Entertainment
दीपिका पादुकोण को प्रभास और अन्य सितारों ने दी जन्मदिन की बधाई

मुंबई। प्रसिद्ध और खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रविवार को अपने 39वें जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। उनके इस खास दिन पर प्रशंसकों और फिल्म उद्योग के कई सितारों ने उन्हें बधाई दी है। रकुल प्रीत सिंह, प्रभास सहित अनेक कलाकारों ने सोशल मीडिया पर दीपिका को शुभकामनाएं भेजी हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले अभिनेता प्रभास ने इंस्टाग्राम पर दीपिका की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “प्रतिभाशाली दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आपको सफलता और खुशियों के साथ कभी न खत्म होने वाली मुस्कान मिले।”
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी दीपिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीपिका! आपका साल प्यार, हंसी और अनगिनत खूबसूरत पलों से भरा हो। यह दिन आपको वह सभी खुशियां दे जिनकी आप हकदार हैं और आने वाला साल आपके लिए और भी शानदार हो। अपने जश्न के हर पल का आनंद लें!” दीपिका पादुकोण फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। हाल ही में, वह पंजाब के प्रसिद्ध गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट ‘दिल-लुमिनाटी टूर’ में शामिल हुई थीं। उसके बाद वह अपनी बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं, जहां उन्हें लाल रंग की ओवरसाइज्ड शर्ट में देखा गया। उन्होंने अपने लुक को बड़े सनग्लासेस के साथ पूरा किया।
दीपिका ने 7 दिसंबर को बेंगलुरु में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में उनके साथ मंच पर प्रदर्शन किया था। एक प्रशंसक द्वारा फिल्माए गए वीडियो में उन्हें गायक के साथ ‘हस हस’ गाते हुए देखा गया। दोनों ने दिलजीत के सिंथ-पॉप ट्रैक ‘लवर’ पर भी डांस किया। यह कार्यक्रम दीपिका के लिए खास था क्योंकि उन्होंने अपनी बेटी दुआ के जन्म के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक आयोजन में भाग लिया। पिछले साल मां बनीं दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह ने 1 नवंबर को अपनी बेटी का नाम अपने फैंस के साथ साझा किया था। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के पैरों की तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन लिखा, “दुआ पादुकोण सिंह।” इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ‘दुआ’ का अर्थ ‘प्रार्थना’ होता है, क्योंकि वह उनकी प्रार्थनाओं का उत्तर है। दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो वह पति रणवीर सिंह के साथ ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं।
Entertainment
Trending Video: The Magical Reunion – Full Interview | JVAS | Chiranjeevi, Aswini Dutt, Raghavendra Rao
Entertainment
Trending Video: Godzilla x Kong: Supernova | Now in Production
Entertainment
Trending Video: Appa Amma Paavangal | Parithabangal
-
Entertainment23 hours ago
Trending Video: Mithi Bole Bangro (Official Video) Masoom Sharma | Sapna Choudhary | New Haryanvi Song 2025
-
उत्तर प्रदेश19 hours ago
कांग्रेस कार्यालय पर कब्जे को लेकर लडाई….. उत्तराखंड के रामनगर में कांग्रेस क…
-
उत्तर प्रदेश18 hours ago
खुलेआम सड़क से युवक को किया अगुवा….. उत्तराखंड के हल्द्वानी में तुषार नामक य…
-
Entertainment20 hours ago
Trending Video: அம்மா நான் PREGNANT..😍 UNEXPECTED SURPRISE ❤️
-
ग़ाजियाबाद19 hours ago
गाजियाबाद में साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी बीमा पॉलिसी बनाने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 करोड़ का नुकसान
-
उत्तर प्रदेश17 hours ago
बेकाबू बस ने कई लोगों को कुचला….. भोपाल में बड़ा हादसा, स्कूल बस ने रेड लाइट …
-
उत्तर प्रदेश15 hours ago
वायरल वीडियो सहारनपुर का है जिसमें दो पक्षों में विवाद के बाद लात घूसे और लाठी ड…
-
ग़ाजियाबाद21 hours ago
विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान- “वह भारत के गर्व हैं, उनके निर्णय को भगवान सफलता दें।”