यूजिक वीडियो में काम कर रही हैं। पवन सिंह के साथ नाम जुड़ने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से पुरानी तस्वीरें हटा दी हैं। अब बस उनकी प्रोफाइल में पवन सिंह की फोटोज हैं। महिमा ने ऐसा करके उनके रिश्ते को हवा दे दी थी।
Entertainment
पत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में ऐसा क्या कहा कि सभी हैरान रह गए
मुंबई। करंट क्राइम। बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी शुदा जिंदगी हमेशा चर्चा में रहती है। सुनीता ने एक बार फिर पति की बेवफाई पर चुप्पी तोड़ी है और कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान है। सुनीता ने आखिर पति के बारे में क्या कहा? आइए जानते हैं…
सुनीता ने दावा किया कि बेटे यश का करियर में बनाने में गोविंदा ने कोई मदद नहीं की। उन्होंने पिता का फर्ज नहीं निभाया।
पति गोविंदा के बारे में सुनीता ने कहा कि वे उन्हें कभी माफ नहीं कर सकती है। ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं। पर गोविंदा थोड़े बेवकूफ है। वे 63 साल के हो गए है। उन्हें बेटी टीना की शादी करानी चाहिए। यश का करियर पड़ा है। अब सुनीता ने किस लड़की की तरफ इशारा किया है ये, तो वही बता सकती हैं।
दोनों के के सालों के रिश्ते की तकरार अब घर की चार दीवारियों से निकलकर पब्लिक में आ गई है। गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों को भी फिर से हवा मिल गई है। पत्नी के इन दावों पर अब गोविंदा का क्या रिएक्शन होगा ये देखने वाली बात होगी।
Entertainment
संजय कपूर की संपत्ति बंटवारे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर का जारी किया नोटिस
नई दिल्ली। करंट क्राइम। उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति को लेकर अब लडाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को नोटिस जारी किया है। संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर करिश्मा और संजय कपूर के बीच 2016 में हुए तलाक के समझौते की प्रमाणित प्रतियां मांगी हैं। जस्टिस ए. एस. चंदूरकर की पीठ ने इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है।
इस पर अब संजय कपूर के परिवार की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई। मुंबई में संजय कपूर की बहन मंधिरा कपूर स्मिथ ने प्रिय कपूर के कदम पर सवाल उठाते हुए इसे मामले को भटकाने की कोशिश करार दिया है। मंधिरा ने कहा कि अगर उनके भाई संजय कपूर चाहते कि करिश्मा कपूर से जुड़ा तलाक समझौता प्रिया कपूर के साथ साझा किया जाए, तो वे अपने जीवनकाल में ही ऐसा कर चुके होते।
उन्होंने कहा कि अब यह देखना है कि इसे किस तरह से दबाने या ढकने की कोशिश की जाती है, लेकिन सच सामने आएगा और वह सामने आ ही रहा है।
-
World11 hours agoक्यों अचानक बदल गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर? क्यों ईरान को कहा- थैंक यू
-
ग़ाजियाबाद10 hours agoगाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
-
दिल्ली10 hours agoदिल्ली मेट्रो में महिला ने दूसरी महिला को मारी लात, प्रैंक है या सीरियस, जानिए पूरी घटना
-
ग्रेटर नोएडा6 hours agoग्रेटर नोएडा की इरोस संपूर्णम सोसाइटी में बिल्डर ने काट दी बिजली, पानी भी रोका, लोग परेशान
-
देश11 hours agoढह गया ठाकरे परिवार का आखिरी किला भी, बीएमसी के चुनाव में भाजपा-शिवसेना शिंदे को पूर्ण बहुमत
-
देश10 hours agoअखिलेश ने की नवीन पटनायक से मुलाकात, यूपी चुनाव से पहले क्यों माना जा रहा है अहम?
-
Entertainment10 hours agoपत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में ऐसा क्या कहा कि सभी हैरान रह गए
-
स्पोर्ट्स11 hours agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर और रवि विश्नोई टीम में शामिल
