Connect with us

नोएडा

नोएडा में चार युवतियों और एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते जहर खाया, दो की मौत

Published

on

नोएडा। नोएडा में विभिन्न स्थानों पर रहने वाली चार युवतियों और एक युवक ने मानसिक तनाव के कारण जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में एक युवक और एक युवती की मौत हो गई है, जबकि अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह युवक और युवतियों को जहरीला पदार्थ कहां से प्राप्त हुआ।

जानकारी के अनुसार, थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-115 में रहने वाले 26 वर्षीय विमलेश, जो राम प्रकाश के बेटे हैं, ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक अन्य मामले में, थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के छलेरा गांव में रहने वाली 19 वर्षीया पलक सैनी ने कल जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसके अलावा, नोएडा के सेक्टर-95 में रहने वाली 25 वर्षीय जानवी ने जहरीला पदार्थ खा लिया और उसे गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं खोड़ा कॉलोनी की 26 वर्षीय तानिया चैधरी ने भी मानसिक तनाव के कारण जहरीला पदार्थ का सेवन किया और उन्हें भी नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थाना सेक्टर-63 के क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय रीना ने भी मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया और उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नोएडा

हेलमेट पहले अपराधी ने ग्रेनो की सोसाइटी में घुसकर बुजुर्ग महिला से चेन झपटने का प्रयास किया

Published

on

By

ग्रेटर नोएडा। करंट क्राइम। ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ गए है कि वे अब सोसाइटी के अंदर घुसकर चेन खींचने से भी नहीं डर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में ला रेजिडेंसी सोसायटी में सामने आई है। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट में सवार होकर अपने फ्लैट जा रही थी। इसी दौरान हेलमेट पहने एक युवक भी लिफ्ट में घुस गया और महिला की सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले से घबराई बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला।
घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
ला रेजिडेंसी सोसायटी में बुजुर्ग भारती जानी ने बताया कि गुरुवार की शाम पार्क से टहलने के बाद अपने घर आ रही थी। जैसे ही वह टावर की लिफ्ट में सवार हुई। इसी बीच पीछे से आए हेलमेट पहने हुए एक बदमाश ने उनके गले से चेन झपटने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर बदमाश डर की वजह से वहां से भाग निकला।
आसपास के लोग इकट्ठा होने पर बदमाश मौका पाकर सोसाइटी से बाहर निकल गया। इस घटना से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है।
सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही के चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। कुछ लोगों ने सुरक्षा कर्मियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई है।

Continue Reading

नोएडा

इंडियन ऑयल के डायरेक्टर ने 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में कहा, जिंदगी से परेशान हूं

Published

on

By


नोएडा। करंट क्राइम। यहां इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक ने 17वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। मृतक की पहचान अनिल गर्ग के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में सेक्टर-104 की एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी में रह रहे थे।
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में अनिल गर्ग ने लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से परेशान थे, लेकिन अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Continue Reading

नोएडा

नोएडा में मेट्रो के विस्तार की प्लानिंग, बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक का प्रस्ताव भेजा

Published

on

By


नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा में मेट्रो का विस्तार करने की प्लानिंग की गई है। विस्तार के तहत बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो को बढाया जाएगा। पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड के बाद अब इस प्रस्ताव को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भेजा गया है. वहां इसका प्रजेंटेशन किया जाएगा। वहां से अप्रूवल मिलते ही निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से शहरी आवागमन बेहतर होगा और तेजी से विकसित हो रहे इलाकों को सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। इस मार्ग के तैयार हो जाने के बाद रोज लगभग 1 लाख से 1.25 लाख यात्रियों के इस रूट से सफर करने का अनुमान है।
इस परियोजना पर अनुमानित 2254.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक बनने वाला यह मेट्रो कॉरिडोर कुल 11.56 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें कुल 8 स्टेशन प्रस्तावित हैं,जिनमें बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर-44, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93, पंचशील बालक इंटर कॉलेज और सेक्टर-142 शामिल हैं।
नोएडा के सेक्टर-142 में कई आईटी पार्क और कॉर्पोरेट ऑफिस हैं। मेट्रो विस्तार से यहां काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को डायरेक्ट और सुविधाजनक यात्रा का फायदा होगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending