देश
दिल्ली के लिए संकट है आम आदमी पार्टी की सरकार – मनोज तिवारी
नई दिल्ली। दिल्ली में मेट्रो परियोजना के उद्घाटन पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और योगेंद्र चंदोलिया ने अपनी राय व्यक्त की। भाजपा सांसदों ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार को ‘आपदा की सरकार’ करार दिया। आईएएनएस से बात करते हुए, मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली के विकास को लेकर की गई मेहनत और लगन स्पष्ट रूप से नजर आ रही है।
दूसरी ओर, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है, जिसे अब ‘आपदा की सरकार’ कहा जाने लगा है। यह सरकार दिल्ली के लिए संकट में बदल चुकी है। पीएम मोदी दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा के शहरों में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के लिए काम कर रहे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी दिल्ली में मेट्रो लाइन को रोकने का प्रयास कर रही है। मनोज तिवारी ने कहा कि इस सरकार ने दिल्ली के चौथे फेज के मेट्रो प्रोजेक्ट को रोककर दिल्ली को 25 हजार करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है। जब अंतरराष्ट्रीय कंपनियां मेट्रो के लिए उपकरण लेकर आती हैं और प्रोजेक्ट रोका जाता है, तो नुकसान होना स्वाभाविक है।
ये उपकरण वापस भेज दिए गए और इसके बाद केंद्र सरकार को इस काम को अपने हाथ में लेना पड़ा। अब इन परियोजनाओं का शुभारंभ हो रहा है। दिल्ली में कई ऐसे प्रोजेक्ट हैं जिन्हें केंद्र सरकार ने पूरा किया है, जैसे प्रगति मैदान का टनल प्रोजेक्ट। दिल्ली सरकार ने इसमें अपना योगदान देने से मना किया, इसके बावजूद केंद्र सरकार ने इसे पूरा किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हाईवे और मेट्रो परियोजनाओं में बड़ा योगदान देती है, लेकिन राज्य सरकार को भी इसका सहयोग करना चाहिए। हालांकि, दिल्ली सरकार इससे पीछे हट जाती है। अब दिल्ली के नागरिक एक ही बात कह रहे हैं, कि वे आपदा को खत्म करेंगे और बीजेपी को सत्ता में लाएंगे।
मनोज तिवारी ने सीएजी की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि रिपोर्ट में यह पाया गया है कि शीश महल तब बनाया जा रहा था जब दिल्ली को ऑक्सीजन की आवश्यकता थी। उस समय, दिल्ली के लोग ऑक्सीजन के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन मेट्रो बजट से तीन गुना अधिक खर्च करके शीश महल का निर्माण कर दिया गया। इसका मतलब है कि अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी केवल अपने लाभ के लिए काम कर रहे थे, न कि जनता के हित में। अब दिल्ली के लोग समझ चुके हैं और इस आपदा को समाप्त करने के लिए बीजेपी का समर्थन करेंगे।
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिठाला और नरेला के बीच मेट्रो परियोजना का शिलान्यास किया। यह मेट्रो परियोजना उनके लोकसभा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। चुनाव से पहले मैंने अपने क्षेत्र की जनता से वादा किया था और आज वह वादा पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने यकीन दिलाया था कि रिठाला में मेट्रो परियोजना आएगी और यह अब साकार हो रही है।
अरविंद केजरीवाल की सरकार को ‘आपदा की सरकार’ बताते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार के शासन में दिल्ली ने बीते दस वर्षों में किसी भी प्रकार का विकास नहीं देखा। अब दिल्ली की जनता ने यह निश्चय कर लिया है कि वे बीजेपी की सरकार बनाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की वर्तमान स्थिति केवल अरविंद केजरीवाल की प्रशासनिक अक्षमता के कारण है। यह सरकार अब आपदा का रूप ले चुकी है और इसके अंत की घड़ियां नजदीक हैं। हम सभी मिलकर दिल्ली में बीजेपी की सरकार लाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे।
देश
राहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
अयोध्या। करंट क्राइम। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राम मंदिर अयोध्या जा सकते हैं। जबसे यह खबर सामने आई है तब से राजनीति गलियारों से लेकर के साधु-संतों तक चर्चा का विषय बन गया है। इसकी घोषणा बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। वहीं अब राहुल गांधी के राम मंदिर आने की खबर के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदू नहीं है उनको राम मंदिर में नहीं घुसने दिया जाए। शंकराचार्य के इस बयान का समर्थन अयोध्या के साधू-संत भी कर रहे हैं।
शंकराचार्य ने कहा कि जो हिंदू धर्म को गाली दे. इसलिए राहुल गांधी किसी भी तरीके से फिट नहीं हैं कि वो मंदिर के भीतर जाएं।
देश
नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनना तय, पीएम मोदी, शाह, राजनाथ समेत कई बनेंगे प्रस्तावक
नई दिल्ली। करंट क्राइम। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का पूर्ण कालिक अध्यक्ष बनना तय है। 19 जनवरी को वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। जानकारी के अनुसार, इस पद के लिए सिर्फ नितिन नबीन ही नामांकन करेंगे। 20 को नतीजा आएगा। ऐसे में नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनाना तय है।
नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावक होंगे।
बीजेपी ने अपने नेताओं और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 19 और 20 को दिल्ली में बुलाया है। प्रधानमंत्री 17 और 18 को बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं। वे 19 को दिल्ली आ जाएंगे।
देश
यूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
अलीगढ़। करंट क्राइम। उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को लेकर एक विवादित बयान दिया है। रघुराज सिंह ने सलमान खान को देशद्रोही बताते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्रेम है और यदि ऐसा है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्होंने सलमान खान को फांसी देने तक कि मांग कर दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सलमान खान की फ़िल्में ना देखें।
मंत्री ने आरोप लगाया कि सलमान खान हिंदुस्तान के हिंदुओं को आकर्षित कर यहां से पैसा कमाते हैं और पाकिस्तान व बांग्लादेश के साथ-साथ मुसलमानों को समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान देश के पैसे को चुराकर पाकिस्तान भेजते हैं।
मंत्री रघुराज सिंह पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि जितना पढ़ा लिखा मुसलमान, उतना बड़ा आतंकी होगा। उनके इस बयान पर भी बवाल मचा था।
-
स्पोर्ट्स12 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स11 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश11 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment9 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
उत्तर प्रदेश11 hours agoबैंक ऑफ बडौदा में बैंक मित्र ने 24 लोगों से कर लिया 50 लाख का गबन
-
स्पोर्ट्स9 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश12 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
-
Entertainment11 hours agoतारा सुतारिया से ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच वीर ने किया पोस्ट, कहा-वक्त जरूर बदलता है
