ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद: पड़ोसी मोहित ने विनोद की हत्या की, आलाकत्ल पुलिस ने बरामद किया
गाजियाबाद। मुरादनगर के मिलक रावली गांव में युवक विनोद की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पड़ोसी मोहित शर्मा ने विनोद को पत्नी को अपशब्द कहने पर डंडे से पीटकर मार दिया। पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है।
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने जानकारी दी कि बुधवार सुबह मिलक रावली गांव में विनोद पुत्र ओमवीर का शव उसकी चारपाई पर पाया गया। विनोद के भाई मनोज की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। मोहित शर्मा ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह एक कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है। मंगलवार देर रात जब वह ड्यूटी से घर लौटा, तो देखा कि विनोद उसकी पत्नी को गाली दे रहा है। इस पर उसने विरोध किया और डंडा लेकर आया।
मोहित ने डंडा छीनकर विनोद के पैरों पर मारा, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा और उसके सिर में चोट लग गई। इसके बाद, घायल अवस्था में वह अपनी चारपाई पर लेट गया। बुधवार सुबह उसकी मां राजबाला ने उसे उठाने के लिए पुकारा, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। परिजनों ने उसे पास के क्लीनिक ले जाने का प्रयास किया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस
गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।
-
Entertainment24 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
स्पोर्ट्स24 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश24 hours agoराहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
-
उत्तर प्रदेश24 hours agoमायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शार्ट सर्किट, बीच में ही उठकर चली गई बसपा अध्यक्ष
-
उत्तर प्रदेश24 hours agoमथुरा में गणेश पहलवान की हत्या का खुलासा, पडोसी ने दो लाख में की थी डील
-
देश1 hour agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
Entertainment2 hours agoरैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
-
उत्तर प्रदेश2 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
