Connect with us

ग़ाजियाबाद

आज पीएम मोदी एनसीआर को देंगे ‘नमो भारत’ की सौगात

Published

on

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार, 5 जनवरी को साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर के नए खंड का उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन के साथ, नमो भारत ट्रेनें अब दिल्ली तक पहुंचेंगी, जो राष्ट्रीय राजधानी के लिए उच्च गति यातायात के नए विकल्पों की शुरुआत करेगी।

दिल्ली से मेरठ का किराया 150 रुपये
दिल्ली से मेरठ जाने वाले पहले परिचालन स्टेशन न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ का किराया स्टैंडर्ड कोच के लिए 150 रुपये और प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपये निर्धारित किया गया है। गाजियाबाद से न्यू अशोक नगर का किराया 60 रुपये और आनंद विहार से गाजियाबाद तक का किराया 40 रुपये होगा। वहीं, न्यू अशोक नगर से गाजियाबाद तक प्रीमियम कोच का किराया 90 रुपये और आनंद विहार से गाजियाबाद का किराया 60 रुपये होगा।

55 किमी के गलियारे में 11 स्टेशन
वर्तमान में, साहिबाबाद और मेरठ दक्षिण के बीच 42 किलोमीटर लंबा गलियारा चालू है, जिसमें 9 स्टेशन हैं। इस उद्घाटन के साथ, नमो भारत कॉरिडोर का परिचालन विस्तार 55 किमी तक बढ़ जाएगा, जिसमें कुल 11 स्टेशन होंगे। रविवार शाम पांच बजे से, नमो भारत ट्रेनें यात्रियों के लिए हर 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी। इस गलियारे के चलते गाजियाबाद और मेरठ, नमो भारत के माध्यम से सीधे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़ जाएंगे, जिससे यात्रा का समय एक तिहाई कम हो जाएगा। यात्री न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक महज 40 मिनट में यात्रा कर सकेंगे। अन्य कॉरिडोर, यानी न्यू अशोक नगर-सराय काले खां का निर्माण तेजी से जारी है।

6 किमी का गलियारा भूमिगत
पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने वाले नए कॉरिडोर के 13 किमी खंड में से 6 किमी भूमिगत हैं। इसमें प्रमुख स्टेशन आनंद विहार शामिल है। यह पहला अवसर है जब नमो भारत ट्रेनें भूमिगत संचालन करेंगी। इस कॉरिडोर का दूसरा स्टेशन न्यू अशोक नगर में एक एलिवेटेड स्टेशन है, और दोनों स्टेशन दिल्ली में स्थित हैं।

नमो भारत गति शक्ति-राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुरूप
नमो भारत परियोजना का सिद्धांत मल्टी-मॉडल एकीकरण है, जो नमो भारत गति शक्ति-राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुरूप है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देते हुए यात्रियों के लिए यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाना है।

बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से सीधे कनेक्ट
नमो भारत स्टेशनों को इस तरह से डिज़ाइन और निर्मित किया गया है कि वे सार्वजनिक परिवहन के मौजूदा साधनों, जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशनों से सीधे जुड़ें। इसे संभव बनाने के लिए एनसीआरटीसी को निर्माण के दौरान कई तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद की खोडा कॉलोनी में शुक्रवार को एक हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। राजीव विहार में एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रांसफार्मर के अंदर भरा उबलता हुआ तेल छिटककर वहां से गुजर रहे लोगों पर जा गिरा। गर्म तेल गिरने से कई लोगों के कपडों में आग लग गई। लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक आग की लपटों के बीच तेजी से भागता नजर आता है।
इस घटना में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेल गिरने के बाद एक लडका चीखते हुए सड़क पर दौड़ता रहा। लोगों ने उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को ट्रांसफार्मर से दूर हटाया। लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो। सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। हादसे में कमलेश चौधरी, अभिनव, अजीत, अनिल और कमल झुलसे हैं।

Continue Reading

Uncategorized

गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending