Connect with us

देश

वैज्ञानिक आर. चिदंबरम का निधन, पोखरण परमाणु परीक्षणों में थीं महत्वपूर्ण भूमिका

Published

on

नई दिल्ली। पोखरण परमाणु परीक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. राजगोपाल चिदंबरम का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने 88 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चिदंबरम ने शनिवार को तड़के 3:20 बजे मुंबई के जसलोक अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। उनका जन्म 11 नवंबर, 1936 को चेन्नई में हुआ था और उन्हें भारत के परमाणु हथियार कार्यक्रम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने पोखरण-I (1975) और पोखरण-II (1998) के परमाणु परीक्षणों में केंद्रीय भूमिका निभाई थी।

चिदंबरम को 1975 और 1999 में पद्म श्री और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया। पोखरण परमाणु परीक्षणों के मुख्य वास्तुकार के रूप में, उन्होंने 1974 में बॉम्बे से पोखरण तक प्लूटोनियम ले जाने वाली सैन्य ट्रक पर यात्रा की। अपनी किताब “इंडिया राइजिंग: मेमोइर्स ऑफ ए साइंटिस्ट” में उन्होंने खुलासा किया कि यह कार्यक्रम 1974 से 1998 तक गुप्त रखा गया था। चिदंबरम ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) के निदेशक, परमाणु ऊर्जा आयोग (एईसी) के अध्यक्ष और परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के सचिव के तौर पर भी सेवा की है।

इसके अतिरिक्त, वह अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने वैज्ञानिक डॉ. राजगोपाल चिदंबरम के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा, “भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रमुख और हथियारों के विकास में प्रमुख भूमिका निभाने वाले प्रख्यात वैज्ञानिक राजगोपाला चिदंबरम के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। चिदंबरम की भूमिका देश के दो परमाणु परीक्षणों में अद्वितीय थी। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

ग़ाजियाबाद

LIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा

Published

on

By

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
​​सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।

शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

LIVE: सीतामढी, बिहार में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जुटी लाखों की भीड

Published

on

By

Continue Reading
Advertisement

Trending