नोएडा
नोएडा में पति ने कार और 50 लाख रुपये की दहेज मांगने पर विवाहिता ने किया मुकदमा दर्ज़
नोएडा। महिला थाने में एक विवाहिता ने अपने पति और चार अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। विवाहिता की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दादरी के गांव बैरंगपुर उर्फ नई बस्ती की निवासी प्रीति ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी विवेक और उसकी छोटी बहन प्रियंका की शादी उसके देवर मनीष के साथ 30 जनवरी 2020 को हुई थी। दोनों बहनों की शादी में माता-पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया, लेकिन ससुराल पक्ष इसके प्रति संतुष्ट नहीं था। आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग करने लगे।
जब उनकी यह मांग पूरी नहीं हुई, तो आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट करना शुरू कर दिया। 9 अक्टूबर 2024 को इन लोगों ने मिलकर प्रीति को कमरे में बंद कर शाम 8 बजे से रात 12 बजे तक जान से मारने की नीयत से डंडे और लाठी से बुरी तरह पीटा। इसके बाद उन लोगों ने प्रीति को घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान पीड़िता ने पुलिस से दोबारा शिकायत की, लेकिन पुलिस द्वारा की गई मध्यस्थता सफल नहीं हुई। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मामले में महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति विवेक, देवर मनीष, सास निर्मला और ससुर मनमोहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश
LIVE : UP CM Yogi Adityanath : बिहार के अतरी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा
उत्तर प्रदेश
सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।
शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।
उत्तर प्रदेश
सुरक्षा बलों ने कुपवाडा में दो आतंकवादियों को मार गिराया
श्रीनगर। करंट क्राइम। सुरक्षा बलों ने शनिवार तडके जम्मू-कश्मीर में दो आतंकवादियों को मार गिराया। कुपवाड़ा जिले के केरेन सेक्टर में नियंत्रण रेखा यानि एलओसी के पास शुक्रवार देर रात आतंकवादियों के साथ एन्काउंटर शुरू हुआ, जो शनिवार सुबह तक जारी रहा। इस एन्काउंटर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। इलाके में अन्य संभावित घुसपैठियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सेना को खुफिया जानकारी मिली थी कि केरेन सेक्टर में कुछ आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन इसके जवाब में आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
सेना के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह घुसपैठ सर्दियों से पहले की कोशिश हो सकती है, क्योंकि बर्फबारी शुरू होने पर एलओसी के पास के दर्रे बंद हो जाते हैं, जिसके चलते आतंकवादी संगठन इस समय घुसपैठ की गतिविधियां बढ़ा देते हैं। इलाके को पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य आतंकवादी छिपा न हो। हाल के महीनों में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिशों में वृद्धि देखी गई है, जिसे सुरक्षा बलों ने लगातार नाकाम किया है। स्थानीय प्रशासन और सेना स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।
