देश
आतिशी ने रमेश बिधूड़ी को चेतावनी दी, चुनाव में काम के लिए वोट मांगें, गालियों से नहीं
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी द्वारा उनके पिता पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की तीखी निंदा की। सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस मुद्दे पर बात करते हुए आतिशी भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए।
आतिशी ने रमेश बिधूड़ी की आलोचना करते हुए कहा, “चुनाव की राजनीति को काम और विकास के मुद्दों पर आधारित होना चाहिए, न कि अपशब्दों और अपमानजनक टिप्पणियों पर। यह अत्यंत खेदजनक है कि आज की राजनीति में महिला नेताओं को इस प्रकार की टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है।”
उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे नेताओं को जवाब दें जो राजनीति को गिराने का प्रयास कर रहे हैं। आतिशी ने कहा, “दिल्ली की जनता समझदार है और वह गालियों की राजनीति को नकारते हुए विकास के मुद्दों पर निर्णय लेगी।” रमेश बिधूड़ी के बयान ने राजनीतिक माहौल में गर्मी पैदा कर दी है। आतिशी के समर्थन में आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं ने भी भाजपा पर निशाना साधा है।
असल में, कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने उनके पिता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोमवार को आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया, जहां उन्होंने बिधूड़ी की टिप्पणी के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए भावुकता के साथ कहा कि उनके पिता जीवनभर एक शिक्षक रहे हैं और दिल्ली के हजारों निम्न और मध्यम वर्ग के बच्चों को पढ़ाया है। वह अब 80 साल के हैं और इतनी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं कि बिना सहारे के चल नहीं पाते।
आतिशी ने कहा, “रमेश बिधूड़ी इस स्तर पर गिरकर चुनाव के लिए इतनी घटिया गतिविधियां करेंगे, यह मैं सोच नहीं सकती।” उन्होंने बिधूड़ी से सवाल किया कि वे 10 साल तक सांसद रहने के दौरान कालकाजी क्षेत्र में कितना काम किया और अपने किए गए काम की तुलना उनके काम से करें।
बिधूड़ी के बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भाजपा के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने आतिशीजी और उनके बुजुर्ग पिता को अपमानित कर दिल्ली की जनता का अपमान किया है। बिधूड़ीजी अपने काम के आधार पर वोट मांगें, न कि बुजुर्गों को गालियां देकर।”
गौरतलब है कि दिल्ली के कालकाजी क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने आतिशी के सरनेम को लेकर विवादास्पद बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा कि आतिशी पहले ‘मार्लेना’ थीं और अब ‘सिंह’ हो गईं। इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है।
देश
राहुल गांधी ने की इंदौर में पीडितों के परिजनों से मुलाकात, मदद के चेक सौंपे, कहा-यह कौन सा अर्बन मॉडल है
इंदौर। करंट क्राइम।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को इंदौर में दूषि पानी पीने से मरने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को राहत राशि प्रदान की और सरकार के अर्बन मॉडल पर सवाल उठाए।
भागीरथपुरा में पीड़ितों से मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार अबर्न मॉडल की बात करती है लेकिन पानी पीने से मौतें हो रही है। क्या सरकार का अबर्न मॉडल यही है।
ये हालत सिर्फ इंदौर में ही नहीं देश के कई शहरों में है। लोगों को साफ पानी मिले, कम प्रदूषण रहे, यह सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन उसे नहीं निभाया जा रहा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सबसे पहले गीता बाई के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद वे पैदल ही जीवनलाल के घर पहुंचे। वहां से वे सभी पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए संस्कार उद्यान में पहुंचे। रहवासियों ने राहुल गांधी को बताया कि अभी भी क्षेत्र में कई जगहों पर गंदा पानी आ रहा है। वे गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। जगह-जगह लोग राहुल गांधी को आवाज लगाकर उन्हें क्षेत्र की परेशानियां बताने की कोशिश करते रहे थे। संस्कार उद्यान में पीड़ित परिवारों ने बताया कि यहां पर लंबे समय से पीने का गंदा पानी आ रहा था। वे कई बार शिकायतें कर चुके थे लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने यह भी बताया कि अभी भी लगातार डायरिया के केस आ रहे हैं। एक दिन पहले ही साफ पानी घरों में आया है लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि अभी भी उन्हें पानी उबालकर ही पीना पड़ेगा। परिजन ने बताया कि इस मामले के असली दोषियों को बचाया जा रहा है। जो देह त्याग गए, उन्हें तभी शांति मिलेगी, जब मामले में दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।
देश
आदिवासी नेता की हत्या के विरोध में झारखंड के कई इलाके बंद, यातायात व्यवस्था प्रभावित
रांची। करंट क्राइम। आदिवासी नेता सह पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठनों के आज झारखंड बंद का मिला जुला असर दिख रहा है। खूंटी में इसका असर ज्यादा दिख रहा है। सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर उतरे हुए हैं। कई जगह सड़कों पर टायर जलाकर बंद की नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सोमा मुंडा के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले। रांची-जमशेदपुर एनएच 33 पर बुंडू में भी बंद का असर दिख रहा है। शहरों को जाने वाले रास्तों पर परिचालन प्रभावित हुआ है। रांची के ग्रामीण इलाके में बंद को लेकर सुबह से ही संगठन के लोग सड़कों पर उतर आए।
खूंटी जिला से गुजरने वाले मुख्य मार्गों पर आवागन प्रभावित हुआ है। कई जगह लंबी दूरी की गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। खूंटी शहर में बंद का असर दिख रहा है। शहर के सभी प्रतिष्ठान और दुकानें बंद हैं।
रांची के चिरौंदी, चान्हो, रातू, खलारी, तुपुदाना, कांके और पिठोरिया में सड़क जाम और आगजनी कर कई जगह बंद को सफल बनाने की कोशिश की गई। कई जगहों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया।
रांची के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर सड़क से हटाने का प्रयास जारी है।
देश
देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मालदा। करंट क्राइम। देश को आज यानि शनिवार को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा स्टेशन पर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी। इससे पहले जो भी वंदे भारत ट्रेन चल रहीं थी वह केवल सिटिंग वाली थीं।
वंदे भारत स्लीपर की शुरुआत से लोगों को काफी फायदा होगा। इसके साथ ही समय की भी बचत होने वाली है। इस ट्रेन से हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर यात्रा का समय लगभग ढाई घंटे कम हो जाएगा। अभी हावड़ा से गुवाहाटी ट्रेन से जाने में करीब 18 घंटे लगते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई।
आधुनिक भारत की बढ़ती परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाई जा रही है। यह लंबी दूरी की यात्राओं को तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बनाएगी।
हावड़ा-गुवाहाटी (कामाख्या) मार्ग पर यात्रा के समय को लगभग 2.5 घंटे तक कम करके यह ट्रेन धार्मिक यात्रा और पर्यटन को भी काफी बढ़ावा देगी। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
जानकारी के अनुसार स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का सफर किफायती होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि किराया सोच-समझकर तय किया गया है। हावड़ा से कामाख्या तक थर्ड एसी का किराया 2,299 रुपये रखा गया है. सेकंड एसी श्रेणी में हावड़ा से कामाख्या का किराया 2,970 रुपये होगा। फर्स्ट एसी श्रेणी में यात्रियों को हावड़ा से कामाख्या तक के लिए 3,640 रुपये देने होंगे।
-
World11 hours agoक्यों अचानक बदल गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर? क्यों ईरान को कहा- थैंक यू
-
ग़ाजियाबाद9 hours agoगाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
-
दिल्ली9 hours agoदिल्ली मेट्रो में महिला ने दूसरी महिला को मारी लात, प्रैंक है या सीरियस, जानिए पूरी घटना
-
देश11 hours agoढह गया ठाकरे परिवार का आखिरी किला भी, बीएमसी के चुनाव में भाजपा-शिवसेना शिंदे को पूर्ण बहुमत
-
ग्रेटर नोएडा6 hours agoग्रेटर नोएडा की इरोस संपूर्णम सोसाइटी में बिल्डर ने काट दी बिजली, पानी भी रोका, लोग परेशान
-
देश9 hours agoअखिलेश ने की नवीन पटनायक से मुलाकात, यूपी चुनाव से पहले क्यों माना जा रहा है अहम?
-
Entertainment9 hours agoपत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में ऐसा क्या कहा कि सभी हैरान रह गए
-
स्पोर्ट्स9 hours agoगौतम गंभीर के बाद अब विराट कोहली भी पहुंचे महाकाल के दरबार में, सुबह सुबह किया दर्शन
