देश
प्रधानमंत्री ने ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी की प्रशंसा की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को “खेल की प्रतीक” के रूप में सराहा जब उन्होंने न्यूयॉर्क में FIDE महिला विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप में उनकी जीत के बाद उनसे भेंट की। हम्पी और उनके परिवार ने इस भेंट को “जीवन में एक बार मिलने वाला विशेष अवसर” कहा।
मोदी ने ट्वीट किया, “उनकी अद्भुत बुद्धिमत्ता और मजबूत संकल्प स्पष्ट रूप से झलकते हैं। हम्पी की इस जीत ने भारत को गर्वित किया है और उत्कृष्टता की नई मिसाल पेश की है।”
इंडोनेशिया की इरेन सुकंदर को मात देकर हम्पी ने भारतीय शतरंज के लिए एक शानदार वर्ष का समापन किया। ‘X’ पर हम्पी ने इस अनुभव को अविस्मरणीय और प्रेरणादायक बताया।
हम्पी ने 2019 में जॉर्जिया में भी यह खिताब जीता था, और वह चीन की जू वेनजुन के बाद दूसरी खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस खिताब को दो बार अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि ने डी गुकेश की सिंगापुर में क्लासिकल फॉर्मेट विश्व चैम्पियनशिप में जीत और बुडापेस्ट में ओपन तथा महिला श्रेणी में भारत के पहले स्वर्ण पदक जीतने के बाद एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा।
पहले दौर में हार के बावजूद, हम्पी अंतिम दौर में अकेली विजेता बनकर उभरीं, और तालिका में शीर्ष पर 8.5 अंकों के साथ रही, जिसमें उनकी साथी खिलाड़ी डी हरिका सहित छह अन्य खिलाड़ी भी शामिल थे।
देश
इंडिगो की 400 फ्लाइट्स कैंसिल, अस्थि विसर्जन को निकला परिवार फंसा
नई दिल्ली। करंट क्राइम। इंडिगो की फ्लाइट्स शुक्रवार को भी कैंसिल रहीं। देश के कई एयरपोर्ट्स पर पैसेंजर्स अभी भी फ्लाइट्स शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच बंगलुरु से एक खबर आ रही है जो यह सोचने पर मजबूर कर देगी कि आखिर एयरलाइंस की मनमानी कब तक चलेगी। दरअसल, एक परिवार को अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जाना था। इंडिगो की फ्लाइट आज सुबह 11ः45 बजे निर्धारित थी, लेकिन संदेश मिला कि उनकी टिकट कैंसिल कर दी गई है। अब दूसरे एयरलाइन वाले एक टिकट के 60 हजार मांग रहे है। इंडिगो स्टाफ ने उन्हें कहा कि अगले तीन दिनों तक कोई उड़ान उपलब्ध नहीं होगी, जिससे उनकी यात्रा पूरी तरह रुक गई। परिवार बेंगलुरु से दिल्ली और फिर दिल्ली से हरिद्वार तक जाने की योजना बनाकर आया था। ऐसे ही कई और पैसेन्जर्स आज एयरपोर्ट पहुंचे, जिन्हें एयरपोर्ट पहुंचने तक किसी भी प्रकार का मैसेज इंडिगो ने नहीं दिया।
इंडिगो फ्लाइट्स के बिना पूर्व सूचना के कैंसल हो जाने के चलते शुक्रवार को भी बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पैसेन्जर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाइट कैंसिल हो जाने की वजह से एक परिवार अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार नहीं जा पाया। इंडिगो की फ्लाइट आज सुबह 11ः45 बजे निर्धारित थी, लेकिन यात्रा के बीच में ही बेटी को संदेश मिला कि उनकी टिकट कैंसिल कर दी गई है। इस अचानक फैसले ने परिवार को हैरान कर दिया।
इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद परिवार एयरपोर्ट पर असमंजस में बैठा रहा। इंडिगो स्टाफ ने उन्हें कहा कि अगले तीन दिनों तक कोई उड़ान उपलब्ध नहीं होगी, जिससे उनकी यात्रा पूरी तरह रुक गई। परिवार बेंगलुरु से दिल्ली और फिर दिल्ली से हरिद्वार तक जाने की योजना बनाकर आया था, लेकिन फ्लाइट रद्द होने से उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इंडिगो एयरलाइन को पूरे भारत में बड़े पैमाने पर रद्दीकरण का सामना करना पड़ रहा है। अकेले शुक्रवार को 400 से ज्यादा इंडिगो की उड़ानें रद्द कर दी गईं।
देश
LIVE: PM Modi, Russian President Putin attend joint press meet at Hyderabad House, New Delhi
देश
नेशनल लेवल के खिलाडी को इतनी बडी सजा, दोनों पैर फ्रैक्चर, रीढ की हड्डी में चोट
रतलाम। करंट क्राइम।यह खबर आपको विचलित कर सकती है। नेशनल लेवल के खिलाडी की एक छोटी सी गलती की उसे बहुत बडी सजा दी गई है। गलती क्या है पहले वह जान ले। बच्चा अपना मोबाइल लेकर स्कूल आ गया। 13 साल का बच्चा नेशनल लेवल का स्केटर है। 6 मेडल जीत चुका है।
गलती से स्कूल में मोबाइल लाया और क्लास में वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया।
इसके बाद प्रिंसिपल ने इस बच्चे से 52 बार सॉरी बुलवाई। स्कूल से निकालने और कैरियर बर्बाद करने की धमकियां दी गई। बच्चे ने डर से तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। बच्चे के दोनों पैर टूट चुके है। रीढ़ की हड्डी में चोट है। अब स्केटिंग शायद ही भी से कर पाए।
घटना मध्य प्रदेश के रतलाम के बॉबी इंटरनेशनल स्कूल की है। प्रिंसिपल को बच्चों को समझने की जिम्मेदारी थी लेकिन उनके फैसले ने एक खिलाडी का कैरियर खत्म कर दिया।
बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे दूसरे दिन 29 नवंबर की सुबह अहमदाबाद ले गए थे, जहां उसका उपचार चल रहा है। अहमदाबाद में उसके दोनों पैरों की एड़ियों व रीढ़ का ऑपरेशन किया जा चुका है। उसकी ठोड़ी (जबड़े) का ऑपरेशन दो दिन बाद किया जाएगा। तीसरी मंजिल से नीचे कूदने से छात्र के दोनों पैर की एड़ियों, सीधे हाथ की बांह और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुए हैं।
