नोएडा
नोएडा के किसानों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत, समस्याओं का होगा समाधान
नोएडा। गौतमबुद्व नगर के किसानों की समस्याओं को लेकर आज (सोमवार) भारतीय किसान परिषद, अखिल भारतीय किसान सभा, और किसान एकता संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बैठक की। इस बैठक में किसानों के मुद्दों पर 45 मिनट तक विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों पर बातचीत की और अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के विधायक राजपाल बालियान भी उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार, भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा, अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा, और किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने किसानों के 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट और नए अधिग्रहण कानून, 2013 को लागू करने जैसे मुद्दों पर मुख्यमंत्री से सकारात्मक चर्चा की।
बैठक की जानकारी साझा करते हुए डॉ. रुपेश वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने लैंड पुलिंग नीति के संबंध में जल्द ही निर्णय लेने का आश्वासन दिया है, जिसके तहत किसानों को लैंड पुलिंग के अंतर्गत विकसित प्लॉट दिए जाएंगे और सर्किल रेट का रिवीजन कर भूमि की खरीद बाजार भाव पर की जा सकेगी। इस तरह की नीतियों से किसानों को विकास की प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर मिलेगा और अनियोजित विकास पर नियंत्रण लगाया जा सकेगा। सुखबीर खलीफा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 10 प्रतिशत आबादी के मुद्दे पर भी शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।
सोरन प्रधान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि लंबित मुद्दों के समाधान के लिए वह किसानों के संपर्क में रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सूचित किया कि संवाद की कमी और शासन स्तर पर भेजी गई पत्रावलियों के समय पर अनुमोदन न होने के कारण मुद्दे लंबित रहते हैं। लंबित पत्रावलियों के कारण किसानों के 5 और 6 प्रतिशत प्लॉटों का नियोजन में देरी हो रही है, जिस पर जल्द ही नियोजन के दिशा निर्देश जारी करने की बात हुई। इसके अलावा, आबादी मामलों में 450 वर्ग मीटर की दर को 1000 करने के लिए नियमावली में परिवर्तन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने एसआईटी जांच और अन्य मुद्दों पर भी किसानों के पक्ष में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी मुद्दों पर सकारात्मक पहल की जाएगी और प्राधिकरण द्वारा भेजी गई पत्रावलियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में नोएडा के किसान नेताओं के अलावा राष्ट्रीय लोक दल के विधायक राजपाल बालियान, मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर भाटी, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी, और भारतीय किसान परिषद के एडवोकेट सचिन अवाना भी शामिल थे।
नोएडा
नोएडा पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में पुलिस हुई हाईटेक, दो दर्जन स्कॉर्पियो और इनोवा को दिखाई हरी झंडी
नोएडा। करंट क्राइम। जब से प्रदेश की चर्चित आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्धनगर पुलिस की कमान सौंपी गई है, तभी से नोएडा और ग्रेटर नोएडा पुलिस हाईटेक हो गई है। जिले में अपराधियों को अब हिम्मत नहीं हो रही है कि वे जिले में अपराध करके दिखाए। अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। घटनाओं को सुलझाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए करीब एक दर्जन स्कॉर्पियो और इनोवा गाडियां पुलिस को दी गई। नौएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि नए वाहनों को शामिल करने से पुलिस गश्त और मजबूत होगी। ये वाहन रात के समय नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गश्त में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ग्रामीण इलाकों में पुलिस की गश्त बढाई जा रही है।
नोएडा
इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में लटकते मिली छात्र की लाश, पुलिस जुटी जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया है। छात्र की लाश उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी मिली। छात्र की पहचान कृष्णकांत (25) के रूप में हुई है, जो झारखंड का निवासी है।
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा हैः “मैं हार मानता हूं”। अपना शरीर और अपना सारा सामान मेरे परिवार को सौंपता हूँ।
कृष्ण कांत के रूम मेट ऋतिक ने कहा कि कृष्णकांत ने दिन में पहले अपने पिता से बात की थी और कुछ ऐसा कहा था जिससे उन्हें चिंता हुई। घबराए पिता ने ऋतिक को फोन किया और उसे तुरंत अपने बेटे का हालचाल जानने के लिए कहा।
हृतिक उस समय हॉस्टल में मौजूद नहीं था, इसलिए उसने अपने एक परिचित को कमरे पर जाने को कहा। जब वह दोस्त कमरे तक पहुंचा तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है और बार-बार खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई और कृष्णकांत कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला।
पुलिस ने कहा कि मौत का कारण स्पष्ट रूप से तभी बताया जा सकेगा जब पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होगी।
नोएडा
प्रदूषण फैलाने वालों पर नोएडा अथॉरिटी ने शुरू की कार्रवाई, 15 लाख का लगाया जुर्माना
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा ऑथोरिटी ने प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदूषण को रोकने के लिए अथॉरिटी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अथॉरिटी ने हवा के प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए 14 स्पेशल टीमें बनाई हैं, जो पूरे नोएडा इलाके में ग्रैप स्टैंडर्ड को सख्ती से लागू कर रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाली कंस्ट्रक्शन साइट्स और यूनिट्स पर कार्रवाई करते हुए, अथॉरिटी ने अब तक कुल 14,95,000 रुपए का भारी जुर्माना लगाया है। अथॉरिटी ने अलग-अलग जगहों से 12,199 टन से ज़्यादा मलबा इकट्ठा किया और उसे सुरक्षित रूप से डिस्पोज़ किया। अथॉरिटी की टीमें यह भी पक्का कर रही हैं कि कंटैमिनेशन को रोकने के लिए कंस्ट्रक्शन मटीरियल को ग्रीन नेट, मेट्रो शीट और ग्रीन कार्पेट से ढका जाए। ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
अधिकारियों ने बताया कि अथॉरिटी कंस्ट्रक्शन साइट्स से होने वाले धूल के प्रदूषण को रोकने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। नोएडा में, अलग-अलग कंस्ट्रक्शन साइट्स पर 88 स्टैटिक एंटी-स्मॉग गन और 10 ट्रक-माउंटेड एंटी-स्मॉग गन चलाई जा रही हैं। इसके अलावा, कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन वेस्ट के साइंटिफिक डिस्पोज़ल के लिए सेक्टर 80 में 400 STP प्लांट सफलतापूर्वक चल रहा है।
-
दिल्ली11 hours agoगोलियों की आवाज से दहल उठा दिल्ली का जाफराबाद, रात दो बजे दो भाइयों की हत्या
-
उत्तर प्रदेश11 hours agoमथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे में 7 बसें और कार टकराई, 4 की मौत, कई घायल, सीएम ने दिए बचाव कार्य के निर्देश
-
Sports10 hours agoखेल पर फोकस के बजाय मॉल में घूमते रहे सूर्या और शुभमन, टीम में शाहबाज अहमद शामिल
-
देश10 hours agoआंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले
-
Sports9 hours agoअर्शदीप ने बॉलिंग कोच से मांगी माफी, दूसरे मैच में छह वाइड गेंदें फेकी थी
-
Sports4 hours agoक्रिकेट का नया सितारा अभिज्ञान कुंडु, 121 गेंदों पर लगाया दोहरा शतक
-
World10 hours agoतेज हवा से ब्राजील में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की मूर्ति ढह गई
-
दिल्ली6 hours agoमोदी को जार्डन के प्रिंस अपनी कार में खुद चलाकर ले गए म्यूजियम तक
