देश
दिल्ली में पोस्टर संघर्ष, ‘आप’ ने पूछा दूल्हा कौन? भाजपा ने दिया उत्तर
नई दिल्ली। दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच वाकयुद्ध तेज हो गया है। रविवार को आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो साझा करते हुए भाजपा से पूछा, ‘दूल्हा कौन है?’ इसके जवाब में भाजपा ने भी एक पोस्टर जारी किया। आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 14 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक सजधज कर तैयार घोड़ा नजर आ रहा है। वीडियो में सवाल किया गया है कि बिना दूल्हे के यह घोड़ा किसका है? क्या यह भाजपा का है? अगर हां, तो दूल्हे का नाम बताएं। वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया, “भाजपा वालों, तुम्हारा दूल्हा कौन है।” इस वीडियो के माध्यम से आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर सवाल उठाने का प्रयास कर रही है।
भाजपा ने आम आदमी पार्टी के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें लिखा है, ‘आप-दा जाएगी, भाजपा आएगी।’ यह स्पष्ट है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सत्ता पाने की हलचल जारी है। आम आदमी पार्टी 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर सरकार में वापसी करने की योजना बना रही है।
वहीं, कई दशकों से दिल्ली की सत्ता से दूर रही भाजपा इस बार आम आदमी पार्टी के सपने तोड़कर नया इतिहास रचने के लिए सक्रिय हो चुकी है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ 29 प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी की है, जिसमें दो पूर्व सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायकों को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि इस सूची में प्रवेश वर्मा को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली से टिकट दिया गया है।
इस सीट पर केजरीवाल लगातार तीन बार जीत चुके हैं। हालांकि, इस बार यहाँ त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना व्यक्त की जा रही है, क्योंकि इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित भी चुनाव मैदान में हैं। सभी की नजरें अब 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा पर टिकी हैं, जिसे चुनाव आयोग जल्द ही कर सकता है।
उत्तर प्रदेश
LIVE : UP CM Yogi Adityanath : बिहार के अतरी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा
ग़ाजियाबाद
LIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा
उत्तर प्रदेश
सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।
शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।
