Connect with us

देश

कांग्रेस और सपा के भ्रष्टाचार तथा गुंडाराज के खिलाफ योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर – नायब सिंह सैनी

Published

on

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान में आयोजित सम्मान समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का बुलडोज़र कांग्रेस और सपा के भ्रष्टाचार और गुंडाराज के खिलाफ चलता है। मुख्यमंत्री सैनी ने योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य में ऐसे सुधार किए हैं, जो पहले कभी नहीं हुए। पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस की सरकार है, तो इन सड़कों पर मत चलना।

मुख्यमंत्री ने कहा, “योगी जी ने जिस प्रकार गुंडा तत्वों को समाप्त किया और राज्य को विकास की नई दिशा दी, वह ऐतिहासिक है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने अन्य राज्यों की तुलना में अधिक विकास की ओर कदम बढ़ाए हैं। डबल इंजन सरकार, यानी नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश अब नई ऊंचाइयों को छू रहा है।” उन्होंने यह भी कहा, “हमने संकल्प लिया है कि 2027 में भी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।”

2017 के चुनाव में गठबंधन को समर्थन मिला था, लेकिन 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने फिर से शानदार जीत दोबारा हासिल की, और अब उपचुनावों में भी भाजपा की जीत इस बात का संकेत देती है कि उत्तर प्रदेश के लोग विकास और शांति की आकांक्षा रखते हैं। उन्होंने कहा, “योगी आदित्यनाथ ने गुंडा तत्वों के खिलाफ बुलडोज़र चलाकर यह साबित कर दिया है कि राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है। यह बुलडोज़र उन सभी के खिलाफ चलता है जो जनता को परेशान करते हैं और गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करते हैं।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “हमारा सौभाग्य है कि हम हरियाणा से महाकुंभ में भाग लेने जा रहे हैं, जो हमारी संस्कृति और संस्कारों का प्रतीक है। नरेंद्र मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में हो रहे इस ऐतिहासिक महाकुंभ में सरकार ने सभी आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा का ध्यान रखा है। यह महाकुंभ हमारे देश की संस्कृति के गौरव को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित होगा।”

ग़ाजियाबाद

LIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा

Published

on

By

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
​​सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।

शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

LIVE: सीतामढी, बिहार में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जुटी लाखों की भीड

Published

on

By

Continue Reading
Advertisement

Trending