ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में पंच प्यारों के नेतृत्व में निकाला गया नगर कीर्तन
गाजियाबाद। गुरु गोबिंद सिंह के जन्मदिन के मौके पर शहर में विभिन्न स्थानों पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। यह कीर्तन बजरिया से आरंभ होकर गांधीनगर गुरुद्वारे पर समाप्त हुआ। इस कीर्तन में गतका मंडली के प्रदर्शन और झांकियों ने सभी को आकर्षित किया।
बजरिया गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में एवं पंच प्यारों की अगुवाई में शांति के प्रतीक कबूतरों को उड़ाकर नगर कीर्तन का शुभारंभ किया गया। नगर कीर्तन बजरिया से शुरू होकर घंटाघर, हापुड़ रोड गुरुद्वारा साहिब, जगदीश नगर, पुराना बस अड्डा, मालीवाड़ा चौक, कालका गढ़ी चौक होते हुए हरि मंदिर तक पहुँचते हुए गांधीनगर गुरुद्वारे तक पहुंचा।
नगर कीर्तन का विभिन्न स्थानों पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसमें पंजाब के बैगपाइपर सहित कई बैंड भी शामिल थे। कीर्तन में स्कूलों के बच्चे और विभिन्न गुरुद्वारा साहिब से आए कीर्तन मंडलियाँ शामिल हुईं।
कई स्थानों पर स्टॉल लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। गांधीनगर गुरुद्वारे में कीर्तन में सहयोग देने वालों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के इंद्रजीत सिंह टीटू और महासचिव एसपी सिंह ओबरॉय ने भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह, सांसद अतुल गर्ग, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और डीसीपी सिटी राजेश कुमार को सम्मानित किया। इस अवसर पर जोगिंदर सिंह बग्गू, कुलविंदर सिंह ओबरॉय, जगमोहन कपूर, हरमीत सिंह, एसपी सिंह, रविंद्र सिंह, मनजीत सिंह, जगमोहन सिंह और अशोक भल्ला उपस्थित थे। वहीं, नगर कीर्तन के चलते कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।
ग़ाजियाबाद
LIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा
उत्तर प्रदेश
सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।
शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।
उत्तर प्रदेश
हिन्दू समाज में एकता को लेकर बाबा बागेश्वर की पदयात्रा फरीदाबाद पहुंची, केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने किया स्वागत
नई दिल्ली। करंट क्राइम। हिंदू समाज में एकता लाने, जातिवाद खत्म करने और देशभक्ति का संदेश फैलाने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार से 10 दिन की बड़ी पदयात्रा निकाली। शनिवार सुबह यह यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर गई। यह पदयात्रा कुल 145 किलोमीटर की होगी। और 16 नवंबर तक चलेगी। अगले 10 दिनों में बाबा बागेश्वर दिल्ली से लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के इलाकों से गुजरेंगे।
अपनी पदयात्रा के दौरान बाबा बागेश्वर ने लोगों को सात संकल्प दिलाएंगे। इनमें यमुना की शुद्धि, ब्रज धाम को पूर्व के स्वरूप में लाना, सामाजिक समरसता, भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना शामिल है।
शनिवार को यह यात्रा मांगर चुंगी से फरीदाबाद में प्रवेश कर गई। दशहरा ग्राउंड एनआईटी में रात्रि विश्राम करेगी। यहीं पर भक्तों के लिए रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था की गई है।
बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा आज (8 नवंबर) से हरियाणा पहुंच गई है। 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित श्री कात्यायनी मंदिर से शुरू हुई यात्रा ने जिरखोद मंदिर से होते हुए अरावली के मांगर कट से गुरुग्राम सड़क से फरीदाबाद में प्रवेश किया। यहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
इसके बाद पाली चौक के आगे बायो मेडिकल कॉलेज में दोपहर का भोजन किया जाएगा। दोपहर के बाद यात्रा शुरू होकर बड़खल-पाली मार्ग, मस्जिद चौक, ईएसआई चौक होते हुए एनआईटी के दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां यात्रा का रात्रि ठहराव किया जाएगा।
इस यात्रा को लेकर पुलिस ने गुरुग्राम रोड समेत कई रास्ते बंद कर दिए हैं।
-
उत्तर प्रदेश21 hours agoसिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
-
उत्तर प्रदेश23 hours agoहिन्दू समाज में एकता को लेकर बाबा बागेश्वर की पदयात्रा फरीदाबाद पहुंची, केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने किया स्वागत
-
राशिफल23 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, पढ़ें 8 नवंबर 2025 का राशिफल
-
ग़ाजियाबाद20 hours agoLIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा
-
उत्तर प्रदेश18 hours agoLIVE : UP CM Yogi Adityanath : बिहार के अतरी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा
-
Entertainment18 hours agoसंजय खान की पत्नी का क्यों किया गया हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार?
-
उत्तर प्रदेश22 hours agoLIVE: सीतामढी, बिहार में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जुटी लाखों की भीड
-
उत्तर प्रदेश24 hours agoसुरक्षा बलों ने कुपवाडा में दो आतंकवादियों को मार गिराया
