Connect with us

ग़ाजियाबाद

दिल्ली तक नमो भारत के संचालन से ट्रैफिक में कमी आएगी, प्रदूषण में मिलेगी राहत

Published

on

गाजियाबाद: नमो भारत ट्रेन का दिल्ली तक संचालन होने से एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण और जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे लाखों यात्रियों को जहां समय की बचत होगी, वहीं प्रदूषण से राहत भी मिलेगी।

सर्दियों में, एनसीआर क्षेत्र की हवा इतनी विषैला हो जाती है कि कभी-कभी यह सांस लेने के लिए भी सुरक्षित नहीं रहती। इसमें वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण की मुख्य भूमिका होती है। इस समस्या का समाधान करने के लिए कई नई परिवहन परियोजनाएं प्रारंभ की गई हैं। लेकिन अब नमो भारत ट्रेन के संचालन से सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को प्रदूषण से राहत मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जनवरी को आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन का उद्घाटन करने वाले हैं। इसके लिए एनसीआरटीसी ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। एनसीआरटीसी के आरआरटीएस स्टेशनों को सजाने का कार्य जारी है, जिसमें गाजियाबाद के साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन की सजावट तेजी से चल रही है। इसे रंग-बिरंगे फूलों और कपड़ों से सजाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से नमो भारत ट्रेन में बैठकर आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन पहुंचेंगे, जहां उनका उद्घाटन होगा और ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में संपत्तिकर में 300% बढ़ोतरी की अफवाहें निराधार, नगर निगम ने स्पष्ट किया

Published

on

गाजियाबाद नगर निगम का स्पष्टिकरण

गाजियाबाद: गाजियाबाद नगर निगम ने संपत्तिकर में 300% वृद्धि के संबंध में फैली अफवाहों को स्पष्ट रूप से नकारते हुए जानकारी दी है। नगर निगम के प्रमुख कर निर्धारण अधिकारी, संजीव सिन्हा, ने बताया कि संपत्तिकर में वृद्धि अधिकतम 200% तक की गई है। सोशल मीडिया और अन्य स्रोतों पर जो 300% की जानकारी दी जा रही है, वह पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन है।

संपत्तिकर में वृद्धि के कारण

संजीव सिन्हा के अनुसार, संपत्तिकर में यह वृद्धि भवन के क्षेत्रफल में बदलाव, प्रॉपर्टी के उपयोग में परिवर्तन (जैसे आवासीय से व्यावसायिक) और नई दरों के अनुसार वर्गीकरण के कारण की गई है, जो पूरी तरह से नियमों के अंतर्गत आती है।

पारदर्शी प्रक्रिया

अब तक 318 आपत्तियों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है। नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के लिए ज़ोनल और मुख्यालय स्तर पर जनसुनवाई टीमों का गठन किया गया है। सभी आपत्तियों का निवारण निर्धारित समय के भीतर किया जा रहा है। नई मासिक किराया दरें भी आम जन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से निर्धारित की गई हैं।

नगर निगम की अपील

नगर निगम ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी गलत जानकारी पर ध्यान न दें। अगर किसी को कर निर्धारण में कोई आपत्ति या संशय है, तो वे संबंधित जोनल कार्यालय से संपर्क करें और उचित दस्तावेजों के साथ अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

Continue Reading

Lucknow

भाजपा के घटिया प्रोपेगेंडा का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है : अखिलेश, see VIDEO

Published

on

By

लखनऊ। करंट क्राइम। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रेस वार्ता में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के घटिया प्रोपेगेंडा का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है । भाजपा के पास इतना संसाधन है कि वह किसी को बदनाम कर सकती है। आप कल्पना नहीं कर सकते भाजपा किस कदर किसी को बदनाम कर सकती है। अखिलेश यादव ने कहा कि पहले हम लोग सुनते थे कि डीसीएम और ओसीएम में लड़ाई होती है। लेकिन अब डबल इंजन के डब्बे टकराने लगे हैं। अब तो गार्ड के डब्बे भी टकरा रहे हैं। उसी का परिणाम है कि कोई कुटा जा रहा है कोई पीटा जा रहा है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश में बिजली महंगी हो रही है। सरकार महंगाई और बेरोजगारी बढ़ा रही है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में BKU (अजगर) का बिजली घर के सामने प्रदर्शन, अधिकारियों की बिजली काटकर जताया विरोध

Published

on

गाजियाबाद। लोनी स्थित रूप नगर बिजली घर पर भारतीय किसान यूनियन (अजगर गुट) के सदस्यों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बिजली कटौती और अवैध वसूली के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग के दफ्तर की बिजली आपूर्ति बंद करके अपना विरोध दर्ज कराया।

उत्तर प्रदेश में 25 तहसीलदारों के तबादले: अरविन्द कुमार को मुजफ्फरनगर भेजा गया है।

धरने का नेतृत्व कर रहे यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश में फैल सकता है। प्रदर्शन की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि विभाग के एसई (SE) को प्रदर्शनकारियों के बीच आकर हाथ से पंखा चलाना पड़ा।

मुजफ्फरनगर में नशेड़ी पिता द्वारा परेशान बेटे ने फावड़े से वार करके हत्या कर दी।

यूनियन ने अपनी मांगें और चेतावनी प्रस्तुत की:

अनियोजित बिजली कटौती को रोका जाए।

अवैध वसूली बंद की जाए।

जनता को नियमित और पारदर्शी बिजली सेवा प्रदान की जाए।

सचिन शर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर जल्द ही मांगें पूरी नहीं की गईं, तो सड़कें जाम करने, मंत्री का पुतला जलाने और अन्य उग्र प्रदर्शनों का सामना किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में 25 तहसीलदारों के तबादले: अरविन्द कुमार को मुजफ्फरनगर भेजा गया।

धरने में बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय लोग शामिल हुए। यूनियन ने कहा कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण है, लेकिन यदि शासन-प्रशासन ने अनदेखी की, तो यह उग्र रूप ले सकता है।

Continue Reading

Trending