Connect with us

ग़ाजियाबाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जनवरी को आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन का उद्घाटन करेंगे

Published

on

गाजियाबाद। दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। नमो भारत आरआरटीएस ट्रेन का नया चरण आनंद विहार और न्यू अशोक नगर से जल्द ही मेरठ के लिए शुरू होने वाला है। यह ट्रेन जल्द ही इन दोनों स्थानों से मेरठ तक यात्रा करेगी।

यात्री आनंद विहार से बस के किराए के बराबर में मेरठ का सफर कम समय में कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जनवरी को आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के मद्देनज़र गाजियाबाद के जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नरेट ने तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से, जिला प्रशासन ने जिले में धारा 163 लागू की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से नमो भारत ट्रेन में बैठकर आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन पहुंचेंगे और वहां उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पहले यह उद्घाटन 29 दिसंबर को निर्धारित था, जब प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के न्यू अशोक नगर और गाजियाबाद के साहिबाबाद के बीच रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के 13 किमी खंड का उद्घाटन करने वाले थे। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह कार्यक्रम 5 जनवरी 2025 को होने की संभावना है।

Uncategorized

गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस

Published

on

By


गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।

Continue Reading
Advertisement

Trending