Connect with us

देश

हम छात्रों के हक के लिए लड़ते-लड़ते जान देंगे, परीक्षा स्थगित करनी पड़ेगी – पप्पू यादव

Published

on

पटना। बिहार में बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस बीच, पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शुक्रवार को चक्का जाम करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हम छात्रों के हक के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। पप्पू यादव शुक्रवार को पटना के सचिवालय के बाहर मीडिया से बातचीत कर रहे थे और उन्होंने आंदोलन को और अधिक तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया।

पप्पू यादव ने कहा, “अगर देश में किसान आंदोलन, जाट आंदोलन और मीणा आंदोलन हो सकते हैं, तो पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन क्यों नहीं किया जा सकता? हमारे पास लोकतंत्र में यही मुद्दे हैं। हम अपनी आवाज उठाएंगे और अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे। साथ ही, हम इस लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगे। हम छात्रों के लिए आखिरी सांस तक लड़ते रहेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “अगर कल परीक्षा होगी, तो क्या वह नहीं रुक पाएगी? मेरा मानना है कि यह परीक्षा किसी भी हाल में रुकेगी। इस मुद्दे पर हमारी लड़ाई लगातार जारी रहेगी, और हम संघर्ष करते-करते ही दम तोड़ेंगे।”

इसके पहले, बिहार के बेगूसराय में बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग उठाते हुए युवा शक्ति के छात्र सड़कों पर उतर आए। सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर बिहार में रेल और सड़क जाम करने की योजना बनाई गई। इसी कड़ी में, बेगूसराय के युवा शक्ति नेता पिंटू कुमार के नेतृत्व में कई छात्रों ने सुबह एनएच 31 पर पहुंचकर पावर हाउस चौक पर जाम लगा दिया।

पिछले वर्ष 13 दिसंबर को हुई संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के दौरान पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैल गई थी। इसके परिणामस्वरूप सैकड़ों उम्मीदवारों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए परीक्षा का बहिष्कार किया। बीपीएससी ने बापू परीक्षा केंद्र पर दोबारा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया था।

देश

राहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

Published

on

By

अयोध्या। करंट क्राइम। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राम मंदिर अयोध्या जा सकते हैं। जबसे यह खबर सामने आई है तब से राजनीति गलियारों से लेकर के साधु-संतों तक चर्चा का विषय बन गया है। इसकी घोषणा बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। वहीं अब राहुल गांधी के राम मंदिर आने की खबर के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदू नहीं है उनको राम मंदिर में नहीं घुसने दिया जाए। शंकराचार्य के इस बयान का समर्थन अयोध्या के साधू-संत भी कर रहे हैं।
शंकराचार्य ने कहा कि जो हिंदू धर्म को गाली दे. इसलिए राहुल गांधी किसी भी तरीके से फिट नहीं हैं कि वो मंदिर के भीतर जाएं।

Continue Reading

देश

नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनना तय, पीएम मोदी, शाह, राजनाथ समेत कई बनेंगे प्रस्तावक

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का पूर्ण कालिक अध्यक्ष बनना तय है। 19 जनवरी को वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। जानकारी के अनुसार, इस पद के लिए सिर्फ नितिन नबीन ही नामांकन करेंगे। 20 को नतीजा आएगा। ऐसे में नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनाना तय है।
नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावक होंगे।
बीजेपी ने अपने नेताओं और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 19 और 20 को दिल्ली में बुलाया है। प्रधानमंत्री 17 और 18 को बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं। वे 19 को दिल्ली आ जाएंगे।

Continue Reading

देश

यूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई

Published

on

By

अलीगढ़। करंट क्राइम। उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को लेकर एक विवादित बयान दिया है। रघुराज सिंह ने सलमान खान को देशद्रोही बताते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्रेम है और यदि ऐसा है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्होंने सलमान खान को फांसी देने तक कि मांग कर दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सलमान खान की फ़िल्में ना देखें।
मंत्री ने आरोप लगाया कि सलमान खान हिंदुस्तान के हिंदुओं को आकर्षित कर यहां से पैसा कमाते हैं और पाकिस्तान व बांग्लादेश के साथ-साथ मुसलमानों को समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान देश के पैसे को चुराकर पाकिस्तान भेजते हैं।
मंत्री रघुराज सिंह पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि जितना पढ़ा लिखा मुसलमान, उतना बड़ा आतंकी होगा। उनके इस बयान पर भी बवाल मचा था।

Continue Reading
Advertisement

Trending